सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना रिलीज हुआ देश भक्ति की भावना जगाता मातृभूमि सॉन्ग

Rate this post

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना रिलीज हुआ देश भक्ति की भावना जगाता मातृभूमि सॉन्ग

 

 

Salman Khan ki film battle of galwan ka pahla gana release hua Desh bhakti ki Bhavna jagata maatrubhoomi song
Salman Khan ki film battle of galwan ka pahla gana release hua Desh bhakti ki Bhavna jagata maatrubhoomi song

 

 

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड ई फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान का पहला गाना मातृभूमि रिलीज हो चुका है यह गाना निर्माता ने गणतंत्र दिवस से ठीक दो दिन पहले रिलीज किया है इस गाने में देशभक्ति प्रेम संघर्ष के पलों और बलिदान के भावों को दिखाया गया है मातृभूमि गाने को संगीतकार हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया यह गाना आग की तरह फैल गया।

 

 

सलमान खान की नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान आने वाली है इस फिल्म के टीजर के बाद अब पहला गाना मातृभूमि रिलीज कर दिया गया है इस गाने में देशभक्ति और इमोशन के भावों को साफ महसूस किया जा सकता है गाने में सलमान खान आर्मी ऑफिसर के रूप में दिखाई दे रहे हैं उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आ रही हैं चित्रांगदा सिंह सलमान की पत्नी के किरदार में है दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी नेचुरल और भीतरी भावों से जोड़ती है टीचर में एक सैनिक परिवार को दिखाया गया है जिसमें सलमान खान चित्रांगदा सिंह और दो बच्चियों दिखाई दे रही हैं एक तरफ जहां गाने में परिवार के साथ घर के सुकून भरे सीन्स की झलकियां हैं तो कहीं दूसरी तरफ गलवान जंग के कठिन सीन्स को दिखाया गया है मातृभूमि गाना गाते हुए परिवार के सीन ड्यूटी और पलों से जोड़ते हुए देश सेवा, बलिदान और प्रेम की भरे भाव गहराई तक दिल में उतरते हैं।

 

 

 

मातृभूमि गाने की शुरुआत एक बिगुल बजाने और पहाड़ियों के बीच लहराते तिरंगे से होती है सलमान खान की एंट्री गाड़ी से उतरते हुए आर्मी ऑफिसर के रूप में होती है उनका सलूट करने वाला अंदाज दिखाया जाता है जो दर्शको के बीच बेहद लेख प्रिया हो चुका है पैर पटक कर तारों से लिपटा डंडा जब सलमान खान अपने स्टाइल में कैच करते हैं आपको बहुत ही आकर्षक और नया जोश भर देने वाला है गाने के अंत में भारत के नशे वाली मानव श्रृंखला आकृति देशभक्ति की भावना जगाती है।

 

 

मातृभूमि सॉन्ग देशभक्ति से भरा इमोशनल एहसासों से भरा गाना है इस गाने को संगीतकार हिमेश रेशमिया ने बनाया है और म्यूजिक दिया है हिमेश की दिल छूने वाली सरदार दोनों से भरा दर्शकों को यह गाना खूब पसंद आ रहा है गणतंत्र दिवस की मौके पर यह गाना रिलीज हुआ है यह गाना खूब बजाने वाला है श्रोताओं के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस गाने को रिलीज होना मतलब देशभक्ति की भावना से भरा उत्साह भर देना है हर भारतीय के लिए यह गाना गौरवान्वित करने वाला है क्योंकि गलवान घाटी में हमारे वीरों की शहादत की असल जिंदगी की संघर्ष की कथा की झलकियां पर यह गाना आधारित है ।

 

 

संगीतकार हिमेश रेशमिया ने कहा बैटल ऑफ गलवान के लिए मातृभूमि गाना बनाना उनके लिए काफी इमोशनल रहा है हिमेश कहते हैं गाने की फुल सेवा की बीट्स और सैनिकों की एनर्जी से आई है अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास पल रहा है इतना ही नहीं सलमान खान के साथ जुड़ना और सलमान खान फिल्म म्यूजिक द्वारा इस गाने का रिलीज होना भी उनके लिए बहुत ही स्पेशल बात है मातृभूमि गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में गया है वही इस गाने के बोल समीर ने लिखे हैं।

 

 

बॉलीवुड अब हिंदी सिनेमा जगत की ओर लौट रहा है अब लग रहा है कि यह हमारा बॉलीवुड है भारतीय बॉलीवुड है एक तरफ जहां सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचा रही है वहीं दूसरी ओर बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना रिलीज हो चुका है जो देशभक्त की भावना से भरपूर है गणतंत्र दिवस की मौके पर देशभक्ति की भावना जगाने वाला बॉलीवुड अब हिंदी सिनेमा की तरफ वापस आ रहा है बॉर्डर 2 देखने वालों की लंबी-लंबी कटारे सिनेमा घरों के बाहर साफ-साफ देखी जा सकती है सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो चुके हैं वहीं सलमान खान का यह नया गाना मातृभूमि टॉप ट्रेंडिंग में चल रहा है सलमान खान पहली बार आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होगी।

 

 

नोट – आपको मातृभूमि सॉन्ग कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं आप बेड सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान के लिए कितने उत्साहित हैं कमेंट करके जरूर बताएं आपको हमारा यह लिख कैसा लगा कमेंट करके बताना ना भूले सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको मिलती है सलमान खान से जुड़ी हर अपडेट सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं।

Prabhat

प्रभात उमंग एक लेखक है उन्होंने सहायक लेखक के तौर पर दैनिक स्वदेश ,नव स्वदेश, और स्वदेश ज्योति न्यूज पेपर में अपनी सेवाएं 10 वर्षो तक दी है प्रभात इंडियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं

View all posts by Prabhat

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now