Border 2 Box Office Collection Day 21 सनी देओल की बॉर्डर 2′ बनेगी भारत की सबसे बड़ी फिल्म देखें तूफानी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन!”

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर टू बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल दिखा रही है धुआंधार कमाई कर सबको हर दिन चौका रही है 23 जनवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े धमाल के साथ उतरी फिल्म बॉर्डर 2 , 300 करोड़ रुपए से भी अधिक का आंकड़ा पर कर लिया है।
सनी देओल की देशभक्ति सब भरपूर फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है फिल्म तेज रफ्तार के साथ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। जब देशभक्ति और सनी देओल का कॉन्बिनेशन मिलता है तो बड़े-बड़े सुपरस्टार के पसीने छूट जाते हैं सनी देओल की वही दहाड़ और वही तबाही बॉर्डर 2 में देखने को एक बार फिर मिली है बॉर्डर टू एकमात्र फिल्म नहीं बल्कि भारतीय शूरवीर जवानों की गौरव गाथा है। इस गौरव गाथा को वरुण धवन अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ ने अपने दमदार अभिनय के साथ प्रस्तुत किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 30 करोड रुपए की धमाकेदार ओपनिंग ली थी।
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- बॉर्डर 2 सनी देओल की 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है इस फिल्म को रिलीज हुए 3 हफ्ते से भी ज्यादा बीत चुके हैं और फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई जा रही है पहले दिन जहां फिर ने 30 करोड रुपए की बंपर ओपनिंग ली थी वहीं दूसरे दिन36.5 करोड रूपए की कमाई की थी तीसरे दिन फिल्म ने 54.5 करोड रुपए की कमाई की थी तीन दिनों में ही इस फिल्म ने 100 करोड रुपए से भी अधिक का कारोबार कर लिया था वही एक हफ्ते में इस फिल्म ने 224.25 करोड रुपए का बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते की बात करें तो बॉर्डर 2 ने 10.75 करोड रुपए का आठवें दिन व्यापार किया वही नौवे दिन फिल्म ने 17.75 करोड रुपए का कलेक्शन किया इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 297.5 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था तीसरे हफ्ते में भी इस फिल्म की तेज रफ्तार के साथ बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की दौड़ जारी रही है जहां 16 दिन फिल्म ने 5.25 करोड रुपए, 16 वें दिन 7.25 करोड़ रुपए, 18वें दिन दो करोड रुपए, 19 वे दिन 2.5 करोड रुपए, 20 वे दिन 1.75 करोड रुपए, और 21 वे दिन 1.06 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया यानी फिल्म ने टोटल 317..06 करोड रुपए की कमाई कर ली है। वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है।
- सैकनिल्क के मुताबिक बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- पहले दिन 30 करोड़ रुपए
- दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपए
- तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपए
- चौथे दिन 59 करोड़ रुपए
- पांचवें दिन 20 करोड़ रुपए
- छठवें दिन 13 करोड़ रुपए
- सातवें दिन 11.25 करोड रुपए
- आठवें दिन 10.75 करोड़ रुपए
- नौवे दिन 17.75 करोड़ रुपए
- दसवें दिन 22.5 करोड़ रुपए
- 11 वे दिन 5.75 करोड़ रुपए
- 12वें दिन 5. 75 करोड़ रुपए
- 13 वे दिन 4.15 करोड रुपए
- 14 वे दिन 3.5 करोड रुपए
- 15 वे दिन 2.85 करोड़ रुपए
- 16 वें दिन 5.25 करोड रुपए
- 17वें दिन 7.25 करोड़ रुपए
- 18 वे दिन 2 करोड़ रुपए
- 19 वे दिन 2.5 करोड़ रुपए
- 20 वे दिन 1.75 करोड़ रुपए
- 21 वे दिन 1.06 करोड रुपए
टोटल कलेक्शन – 317.06 करोड़ रुपए
सनी देओल अभिनीत फिल्म बॉर्डर 2 अनुराग सिंह डायरेक्शन में बनी है इस फिल्म को जे पी दत्ता निधि दत्ता और टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है फिल्म में सनी देओल ,वरुण धवन,दिलजीत दोसांझ ,अहान शेट्टी ,मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं इस फिल्म का निर्माण निधि दत्ता ने किया है जो उनकी बतौर निर्माता डेब्यू फिल्म है।
नोट – आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको मिलती है बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं