सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत अब कैसी है डॉक्टरों ने दिया हेल्थ बुलेटिन

Rate this post

सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत अब कैसी है डॉक्टरों ने दिया हेल्थ बुलेटिन

 

 

Salman Khan ke pita Salim Khan ki tabiyat ab kaisi hai doctoron Ne Diya health bulletin
Salman Khan ke pita Salim Khan ki tabiyat ab kaisi hai doctoron Ne Diya health bulletin

 

 

सलमान खान के पिता और फिल्म राइटर सलीम खान की हेल्थ को लेकर नई अपडेट सामने आई है सलीम खान आईसीयू में भर्ती है उनसे मिलने फिल्म जगत के दिग्गज लगातार लीलावती अस्पताल में पहुंच रहे हैं।

 

 

सलमान खान के पिता और मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान की 17 फरवरी को अचानक तबियत बिगड़ गई थी उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती किया गया था इसके बाद सलमान खान और उनका पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा सलमान खान अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग मढ़ इलाके में कर रहे थे जैसे ही पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली वे तुरंत लीलावती हॉस्पिटल पहुंच गए उनकी बहन अलवीरा, अर्पिता बहनोई ,अतुल अग्निहोत्री, आयुष शर्मा,अरहान , आहान, निर्वान खान,सलमा खान, हेलेन भी अस्पताल सलीम खान का हाल जाने पहुंचे सलीम खान को अस्पताल में एडमिट हुए 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है मंगलवार की शाम अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी थी कि बुधवार की सुबह 11:00 सलीम खान की हेल्थ बुलेटिन अपडेट परिवार की सहमति से जारी की जाएगी अस्पताल प्रबंधन ने आज सुबह सलीम खान की हेल्थ बुलेटिन जारी किया है।

 

 

Salman Khan ke pita Salim Khan ki tabiyat ab kaisi hai doctoron Ne Diya health bulletin
Salman Khan ke pita Salim Khan ki tabiyat ab kaisi hai doctoron Ne Diya health bulletin

 

 

 

क्या है वर्तमान स्थिति हेल्थ अपडेट- सलीम खान कि स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर जलील पारिकर करने जानकारी देते हुए बताया है कि सलीम खान को उनके फैमिली डॉक्टर संदीप चोपड़ा ने अस्पताल में भर्ती कराया था सलीम खान को हल्का ब्रांड हेमरेज हुआ है जिसे बेसिक प्रोसीजर जिसे DSA कहते हैं वह किया गया प्रोसेसर कामयाब रहा उन पर कोई सर्जरी नहीं की गई है सलीम खान अभी वेंटिलेटर पर हैं लेकिन आज या कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया जाएगा वह पहले से बेहतर है डॉक्टर जलील ने आगे कहा लाल सलीम खान की स्थिति नियंत्रण में है उनकी देखभाल के लिए चार अनुभवी डाक्टरों की टीम डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया तैनात की गई है जो उनकी देखभाल कर रही है यह टीम उनकी सेहत के हर पहलू पर बारीकी से नजर रख रही है सबसे ज्यादा राहत की बात यह है कि डॉक्टर जलील ने उनकी हालत को स्टेबल बताया है उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है वह रिकवरी की दिशा में है।

 

 

फैंस की दुआएं- सलीम खान न केवल सलमान खान के पिता है बल्कि भारतीय सिनेमा जगत के एक स्तंभ भी हैं सोशल मीडिया पर जैसे ही उनकी अस्पताल में एडमिट होने की खबर बाहर आई उनके फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे हैं सलीम खान बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक और शोले जैसी कालजई फिल्मों के रचयिता हैं जब हम 70 और 80 के दशक के सिनेमा की बात करते हैं तो हमारे जहां में संवादों की गूंज और किरदारों का जुझारूपन उभरता है जादू के पीछे जिस शख्स का दिमाग था वह सलीम खान है यादों की 12 दो मिस्टर इंडिया और शक्ति जैसी फ़िल्में आज भी एक्टिंग और राइटिंग का बेहतरीन नमूना मानी जाती हैं। सलीम खान साहब को फिल्म लेखकों को बतौर सितारा हैसियत दिलाने का श्रेय भी जाता है।

 

 

नोट -सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको मिलती है सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं आप नीचे दिए गए आइकन पर क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं।

Prabhat

प्रभात उमंग एक लेखक है उन्होंने सहायक लेखक के तौर पर दैनिक स्वदेश ,नव स्वदेश, और स्वदेश ज्योति न्यूज पेपर में अपनी सेवाएं 10 वर्षो तक दी है प्रभात इंडियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं

View all posts by Prabhat

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now