फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर में नजर आएंगे जबलपुर के एक्टर सी एच लियाओ

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सी एच लियाओ एक बार फिर फिल्म 120 बहादुर को लेकर सुर्खियों में है यह फिल्म आज शुक्रवार यानी 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है 1962 भारत चीन के युद्ध पर आधारित इस फिल्म में फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं। लियाओ 120 बहादुर में चीनी सेवा के चाइनीस कैप्टन की भूमिका निभा रहे हैं लियाओ की दमदार अदाकारी फिल्म 120 बहादुर में दिखाई देगी भारत के 120 वीर जवानों की शौर्य गाथा को बयां करती रेजांग ला के नायकों की सच्ची कहानी बड़े पर्दे पर प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह के किरदार में हैं राशि खन्ना ने उनकी पत्नी के रोल में हैं ।
अभिनेता सी एच लियाओ ने बॉलीवुड यात्रा से खास बातचीत करते हुए बताया की फिल्म 120 बहादुर के लिए उन्होंने अगस्त 2024 में ऑडिशन दिया था इस फिल्म में उनका चयन चाइनीस इंटेलिजेंस ऑफिसर के रूप में हुआ था लेकिन स्क्रिप्ट बदलने के बाद उन्हें सेवा के चाइनीस कैप्टन का रोल निभाने का अवसर मिला। फिल्म में भी सीनियर अधिकारियों से मतभेद करते नजर आएंगे क्योंकि उनका रोल भारतीय सैनिकों के सपोर्ट करने वाला है।

लद्दाख में शूटिंग फिल्म 120 बहादुर की शूटिंग अभिनेत्री ने अक्टूबर माह में लद्दाख में की थी जहां उन्होंने 13 से 14 हजार फीट की ऊंचाई पर शूटिंग की उनका यह शूटिंग शेड्यूल मुश्किलों और चुनौतियां से भरा था शूटिंग में तूफान और बर्फबारी चाहिए थी जो कि नकली ना होकर असली हो रही थी लद्दाख में शूटिंग के दौरान ठंड के चलते हाथों में बंदूक थामना भी मुश्किल हो रहा था फिल्म 120 बहादुर को नेचुरल एनवायरमेंट में फिल्माया गया था वहां ठंड के चलते आर्टिस्ट के चेहरों की स्किन फट गई थी शूटिंग के दौरान कलाकारों को मेकअप की जरूरत नहीं पड़ी। दर्शक फिल्म 120 बहादुर में क्लाइमैक्स के दौरान लियाओ का दृश्य देख सकेंगे। इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य भारतीय सैनिकों को सम्मान देना है जिन्होंने 1962 में बेहद मुश्किल हालतों में लड़ाई लड़ी।

पलटन में दिखा चुके एक्टिंग का दम- अभिनेता सी एच लियाओ ने सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट से बॉलीवुड में डेब्यू किया था वे इस फिल्म में एक चीनी ऑफिसर की भूमिका में सोहेल खान को गोली मारते नजर आए थे इसके बाद उन्होंने जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में मुख्य विलेन की भूमिका निभाई थी पलटन के जरिए लियाओ को बॉलीवुड में पहचान मिली फिल्म में अर्जुन रामपाल, सोनू सूद जैकी श्रॉफ गुरमीत सिंह अभिलाष चौधरी जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य रोल करते दिखाई दिए थे फिल्म के लिए लियाओ को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली थी और अब 120 बहादुर म अपने अभिनय का दम दिखा रहे है।
राजकुमार राव की फिल्म में आयेंगे नजर – एक्टर सी एच लियाओ राजकुमार राव की आगामी फिल्म रफ्तार में भी नजर आएंगे इस फिल्म की शूटिंग लियाओ पूरी कर चुके हैं।
नोट– आप फरहान अख्तर और सी एच लियाओ की फिल्म 120 बहादुर के लिए कितने उत्साहित हैं कमेंट करके जरूर बताएं आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारे लिए एक अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज़ ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको मिलती है बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं यदि आप हमसे सीधे तौर पर जुड़ना चाहते हैं तो आप हम नीचे दिए आइकन पर क्लिक करके व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।