फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान का कैमियो लुक वायरल सलमान ने मराठा लुक में लूटी महफ़िल

आज सिनेमाघर में रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म राजा शिवाजी रिलीज हुई है रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान ने एक खास भूमिका निभाई है सलमान खान के फैंस को फिल्म में उनकी भूमिका बहुत पसंद आई है उनकी धमाकेदार एंट्री ने सिनेमा घर लूट लिया है।
आज रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है सलमान खान ने इस फिल्म में स्पेशल कैमियो किया है इस फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए रोल की धमाकेदार एंट्री का वीडियो कल रात से ही सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है फैंस को सलमान का यह किरदार बेहद पसंद आया है सोशल मीडिया पर फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान के नए अवतार की फोटो वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं।
कैसा है फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान का लुक
बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो वीडियो में उनका लुक बेहद आकर्षक है भगवा कुर्ते और मैचिंग पगड़ी पहने सलमान माथे पर लाल तिलक लगाए हुए नजर आ रहे हैं मूंछों वाले इस लोक में सलमान खान बेहद आकर्षक दिखाई दे रहे हैं उनके एक्शन अवतार ने दर्शकों का के उत्साह को दोगुना कर दिया है। इससे पहले कभी भी सलमान खान के इस किरदार किया लोक की कोई चर्चा नहीं की गई थी और ना ही कहीं पर भी कोई फोटो वीडियो सामने आया था इस फिल्म की रिलीज होने से कुछ दिन पहले ही रितेश देशमुख ने एक रियलिटी शो से सलमान खान के किरदार के बारे में बताया है।
क्या है फिल्म राजा शिवाजी में सलमान का किरदार
सलमान खान ने फिल्म राजा शिवाजी में जीवा माहाला की भूमिका निभाई है सलमान खान इस किरदार में एक बलशाली योद्धा के रूप में नजर आए हैं रितेश देशमुख के साथ इसमें सलमान खान की धमाकेदार एंट्री हुई है जैसे ही सलमान खान की बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री होती है उनके इस अवतार को देखते ही फैंस खुशी से झूम उठते हैं। और सीटू की आवाज़ सिनेमाघर में गूंजने लगती हैं रितेश देशमुख ने इस फिल्म में राजा शिवाजी की भूमिका निभाई है सलमान खान हाथ में तलवार थामे हुए जबरदस्त एंट्री की है और राजा शिवाजी के राज्य की रक्षा में मारधाड़ करते हुए दिखाई दिए हैं।
राजा शिवाजी की स्टार कास्ट
राजा शिवाजी फिल्म में रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख ,संजय दत्त ,विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री , वोमन ईरानी और महेश मांजरेकर महत्वपूर्ण भूमिका में बड़े पर्दे पर दिखाई दिए हैं वहीं इस फिल्म का निर्देशन भी रितेश देशमुख ने किया है सलमान खान का फिल्म में एक शानदार भव्य कैमियो है वही फिल्म में रितेश देशमुख के बेटे राहिल देशमुख ने भी इस फिल्म में बाल कलाकार के रूप में डेब्यू किया है राहिल देशमुख ने छत्रपति शिवाजी के बचपन का किरदार निभाया है।
आपको कैसी लगी फ़िल्म राजा शिवाजी
क्या आपने मराठा साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास वाली फिल्म राजा शिवाजी देखी है रितेश देशमुख की नई फिल्म राजा शिवाजी कैसी लगी आपको सलमान खान का कैमियो कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं यदि आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है तो आप अपने नजदीकी सिनेमाघर में जाकर या फिर देख सकते हैं और वीर शिवाजी की गौरवगाथा आपको मंत्र मुग्ध कर देगी। आपको हमारा यह लिख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं।
नोट – यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग Bollywood Yatraa पर जहां आपको मिलती है बॉलीवुड से जुड़ी सभी खबरें सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं।