बैटल ऑफ़ गलवान एक्टर अभिलाष चौधरी ने जलवंशीय माझी समाज जबलपुर के लिए की अपील

बॉलीवुड अभिनेता अभिलाष चौधरी ने जलवंशीय मांझी समाज जबलपुर मध्य प्रदेश द्वारा 1 फरवरी 2026 को आयोजित हो रहे आदर्श विभाग एवं परिचय सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है बैटल ऑफ़ गलवान फेम मशहूर एक्टर अभिलाष चौधरी ने मध्य प्रदेश के जलवंशीय माझी समाज के लोगों से इस भव्य समारोह में सम्मिलित होने की विनम्र अपील की है।
1 फरवरी 2026 को मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर में आयोजित होने जा रहा है जिसमें सामाजिक, स्पोर्ट्स ,फिल्म जगत, मीडिया जगत और राजनीतिक जगत की कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है इसी के चलते बॉलीवुड अभिनेता अभिलाष चौधरी की एक वीडियो जलवंशीय माझी समाज जबलपुर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई है जिसमें एक्टर एक्टर अभिलाष चौधरी के द्वारा माझी समाज के सभी स्वर्ण जाति बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है ।

कौन है अभिलाष चौधरी- अभिलाष चौधरी बॉलीवुड और टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता है जिन्होंने फिल्म पलटन , द जोया फैक्टर, ट्यूबलाइट दबंग 3 और सिकंदर जैसी कई बड़ी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है इतना ही नहीं अभिलाष चौधरी एक सेलिब्रिटी क्रिकेटर भी हैं और मुंबई हीरोज टीम के उसके एक शानदार क्रिकेटर हैं यह टीम सोहेल खान की क्रिकेट टीम है। अभिलाष चौधरी अपने आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं इस फिल्म में सलमान खान आर्मी ऑफिसर करनाल संतोष बाबू के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं वही अभिलाष चौधरी जी फिल्म में सरदार जी के लीड रोल को प्ले कर रहे हैं हालांकि चीन के विरोध के बाद यह फिल्म खूब सुर्खियां दुनिया भर में बटोर रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रेया खंडेलवाल की अपील- बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रेया खंडेलवाल ने भी जलवंशी माझी समाज द्वारा आयोजित आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित अभिनेत्री श्रेया खंडेलवाल ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक महायज्ञ की तरह होते हैं इसमें आज के अति व्यस्तता के योग में योग्य जीवनसाथी के चयन का सुनहरा अवसर मिलता है आयोजन में जरूरतमंद युवक युवतियों का आदर्श विवाह भी कराया जा रहा है अभिनेत्री ने सभी जलवंशी माझी समाज से अपील करते हुए कहां है आप इस पुण्य सेवा कार्य में सह परिवार पधार कर अपना उधर सहयोग दें जिसमें जलवंशीय माझी समाज की सामाजिक एकता और भाईचारा को मजबूती मिल सके। सोशल मीडिया पर श्रेया खंडेलवाल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।जलवंशीय माझी समाज जबलपुर मध्यप्रदेश दुनिया का पहला रजिस्टर्ड महिला माझी संगठन है।

कलाकार कोमल बाथम की अपील – कलाकार कोमल बाथम ने भी एक वीडियो जारी कर माझी समाज के सभी लोगों से मध्य प्रदेश के सबसे बड़े आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन भाग लेने की अपील की है। जलवंशीय माझी समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती भारती माझी ने कोमल बाथम को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भी दिया है।

खुशबू निषाद की अपील और खुशबू को निमंत्रण- बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भारत खेल जगत से भी मध्य प्रदेश के सबसे बड़े आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन में सम्मिलित होने की अपील की गई है विश्व विजेता भारत की बेटी खुशबू निषाद नंदा ने भी सम्मेलन में भाग लेने की अपील विडियो के माध्यम से की है सोशल मीडिया पर खुशबू निषाद नंदा की यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह जलवंशीय माझी समाज जबलपुर द्वारा 1 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने की अपील माझी समाज के लोगों से करती नजर आ रही है। जलवंशी माझी समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती भारती माझी ने खुशबू निषाद नंदा को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भी दिया है।
नोट – आपको हमारा यह लिख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज़ ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको मिलती है बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं आइकॉन पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं।