सलमान खान की फिल्म जागृति हिट या फ्लॉप बजट कलेक्शन और प्रॉफिट रिपोर्ट बॉलीवुड फिल्मों का बिजनेस मॉडल

सलमान खान की फिल्म जागृति 3 जुलाई 1992 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी इस फिल्म में पहली बार सलमान खान और करिश्मा कपूर एक साथ नजर आए थे 90 के दशक के शुरुआत में जब सलमान खान चॉकलेट बॉय की छवि से बाहर निकल रहे थे तब उन्होंने जागृति जैसी गंभीर और एक्शन से भरपूर फिल्म में काम किया 1992 में रिलीज हुई यह फिल्म शिक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार और समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ एक आवाज थी।
साल 1992 का वर्ष दूर जब दर्शक सलमान खान को प्रेम (मैंने प्यार किया फिल्म) के रूप में पूछ रहा था लेकिन फिल्म जागृति में निभाए गए जुगनू के किरदार ने यह साबित कर दिया की सलमान खान केवल रोमांस ही नहीं बल्कि अन्य के खिलाफ भी दहाड़ना जानते हैं यह फिल्म एक भ्रष्टाचार के खिलाफ विद्रोह की कहानी थी जिसने उसे समय के युवाओं को प्रेरित किया था सलमान खान की फिल्म जागृति 1992 बॉलीवुड की उन फिल्मों में से हैं जिसे सामाजिक संदेश और एक्शन के मेल से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
जागृति की कहानी
फिल्म जागृति में सलमान खान ने जुगनू का किरदार निभाया था इस फिल्म की कहानी जुगनू के इर्द-गिर्द घूमती है जुगनू जो एक ईमानदार और निडर युवक है उसके बड़े भाई (पंकज धीर) की हत्या भ्रष्टाचार और अन्य के खिलाफ आवाज उठाने के कारण कर दी जाती है जुगनू अपने भाई की मौत का बदला लेने और समाज में लिप्त भ्रष्टाचार की गंदगी को साफ करने के लिए हथियार उठा लेता है वह लड़ाई लड़ने के लिए कठिन प्रशिक्षण भी लेता है इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी ने खलनायक की भूमिका निभाई थी वहीं अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने जुगनू की प्रेमिका का किरदार निभाया था दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर बेहद पसंद की गई थी।

Production quality: निर्देशक सुरेश कृष्णा और सलमान खान का सहयोग:- सलमान खान की फिल्म जागृति का निर्देशन सुरेश कृष्ण ने किया था जो दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े नाम रहे हैं उन्होंने सत्य 1988 इंदिरा चंदन 1989 अन्नामलाई 1992 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके थे सुरेश कृष्णा ने सलमान खान की फिल्म लव का भी डायरेक्शन किया था जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी फिल्म जागृति के निर्माता एस आर शेट्टी पहले इस फिल्म के लिए लॉरेंस डिसूजा को लेना चाहते थे लेकिन सलमान खान के कहने पर जागृति के डायरेक्शन की कमान सुरेश कृष्णा को दी गई थी हालांकि फिर बाद में लॉरेंस डिसूजा ने सलमान खान की फिल्म दिल तेरा आशिक को डायरेक्ट किया था साल 1993 में रिलीज हुई थी इससे पहले लॉरेंस डी’सोसा सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म साजन को भी डायरेक्ट कर चुके थे।
साउथ इंडियन स्टाइल एक्शन:- इस फिल्म में एक्शन दृश्यों को जिस तरह से कोरियोग्राफर किया गया था उसमें दक्षिण भारतीय सिनेमा की छाप थी जो उस समय बॉलीवुड के लिए काफी फ्रेश थी सुरेश कृष्ण को फिल्म जागृति के Direction की कमान देना सलमान खान का निर्णय काबिले तारीफ था।
सिनेमैटोग्राफी- फिल्म के डार्क और सीरियस टोन को दिखाने के लिए जिस तरह से लाइटिंग और कैमरा एंगल्स का उपयोग किया गया वह उसे दूर की अन्य कमर्शियल फिल्मों से बेहतर था सुरेश कृष्णा ने अपने उम्दा निर्देशन का इस फिल्म में परिचय दिया था। उनकी साउथ इंडियन शैली इस फिल्म में देखने को मिली थी।
Legendary of Amrish Puri – निर्देशक ने अमरीश पुरी और राजा मुराद जैसे दिग्गज को चुनकर प्रोडक्शन वैल्यू (production value) को भजन दिया था जिस फिल्म का इंपैक्ट और बढ़ गया था। उसे दौर में राज मुराद और अमरीश पुरी अपने दमदार अदाकारी के दम पर कई सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्में हिंदी सिनेमा जगत को दे चुके थे इन दोनों दिग्गज कलाकारों का इस फिल्म में होना फिल्म की भव्यता को बढ़ा देता है।
क्या जागृति फिल्म हिट थी जाने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन :- सलमान खान के दमदार अभिनय से सजी फिल्म जागृति बॉक्स ऑफिस पर अर्थ हिट यानी औसत से अधिक फिल्म मानी गई थी जिसका मुख्य कारण था की फिल्म ने भारत में लगभग 2.4 करोड रुपए का कारोबार किया था इस फिल्म का बजट 2.80 करोड रुपए के लगभग का था इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3.41 करोड रुपए का कलेक्शन किया था बजट और वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को ध्यान में रखकर यदि ध्यान दिया जाए तो यह फिल्म हिट साबित हुई थी क्योंकि हित और सुपरहिट आज के दौर में कलेक्शन के आधार पर ही माना जाता है लेकिन बाद में जब इस फिल्म को टीवी और वीडियो कैसे पर देखा गया तो फिल्म हिट मान ली गई और आज भी लोकप्रिय फिल्म मानी जाती है।
Music rights and royalties आनंद मिलिंद के हिट गाना का डिजिटल युग में मूल्य :- सलमान खान की फिल्म जागृति के गाने लोकप्रिय थे जिम आएगा आएगा बिछड़े यार हमारा, हम सारे बेकार करने चले व्यापार मुख्य रूप से शामिल हैं 90 Bollywood के संगीत की सबसे बड़ी खासियत उसकी रिकॉल वैल्यू (recall value) है आनंद मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्म जागृति के गाने आज भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रूप से रेवेन्यू जेनरेट कर रहे हैं।
म्यूजिक लेवल्स और कॉपीराइट की शक्ति:- सलमान खान और करिश्मा कपूर की पहली फिल्म जागृति का म्यूजिक राइट Venus के पास है आज 2026 के दौर में डिजिटल युग चल रहा है आज जब कोई पुराना गाना यूट्यूब स्पॉटिफाई या jio sawan जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सरिता होता है तो उसका एक बड़ा हिस्सा ओरिजिनल लेवल और पब्लिशिंग राइट्स होल्डर को जाता है 2012 के कॉपीराइट संशोधन अधिनियम के बाद संगीतकारों और गीतकारों को उनके गानों के कमर्शल इस्तेमाल पर 50% की रॉयल्टी अपने का अधिकार मिला है।
रीमेक और रीमिक्स बनाना लाभ का सौदा- आजकल पुराने गानों के रीमिक्स करने का चलन चल गया है यदि जागृति फिल्म के किसी गानों का रीमेक बनता है तो ओरिजिनल राइट्स होल्डर को भारी भरकम अप्रफ्रंट फीस मिलती है फिल्म के संगीत के 34 साल बाद भी एक लाभदायक संपत्ति बनाए रखना है। यदि हम ताजा उदाहरण की बात करें तो वरुण धवन की फिल्म जवानी तो इश्क होना है मैं 2026 को रिलीज हो रही है जो डेविड धवन द्वारा निर्देशित है इस फिल्म का जो टाइटल है वह सलमान खान की फिल्म बीवी नंबर वन 1999 का गाना है बीवी नंबर वन फिल्म को भी डेविड धवन ने ही निर्देशित किया था। है जवानी तो इश्क होना है गाने को इस नाम से फिल्म बनाकर दोबारा उपयोग किया जा रहा है।
नोट – आपके पास भी सलमान खान की फिल्म जागृति से जुड़ी कोई याद शामिल है आपको सलमान खान की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा देखना पसंद है कमेंट करके जरूर बताएं सलमान खान Bollywood Yatraa उनके करियर से जुड़ी सभी दिलचस्प बातों को जानने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज़ ब्लॉग Bollywood Yatraa जहां आपको मिलती हैं 90 Bollywood के दौर की सभी अनसुने किस्से और विश्लेषण जो आपकी यादों को ताजा कर देता है। आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं या फिर आप हम हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं तो आपहमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं।