सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से जुड़े कुछ अनसुने किस्से जो आप नहीं जानते

Rate this post

सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से जुड़े कुछ अनसुने किस्से जो आप नहीं जानते

 

 

Salman Khan ki Film Tere naam se jude kuch ansune kisse jo aap nhi jante
Salman Khan ki Film Tere naam se jude kuch ansune kisse jo aap nhi jante

 

 

 

सलमान खान की आईकॉनिक फिल्म तेरे एक बार फिर सिनेमाघर में दस्तक देने जा रही है साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था राधे और निर्जरा की दर्द भरी प्रेम कहानी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है 23 साल बाद यह कल्ट सुपरहिट फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघर में दोबारा रिलीज हो रही है लंबे समय से सलमान खान के फैंस इस फिल्म को री रिलीज करने की डिमांड कर रहे थे।

 

सलमान खान की सबसे ज्यादा लोकप्रिय फिल्म तेरे नाम की री रिलीज की खबर जब से सामने आई सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस की भावना उमड़ पड़ी सभी फैंस लगातार अपनी अपनी भावनाएं बयां कर रहे हैं यह कोई मामूली फिल्म नहीं है यह फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे खास फिल्म है सलमान खान के फैंस के दिलों में बसी फिल्म है इस फिल्म में सलमान खान का वह बिगड़ैल आशिक का जो किरदार है वह आज भी युवाओं का सबसे पसंदीदा किरदार है ।

 

 

Salman Khan ki Film Tere naam se jude kuch ansune kisse jo aap nhi jante
Salman Khan ki Film Tere naam se jude kuch ansune kisse jo aap nhi jante

 

 

 

1.सलमान खान की तेरे नाम वाली हेयर स्टाइल सबसे अधिक लोकप्रिय है – फिल्म तेरे नाम मैं सलमान खान की हेयर स्टाइल सबसे अनोखी और सबसे प्रभावी है सलमान खान की इस हेयर स्टाइल को फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ ही फ्रेंड्स ने अपनाना शुरू कर दिया था या तब की बात है जब 15 अगस्त 2003 में सलमान खान की फिल्म तेरे नाम रिलीज होने वाली थी तू सिनेमा हॉल में तेरे नाम वाली हेयर स्टाइल रखे हुए युवा सबसे ज्यादा न केवल बड़े शहरों में देखे गए बल्कि छोटे शहरों में भी देखे गए थे तेरे नाम के लिए युवाओं में लगभग सभी नए युवा हेयर स्टाइल को अपना चुके थे जिस तरफ भी नजर जाती राधे भैया बना हुआ नवयुवक नजर आ जाता। सलमान खान के राधे मोहन की किरदार के लिए युवाओं में अटूट दीवानगी थी।

 

 

Salman Khan ki Film Tere naam se jude kuch ansune kisse jo aap nhi jante
Salman Khan ki Film Tere naam se jude kuch ansune kisse jo aap nhi jante

 

 

2.तेरे नाम का फैशन- तेरे नाम फिल्म का जब ट्रेलर आया तू न केवल सलमान खान की हेयर स्टाइल को अपनाया गया बल्कि उनके कपड़ों को भी अपना लिया गया था सलमान खान ने जिस तरह के कपड़े इस फिल्म में पहनी थी शॉर्ट साइट और ट्राउजर वाली जींस युवाओं की सबसे पसंदीदा फैशन बना था राधे भैया की हेयर स्टाइल उनकी तरह कपड़े जींस शर्ट शर्ट शर्ट ट्राउजर जूते भी राधे की तरह दर्शकों ने खूब पहने और राधे भैया बनकर तेरे नाम देखने सिनेमा घरों में पहुंचे थे उन दिनों स्कूल कॉलेज में छात्रों के बीच में सबसे बड़ी चर्चा का विषय फिल्म तेरे नाम रही थी। तेरे नाम की फैशन ट्रेंड पर थी। आज भी अनेकों युवा इस फैशन को अपनाए हुए हैं।

 

 

 

Salman Khan ki Film Tere naam se jude kuch ansune kisse jo aap nhi jante
Salman Khan ki Film Tere naam se jude kuch ansune kisse jo aap nhi jante

 

 

3.राधे का नीले कंकड़ वाला ब्रेसलेट आज भी फेमस है- सलमान खान की फैंस उनकी हर चीज को कॉपी करते हैं और सलमान खान की चीजों को कॉपी करने का सबसे बड़ा ट्रेंड तेरे नाम से चला था तेरे नाम रिलीज के समय से ही सलमान खान का नीले कंकड़ वाला ब्रेसलेट युवा वर्ग सबसे ज्यादा पहनकर घूमने लगे थे जिसे देखें वही नया 16 से 20 साल की उम्र का नवयुवक राधे भैया बना घूमता था रिक्शावाला दूध वाला ऑटो वाला लगभग सभी को जिस किसी देखो सभी ने ब्रेसलेट पहनना शुरू कर दिया था यहां तक की तेरे नाम में सलमान खान ने अपने गले में एक सोने की मोटी चैन भी पहनी थी। हालांकि सलमान खान का यह ब्रेसलेट आज भी ट्रेंड पर चलता है और खूब बिकता है पहले तो सलमान खान का यह नीले कंकड़ वाला ब्रेसलेट सुनार से बनवाना पड़ता था लेकिन आज सलमान खान के बीइंग हुमन क्लॉथिंग स्टोर पर सलमान खान का नील कंकड़ वाला ब्रेसलेट आसानी से उपलब्ध है।

 

 

4.राधे भैया की बाइक – तेरे नाम फिल्म में सलमान खान ने प्रतिष्ठित बाइक यामाहा DT 250 चलाई थी यह बाइक आज भी सलमान खान के पास है उनके गेराज में रखी हुई है यह बात खुद सलमान खान ने हाल ही में कुछ समय पहले कही थी जब सलमान खान की फिल्म तेरे नाम रिलीज हुई और बड़े पर्दे पर फैंस ने सलमान खान को इस बाइक पर देखा तो सलमान खान के लाखों करोड़ों चाहने वाले इस बाइक का इस्तेमाल करने लगी थे हर कोई खुद को राधे भैया मानने लगा था उनकी हेयर स्टाइल उनके कपड़े उनकी बाइक ब्रेसलेट सब कुछ एक बड़ा फैशन बन चुका था सलमान खान सबके फैशन आइकन बन गए थे इतनी बड़ी मात्रा में स्टाइल कॉपी करने का अब तक किसी भी फिल्म स्टार को यह सौभाग्य प्राप्त नहीं है जितना कि सलमान खान का स्टाइल कॉपी किया जाता है।

 

 

 

5.तेरे नाम के लिए फैंस की दीवानगी – सलमान खान की फिल्म तेरे नाम के लिए फैंस भारी भरकम दीवानगी देखी गई मोहन वाली तेरे नाम की हेयर स्टाइल रखे हुए सलमान फैंस ने रैली निकाली थी जिसमें भारी संख्या में युवा वर्ग शामिल हुए थे मध्य प्रदेश के भोपाल इंदौर दमोह सागर सहित अनेक बड़े शहरों में भी फैंस की दीवानगी देखी गई थी ।

 

 

6.तेरे नाम से हुई दीवाने एक फैन ने सलमान खान के पैर पकड़े – तेरे नाम फिल्म से सलमान खान के एक सबसे बड़े फैन राज चटर्जी जब यशराज स्टूडियो सलमान खान से मिलने पहुंचे तो उन्होंने सलमान खान के पैर पकड़ ली और कहा कि आप ही मेरे भगवान हैं आप मिल गए मुझे पूरी दुनिया मिल गई आपके दर्शनों का अभिलाषी में सदियों से था उनकी इस तरह की दीवानगी को देखकर मौजूद सभी लोग चौंक गए थे खुद सलमान खान भी अचंभे में थे। इसी तरह तेरे नाम से सलमान खान के दीवाने कुंदन सिंह सिंह ने अपनी दीवानगी बयां की थी वह केवल सलमान खान से भी भेंट करना चाहते थे। सलमान खान को देखकर काफी उत्साहित हो गए थे। सलमान खान के एक फैन सचिन पुजारी जो तेरे नाम से उनके दीवाने हो गए थे आज भी सलमान खान के बीइंग ह्यूमन सोशल वर्क को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और बीइंग ह्यूमन क्लब के माध्यम से सेवा का कार्य लगातार कर रहे हैं।

 

 

7.तेरे नाम री रिलीज करने की डिमांड- सलमान खान की फिल्म तेरे नाम री रिलीज करने की डिमांड सबसे पहले श्रनीक जैन ने की थी इंदौर के श्रनीक जैन ने बॉलीवुड यात्रा को बताया कि तेरे नाम को दोबारा रिलीज करने के लिए उन्होंने फिल्म के निर्माता सतीश कौशिक से भी बात की थी जिसकी काल रिकॉर्डिंग भी उनके पास है यह बात साल 2016-17 की है जब श्रेणीक जैन ने दोबारा फिल्म तेरे नाम री रिलीज करवाना चाहते थे उन्होंने फिल्म के निर्देशक सतीश कौशिक जी से इस बात पर चर्चा की थी उसके बाद साल 2020 में भी उन्होंने सतीश कौशिक जी से चर्चा कर फिर भी रीरिलीज करने की डिमांड की थी। सतीश कौशिक जी भी फिल्म रीरिलीज करने के लिए तैयार थे लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण उसे समय या संभव ना हो सका।

 

 

नोट – आप सलमान खान की फिल्म तेरे नाम को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको मिलती है सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते।

Prabhat

प्रभात उमंग एक लेखक है उन्होंने सहायक लेखक के तौर पर दैनिक स्वदेश ,नव स्वदेश, और स्वदेश ज्योति न्यूज पेपर में अपनी सेवाएं 10 वर्षो तक दी है प्रभात इंडियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं

View all posts by Prabhat

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now