आईसीयू में भर्ती सलीम खान की सेहत पर आया अस्पताल का बयान सलमान खान सहित पूरा खान परिवार सलीम से मिलने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचा

Rate this post

आईसीयू में भर्ती सलीम खान की सेहत पर आया अस्पताल का बयान सलमान खान सहित पूरा खान परिवार सलीम से मिलने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचा

 

 

 

ICU mein Bharti Salim Khan ki sehat per aaya aspataal ka byan Salman Khan sahit pura Khan Parivar Salim se milane Lilavati hospital pahuncha
ICU mein Bharti Salim Khan ki sehat per aaya aspataal ka byan Salman Khan sahit pura Khan Parivar Salim se milane Lilavati hospital pahuncha

 

 

सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हुए उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट कराया गया है डॉ जलील पारकर ने सलीम खान की सेहत के विषय में अपना ताजा बयान जारी किया है फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है अस्पताल प्रशासन कल सुबह 11:00 उनकी सेहत पर प्रेस बुलेटिन जारी करेगा सलीम साहब से मिलने सलमान खान सहित पूरा खान परिवार अस्पताल पहुंचा है।

 

 

हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है 90 वर्ष के सलीम खान की अचानक तबीयत खराब हो गई जैसे ही सलमान खान को अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली वह तुरंत ही लीलावती अस्पताल पहुंची इस दौरान सलमान खान ने मास्क लगाए हुआ था और एक कैब भी लगाया था उन्हें बात करने में दिक्कत हो रही है सलमान खान के अलावा उनकी बहन अलवीरा खान ,आयुष शर्मा, अरबाज खान ,मलाइका अरोड़ा, खान ,सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान, हेलन खान ,अतुल अग्निहोत्री सहित पूरा खान परिवार सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचा है।

 

 

 

ICU mein Bharti Salim Khan ki sehat per aaya aspataal ka byan Salman Khan sahit pura Khan Parivar Salim se milane Lilavati hospital pahuncha
ICU mein Bharti Salim Khan ki sehat per aaya aspataal ka byan Salman Khan sahit pura Khan Parivar Salim se milane Lilavati hospital pahuncha

 

 

 

मुंबई के लीलावती अस्पताल ने जारी किया बयान– हां, यह सच है कि प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता और अपने आप में एक आइकन श्री सलीम खान को डॉ जलील पारकर की देखरेख में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक चिकित्सक डॉ. संदीप चोपड़ा उन्हें आज सुबह 8:30 बजे आपातकालीन विभाग में लाए थे। आपातकालीन देखभाल शुरू की गई, जिसके बाद श्री खान को पहली मंजिल पर गहन चिकित्सा इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया। डॉक्टरों की एक टीम – डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया – ने उनकी देखभाल की। परिवार के अनुरोध का सम्मान करते हुए, आज अधिक विवरण साझा नहीं किया जा रहा है। हालाँकि, रोगी की गोपनीयता बनाए रखते हुए, रिश्तेदारों की उचित सहमति से कल सुबह 11 बजे एक प्रेस बुलेटिन जारी किया जाएगा। उनकी हालत स्थिर है लेकिन उनकी नैदानिक ​​स्थिति के संबंध में कड़ी निगरानी की जा रही है: डॉ. जलील पारकर, लीलावती अस्पताल।

 

 

सलीम खान- सलीम खान हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर पटकथा लेखक और अभिनेता हैं सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को इंदौर में हुआ था उनके पिता इंदौर के डीआईजी पुलिस अधिकारी पद पर पदस्थ थे सलीम खान इंदौर से मुंबई अभिनेता बनने के लिए आ गए थे और बाद में पटकथा लेखक बन गए। उन्होंने तीसरी मंजिल 1966 सरहदी लुटेरा 1966 और दीवाना 1967 आदि फिल्मों में अभिनय किया 7 वर्षों के कठिन संघर्ष के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि अभिनय करना उनके बस की बात नहीं है और उन्होंने पटकथा लेखन का कार्य शुरू कर दिया।

 

 

भारतीय सिनेमा में सलीम खान का योगदान इतना विशाल है कि उनकी फिल्मों को केवल सूची में मुश्किल है उन्होंने न केवल सलीम जावेद की जोड़ी के रूप में इतिहास रचा बल्कि अकेले भी कई यादगार फिल्में लिखीं 70 से 80 के दशक में बॉलीवुड की दिशा बदल दी उनकी प्रमुख फिल्में शोले 1975, जंजीर 1973 ,दीवार 1975, डॉन 1978 ,मिस्टर इंडिया ,1987 त्रिशूल ,काला पत्थर, आदि शामिल है।

 

 

नोट – सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको मिलती है सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं। आप नीचे दिए गए आइकन पर क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं।

 

Prabhat

प्रभात उमंग एक लेखक है उन्होंने सहायक लेखक के तौर पर दैनिक स्वदेश ,नव स्वदेश, और स्वदेश ज्योति न्यूज पेपर में अपनी सेवाएं 10 वर्षो तक दी है प्रभात इंडियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं

View all posts by Prabhat

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now