Border 2 Box Office Collection Day 15 बॉर्डर 2 इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनी जानिए कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है

Rate this post

Border 2 Box Office Collection Day 15 बॉर्डर 2 इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनी जानिए कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है

 

 

 

Border 2 Box Office Collection Day 15 Border 2 is saal ki ab tak ki sabse badi Film bani janiye kitna Box Office per collection kar liya
Border 2 Box Office Collection Day 15 Border 2 is saal ki ab tak ki sabse badi Film bani janiye kitna Box Office per collection kar liya

 

 

 

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमा घरों में 15 दिन पूरे कर चुकी है यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी फिल्म का कलेक्शन बुलेट ट्रेन की रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रहा है पहले और दूसरे वीकेंड में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली है बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है अब यह फिल्म तीसरी वीकेंड में कितनी कमाई करेगी यह देखने वाली बात होगी।

 

 

27 साल का लंबा इंतजार वही रौबोली आवाज और वही वतन से मोहब्बत का जज्बा जब थिएटर में सनी देओल ने अपनी दहाड़ के साथ स्क्रीन पर अपनी एंट्री ली तो दर्शकों की तालियां और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारो से पूरा सिनेमा हॉल गूंज उठा बॉर्डर 2 की शुरुआती आंकड़ों ने तो बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है पहले दिन से ही सिनेमा घर के बाहर हाउसफुल के बोर्ड लटक गए थे फिल्म का क्रेज देखकर भी ट्रेड एनालिस्ट दी हैरान है की क्या सनी देओल ने अपनी ही फिल्म ग़दर 2 के ओपनिंग रिकॉर्ड खतरे में डाल दिए हैं चलिए जानते हैं बॉर्डर 2 ने अब तक कितनी कमाई कर डाली है और क्या यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी सुपरहिट बनने की और कदम बढ़ा चुकी है।

 

 

Border 2 Box Office Collection Day 15:-
हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज फिल्म स्टार सनी देओल की फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती नजर आ रही है सैकनिल्क के अनुसार बॉर्डर 2 ने पहले वीकेंड में 224.25 करोड रुपए की कमाई की है और अब दूसरे वीकेंड में 70.5 करोड रुपए की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर ली है 14 दिन बॉर्डर 2 ने 3.4 करोड रुपए का व्यापार किया है वही 15वें दिन 2.85 करोड रुपए का कारोबार समाचार लिखे जाने तक का है घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 ने कल 297.25 करोड रुपए का व्यवसाय कर लिया है यानी 300 करोड रुपए का आंकड़ा छू लिया है वही वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 405 करोड रुपए की लगभग हो चुका है यानी तीसरे सप्ताह में सनी देओल अपनी ही फिल्म ग़दर 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ग़दर 2 ने 525.7 करोड रुपए का कुल कारोबार किया था। बॉर्डर 2 सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है बॉर्डर का निर्माण जेपी दत्ता ने किया था और बॉर्डर 2 का निर्माण उनकी बेटी निधि दत्ता ने किया है।

 

 

 

वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 में दमदार अदाकारी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन – वरुण धवन अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं लेकिन अब तक उन्होंने लवर बॉय की भूमिका निभाई थी यह पहली बार है जब उनके दमदार अभिनय के जरिए उनका देश भक्ति का जज्बा बड़े पर्दे पर दर्शकों को देखने को मिला है वरुण धवन की एक्टिंग को फिल्म में खूब पसंद किया गया है वरुण धवन की पिछली टॉप सफल फिल्मों की बात करें तो दिलवाले जुड़वा 2 बद्रीनाथ की दुल्हनिया एबीसीडी 2 जैसी कई बड़ी फिल्में दी हैं वरुण धवन भी एक बड़े सुपरस्टार हैं आईए जानते हैं उनकी टॉप फिल्मों की कमाई के बारे में एक नजर डालते हैं।

 

 

  • वरुण धवन की टॉप फ़िल्में और उनकी कुल कमाई
    सैकनिल्क के मुताबिक –
  • दिलवाले – 148.42 करोड रुपए
  • जुड़वा 2- 138.55 करोड रुपए
  • बद्रीनाथ की दुल्हनिया- 117.89 करोड रुपए
  • एबीसीडी 2 – 106.12 करोड रुपए
  • जुग जुग जियो – 85.41 करोड रुपए
  • कलंक- 84.6 करोड रुपए
  • सुई धागा मेड इन इंडिया – 79.7 करोड रुपए
  • हम्टी शर्मा की दुल्हनिया – 76.81 करोड रुपए
  • स्ट्रीट डांसर 3D 73.97 करोड़ रुपए

यदि वरुण धवन की सुपरहिट फिल्मों पर एक नजर डाली जाए तो उनका बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड बहुत मजबूत रिकॉर्ड है।

 

 

 

दिलजीत दोसांझ –जहां सनी देओल फिल्म बॉर्डर 2 की ताकत है वहीं दिलजीत दोसांझ इस फिल्म की रूह बन कर उभरे हैं फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह शेखू का किरदार निभाया है निर्मलजीत भारतीय वायु सेवा के इतिहास के इकलौते ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें करने उपरांत सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा गया था दिलजीत ने इस किरदार में अपनी स्वाभाविक मासूमियत और सैनिकों के फौलादी इरादों को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया है फिल्म के क्लाइमेक्स में दिल जीत के हवाई युद्ध के सीन रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं श्रीनगर एयरवेज की रक्षा करते हुए फिल्म में वह अकेले पाकिस्तानी जेट्स का मुकाबला करते नजर आए हैं यह फिल्म का सबसे प्रभावशाली सीन है। दिलजीत दोसांझ के पिछले बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

 

दिलजीत दोसांझ की सुपरहिट फिल्में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ-

 

  • गुड न्यूज़ – 205.09
  • क्रु – 81.5
  • उड़ता पंजाब- 60.33
  • सुरमा 32.4

 

 

बॉर्डर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि उन शहीदों को सलाम है जिन्होंने भारत देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया है।

 

 

नोट -आपको हमारा यह लिख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताइए यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज़ ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको मिलती है बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी सभी अपडेट सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं। आप नीचे दिए गए आइकन पर क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं।

Prabhat

प्रभात उमंग एक लेखक है उन्होंने सहायक लेखक के तौर पर दैनिक स्वदेश ,नव स्वदेश, और स्वदेश ज्योति न्यूज पेपर में अपनी सेवाएं 10 वर्षो तक दी है प्रभात इंडियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं

View all posts by Prabhat

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now