लक्ष्मी निवास, इश्क जुनूनी , और रिमझिम टीवी सीरियल में नजर आएंगे जबलपुर के आर राज ठाकुर

ज़ी टीवी पर प्रसार आईटी सबसे ज्यादा चर्चित टीवी सीरियल लक्ष्मी निवास में जबलपुर के अभिनेता आर राज ठाकुर नजर आएंगे आर राज ठाकुर इस लोकप्रिय टीवी सीरियल में सुरक्षा कर्मी की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं यह एपिसोड आज रात 8:00 बजे ज़ी टीवी पर प्रसारित होगा छोटे पर्दे का चर्चित जो लक्ष्मी निवास अपनी दिलचस्प कहानी और अवतार चढ़ा के चलते दर्शकों के दिल में जगह बनाए हुए हैं जबलपुर के टैलेंट का माया नगरी मुंबई में चमकना हमेशा गर्व की बात होती है जबलपुर शहर ने पहले भी मनोरंजन जगत में कई दिग्गज दिए हैं और अब राज ठाकुर का नाम इस लिस्ट में जुड़ना शहर की सांस्कृतिक विरासत को और आगे ले जाएगा।

जबलपुर में हो चुकी है लक्ष्मी निवास की शूटिंग- खास बात यह है की लक्ष्मी निवास की शूटिंग जबलपुर के गौरी घाट 64 योगिनी मंदिर सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर हो चुकी है और अब मुंबई में भी लक्ष्मी निवास टीवी सीरियल की शूटिंग जारी है जबलपुर के परिवेश में बने इस टीवी सीरियल की शूटिंग मुंबई के नायगांव में जारी है नायगांव के रामदेव स्टूडियो में लक्ष्मी निवास का सेट लगा हुआ है जिसमें जबलपुर की सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलकियां दिखाई जा रही हैं ऐसा पहली बार है जब जबलपुर शहर के लोकेशन का सेट किसी टीवी सीरियल के लिए मुंबई में लगा हो। जबलपुर के आर राज ठाकुर का इस टीवी शो का हिस्सा बनना उनके प्रशंसकों के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।

रिमझिम टी वी सीरियल में आर राज ठाकुर –
लोकप्रिय धारावाहिक रिमझिम में आज एक्टर राज ठाकुर नजर आने वाले हैं वे इस टीवी सीरियल में गुंडे के किरदार में दिखाई देंगे आज रात के एपिसोड में आर राज ठाकुर की एंट्री होगी जो किसी फिल्मी सीन से काम नहीं होगी उनका रफ एंड टफ अंदाज और भारी आवाज शो का पूरा माहौल बदलने वाला है यह एपिसोड आज रात 8:30 दंगल टीवी पर प्रसारित होगा।

इश्क जुनून टीवी सीरियल में आर राज ठाकुर की एंट्री- मशहूर टीवी सीरियल इश्क जुनून अपने नाम की तरह ही दर्शकों के दिलों में जुनून पैदा कर रहा है लेकिन आज रात का एपिसोड नया सस्पेंस लाने वाला है अपने दमदार अभिनय और प्रभावशाली किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले आर राज ठाकुर अभी वार्ड बॉय के किरदार में नजर आने वाले हैं।

कौन है आर राज ठाकुर-आर राज ठाकुर एक मध्यवर्गी परिवार से ताल्लुक रखते हैं बचपन से ही अभिनय का शौक रखने वाले और राज ठाकुर ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है उन्होंने हिमाचल प्रदेश के हिमाचल कल्चरल रिसर्च एंड थियेटर अकैडमी मंडी से अभिनय और निर्देशन की शिक्षा प्राप्त की है इसके बाद आर राज ठाकुर मुंबई आ गए और साल 2015 में उन्होंने लोकप्रिय टीवी सीरियल संकट मोचन महाबली हनुमान में सहायक निदेशक के रूप में काम किया। इसके बाद प्यार तूने क्या किया टीवी सीरियल में एक गुंडे की भूमिका अदा कर अपने एक्टिंग सफर की शुरुआत की बीके टीवी सीरियल और विज्ञापनों में काम कर चुके हैं जिनमें सावधान इंडिया ,क्राइम पेट्रोल के नाम शामिल है अभिनेता आर राज ठाकुर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध बुंदेली व्यंगकार शिक्षक ठाकुर रामचंद्र सन्यासी के बेटे हैं जो शासकीय स्कूल से सेवानिवृत हैं।
नोट -आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको मिलती है बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं।