“जान अभी बाकी है” और “एक दिन” बॉक्स ऑफिस पर दो रोमांटिक फिल्में रिलीज हुई कैसा है रिव्यू

Rate this post

“जान अभी बाकी है” और “एक दिन” बॉक्स ऑफिस पर दो रोमांटिक फिल्में रिलीज हुई कैसा है रिव्यू

 

 

 

Jaan abhi baki hai aur ek din Box office per do romantic filmen release hui kaisa hai reviewJaan Abhi Baki Hai and Ek Din movie posters box office clash comparison.
Jaan abhi baki hai aur ek din Box office per do romantic filmen release hui kaisa hai review

 

 

 

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो रोमांटिक लव स्टोरी फिल्मे रिलीज हुई एक और जहां निर्माता दिनेश के सत्यजीत की फिल्म “जान अभी बाकी है” सिनेमाघरों में दस्तक दी जिसमें अभिनेता प्रांजल शांडिल्य और अभिनेत्री स्वप्निल इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर आमिर खान के होम प्रोडक्शन में बनी दिन “एक दिन” आज शुक्रवार को रिलीज हुई जिसमें आमिर खान के बेटे जुनैद डेब्यू कर रहे हैं फिर मैं जुनैद के साथ साउथ अभिनेत्री साईं पल्लवी मुख्य भूमिका में नजर आ रही है।

 

 

जान अभी बाकी है एक रोमांटिक ड्रामा लव स्टोरी फिल्म है जिसमें एक्टर प्रांजल शांडिल्य और स्वप्निल मुख्य भूमिका निभा रही है फिल्म की कहानी उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों पर सेट है स्वप्निल ने इस फिल्म में धारा नाम की लड़की का रोल प्ले किया है जो अपने घूमने फिरने की शौक के चलते पहाड़ों पर जाती है जहां उसकी मुलाकात एक टूरिस्ट गाइड रोहित (प्रांजल शांडिल्य )से होती है इसके बाद शुरू होती है रोमांटिक लव स्टोरी जिसमें प्यार है दर्द है टकरा है इस फिल्म में 8 से 10 गाने हैं जो पहले ही लोकप्रिय हो चुके हैं।

 

 

 

फिल्म जान अभी बाकी है में प्रांजल की दमदार डायलॉग डिलीवरी नजर आई है हमें एक दूसरे को जिंदा रखना है मुझे रखना मैं तुझे जैसे दमदार डायलॉग बोलते प्रांजल नजर आए इस हिंदी फिल्म से डेब्यू कर रही स्वप्निल ने अपने रोल को पूरी ईमानदारी से निभाया है रोहित का किरदार एक चॉकलेटी बॉय का है प्रांजल ने सहजता के साथ अपने किरदार के साथ न्याय किया है स्वप्निल ने धारा के किरदार को बहुत खूबसूरती के साथ बड़े पर्दे पर निभाया उनकी खूबसूरती मासूमियत और अदाकारी दोनों युवाओं को दीवाना बना सकती है।

 

 

एक दिन की कहानी 
एक दिन की कहानी आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म की कहानी नोएडा की एक आईटी कंपनी से शुरू होती है जहां दिनेश ( जुनैद खान )नाम का एक लड़का काम करता है जो एक सीधा साधा आदमी है दिनेश अपने काम में इतना डूबा रहता है कि ऑफिस की भीड़ में उसे खुद को पूरी तरह गायब महसूस होता है इसी आईटी कंपनी के ऑफिस में मीरा (साईं पल्लवी)नाम की एक लड़की काम करती है दिनेश मीरा को बहुत प्यार करता है लेकिन मीरा को इस बात का पता नहीं होता है यह एक तरफा प्यार है लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आता है जब कंपनी की पूरी टीम को ऑफिशियल ट्रिप पर जापान भेजा जाता है जापान इसलिए क्योंकि मीरा को वहां बर्फ से ढके पहाड़ और वहां की संस्कृति बेहद पसंद है एक हादसे में मीरा की याददाश्त चली जाती है। आगे की कहानी जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखना पड़ेगी।

 

 

Box Office Math अगर ” जान अभी बाकी है” को मिलते जुनैद खान की “एक दिन” जितने शो तो टूट जाते कमाई के सारे रिकॉर्ड

 

 

 

एक दिन का रिव्यू 

आज का दर्शक मसाले फिल्में देखना पसंद करता है या फिर जमीन से जुड़ी कहानी तेज रफ्तार थ्रिलर या दमदार रोमांटिक ड्रामा देखना ही पसंद करता है आज के दौर में जहां धुरंधर जैसी फिल्मे को दर्शकों का दिल जीत रही हैं वहां थकाऊ और कमजोर स्क्रिप्ट को पसंद नहीं किया जाता है फिल्म में बस और एंप्लॉई के बीच जो रोमांस दिखाया गया है भाई 90 के दशक का घिसा पिटा फार्मूला है जुनैद खान अपने किरदार में पूरी तरह डूब जाते हैं इतना कि वह भूल जाते हैं की फिल्म के लीड हीरो हैं साई पल्लवी ने फिल्म में अपने किरदार को ईमानदारी से निभाया है उनकी अधिकारियों कलाकारी उम्दा किस्म की है यह फिल्म इतनी बुरी भी नहीं है।यदि आप 90 के दौर की रोमांटिक इमोशनल और शांत फिल्में देखना पसंद करते हैं फिल्म आपके लिए है।

 

 

 

जान अभी बाकी है का रिव्यू
एक दर्शक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा
क्या फिल्म है, गहन प्रेम कहानी के साथ वास्तव में दिल को छू लेने वाली फिल्म, आपकी दोनों भूमिकाएँ उत्कृष्ट हैं, फिल्म सुपरहिट होने लायक है, चमकते रहो, बढ़ते रहो। दूसरे यूजर्स ने लिखा आज युवा साथियों के साथ जान अभी बाकी है देखी फिल्म खत्म हुई लेकिन उसका एहसास अभी भी बाकी है अद्भुत अभिनय। तीसरे यूजर्स ने लिखा आज अभी अपने मित्रों के साथ जान अभी बाकी है फिल्म का दीदार किया वास्तव में यह मूवी बहुत ही शानदार था।

 

 

Aamir Khan Vs Junaid Khan क्या जुनैद दोहरा पाएंगे पिता का इतिहास QSQT की सुनामी बनाम “एक दिन” की धीमी रफ्तार

 

 

 

जान अभी बाकी है कि स्टार कास्ट
फिल्म में प्रांजल शांडिल्य और स्वप्निल मुख्य भूमिका में बड़े पर्दे पर दिखाई दे रहे हैं वहीं बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म एक्टर मकरंद देशपांडे ,विजेंद्र काला, राजेश जैश, रोहित पाठक अशोक कुमार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं फिल्म में संगीत जगत के प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल,जावेद अली ,पलक मुच्छल और सलमान अली ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है फिल्म के गाने पहले ही लोकप्रिय हो चुके हैं।

 

 

हालांकि भले ही “जान अभी बाकी है” और “एक दिन” एक साथ डेब्यू कलाकारों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हो लेकिन जान अभी बाकी है को कम स्क्रीन मिली है और एक दिन को ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है जान अभी बाकी है के निर्माताओ का कोई बड़ा फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है जबकि आमिर खान एक बड़े सितारे हैं एक दिन के जरिए आमिर खान के बेटे जुनैद ने फिल्म में डेब्यू किया है जिस कारण जान अभी बाकी है कि स्क्रीन कम मिले हैं इसकी बावजूद भी जान अभी बाकी है फिल्म एक मजबूत पटकथा के साथ बड़े पर्दे पर उतरी हैं। देखना अब यह है कि मुकाबला बराबरी का ना होते हुए भी कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ पाएगी।

 

 

नोट – आप कौन फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज़ ब्लॉग Bollywood Yatraa पर जहां आपको मिलती है बॉलीवुड से जुड़ी सभी खबरें सबसे तेज।यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं

Prabhat

प्रभात उमंग एक लेखक है उन्होंने सहायक लेखक के तौर पर दैनिक स्वदेश ,नव स्वदेश, और स्वदेश ज्योति न्यूज पेपर में अपनी सेवाएं 10 वर्षो तक दी है प्रभात इंडियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं

View all posts by Prabhat

1 thought on ““जान अभी बाकी है” और “एक दिन” बॉक्स ऑफिस पर दो रोमांटिक फिल्में रिलीज हुई कैसा है रिव्यू”

  1. Jaan abhi baki hai movie ko aj mujhe dhek kar laga ki ek bar sab ko ye movie dhekni chaiye the real story movie matlab mai story reveal nhi kr rha but ek bar jaan abhi baki hai movie jarur dheke ❤️❤️🫡🫡

    Reply

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now