वैलेंटाइन डे पर सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का मैं हूं सॉन्ग रिलीज हुआ चित्रांगदा और सलमान का रोमांस देख फैंस खुश हुए

वैलेंटाइन डे के अवसर पर सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का एक रोमांटिक सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है श्रेया घोषाल और अयान लाल की खूबसूरत सुरीली आवाज में गाया यह गाना बहुत प्यारा है जो सबका दिल छू रहा है।
सलमान खान ने फैंस को वैलेंटाइन डे के मौके पर खास तोहफा दिया है सलमान खान ने अपनी बहूप्रतिक्षित फिल्म बैटल ऑफ बलवान का पहला रोमांटिक गाना मैं हूं रिलीज कर दिया जिसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह की खूबसूरत केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह रोमांस करते नजर आ रहे हैं पहाड़ों पर बर्फ से ढकी चादरे और मनमोहन वादियों के बीच फिल्माए गए इस गीत को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिछले दिनों सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का देश भक्ति सॉन्ग मातृभूमि रिलीज किया था जो पहले ही हिट हो चुका है और अब यह दूसरा गाना भी मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग बन चुका है।
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्म इस गाने को श्रेया घोषाल और अयान लाल ने अपनी सुरीली आवाज दी है जो सुनने वालो को रोमांस से भर देती है मैं हूं सॉन्ग जंग के मैदान में खड़े एक भारतीय सैनिक की लव स्टोरी को दिखाता है मैं हूं सॉन्ग सीधे आपकी रूह को छूता है परिवार के साथ बिताए खुशनुमा खूबसूरत पलों से लेकर ड्यूटी की वजह से हुई जुदाई की भावनात्मकता को दिखाता है गाने में खुशी और तड़प का अनोखा मिश्रण है गाने में सलमान खान अपने परिवार के साथ खुशहाली के लम्हों को जीते दिखाई पड़ते हैं दूरी और इंतजार की फीलिंग भी दिखती है जो नेचुरल और रियल लग रही है।
गाने पर सलमान खान फैंस का रिस्पांस-
सोशल मीडिया पर तेजी हों रहें वायरल सांग पर सलमान खान के फैंस ने अपनी फीलिंग को शेयर करते हुए एक ने लिखा जब सलमान खान परफॉर्म करते हैं, तो आप सिर्फ एक किरदार नहीं देखते हैं – आप एक सच्चे सुपरस्टार की उपस्थिति महसूस करते हैं। वह पुराना आकर्षण और भावनात्मक गहराई जो हमने 2017 से पहले देखी थी, Battle of galwan में पूरी शक्ति के साथ लौटने के लिए तैयार है सशक्त अभिनय, गहरी भावनाएं और शिखर सलमान खान का जादू ने सबको मोहित कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा प्रतीक्षा समाप्त हुई! सलमान खान एक और चार्टबस्टर के साथ वापस आ गए हैं। यह गाना दोबारा दोहराया जा रहा है और इसके दृश्य बिल्कुल सुनहरे हैं। आज और कौन “मैं हूँ” कह रहा है। तीसरे ने लिखा बैटल ऑफ गलवान के मैं हूं में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री शुद्ध जादू है! सौम्य रोमांस, श्रेया घोषाल और अयान लाल की भावपूर्ण आवाज़। सलमान खान के पास हर फ्रेम है।
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है इस फिल्म में सलमान खान, चित्रांगदा सिंह ,अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया और हिमानी शिवपुरी नजर आने वाली है। यह फिल्म भारत और चीन के युद्ध पर आधारित है इस फिल्म में सलमान खान ने पहली बार एक सोल्जर भारतीय आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों को खूब पसंद आया है फिल्म का पहला गाना मातृभूमि भी 26 जनवरी के अवसर पर रिलीज किया गया था जो पहले ही सुपरहिट साबित हो चुका है और अब दूसरा गाना भी धूम मचाए हुए हैं फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
नोट – आपको सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नया गाना कैसा लगा कमेंट करके जरूर बतायें आपको हमारा यह लिख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज़ ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको मिलती है सलमान खान से जुड़ी हर अपडेट सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल भेज सकते हैं।