तुम मेरे बिना फिल्म राजा शिवाजी नहीं बना सकते सलमान खान ने आखिर रितेश देशमुख से ऐसा क्यों कहा

Rate this post

तुम मेरे बिना फिल्म राजा शिवाजी नहीं बना सकते सलमान खान ने आखिर रितेश देशमुख से ऐसा क्यों कहा

 

 

 

Tum mere bina Film raja shivaji nahin banaa sakte Salman Khan Ne aakhir Ritesh Deshmukh se Aisa kyon kahaSalman Khan and Riteish Deshmukh sharing a friendly moment, highlighting Salman's witty remark about the upcoming Marathi historical epic 'Raja Shivaji'."
Tum mere bina Film raja shivaji nahin banaa sakte Salman Khan Ne aakhir Ritesh Deshmukh se Aisa kyon kaha

 

 

 

हाल ही में अभिनेता रितेश देशमुख ने एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म शिवाजी में काम करने के लिए सलमान खान को नहीं कहा था रितेश देशमुख ने सुनाया किस्सा कैसे बने सलमान खान फिल्म राजा शिवाजी का हिस्सा

 

 

 

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपनी बहुचर्चित फिल्म राजा शिवाजी को लेकर चर्चा में है 1 फरवरी 2026 को रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की फिल्म सिनेमाघर में दस्तक दे रही है इस फिल्म में भाग्यश्री ,अभिषेक बच्चन, फरदीन खान और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान भी इस फिल्म में एक बेहद खास भूमिका निभा रहे हैं सलमान खान इस फिल्म का हिस्सा कैसे बन गए रितेश देशमुख ने एक साक्षात्कार में इसकी पूरी कहानी बयां की।

 

 

 

राजा शिवाजी में ऐसे हुई सलमान खान की एंट्री
रितेश देशमुख ने बताया कि उन्होंने फिल्म राजा शिवाजी के लिए सलमान खान से संपर्क नहीं किया था ना ही ऐसा कोई पहले से प्लान था रितेश देशमुख ने एक चैनल को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि वह नए साल के अवसर पर सलमान खान के साथ थे तभी सलमान खान ने उनसे शूटिंग के बारे में पूछा रितेश कहते हैं उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कब फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं मैंने कहा इसी महीने। सलमान पूछते हैं मैं कौन सा रोल कर रहा हूं इस पर रितेश ने जवाब दिया मैंने इस फिल्म में आपके कास्ट करने के बारे में सोचा ही नहीं था इस बात पर सलमान जवाब देते हुए कहते हैं नहीं नहीं तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते हो मुझे इस फिल्म में तुम्हें लेना ही पड़ेगा।

 

 

 

फिर रितेश देशमुख ने सलमान को कास्ट किया –
रितेश देशमुख आगे कहते हैं कि मैं सलमान में वह जुड़ाव और अपनापन का एहसास देखा मैं सोच रहा था कि अभी मैं इस बारे में ठीक से सोचा ही नहीं फिर क्या था रितेश देशमुख ने सलमान खान को राजा शिवाजी में कास्ट किया और एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका सलमान खान इस फिल्म में निभाने वाले हैं हालांकि यह अतिथि भूमिका है इसके पहले रितेश देशमुख की फिल्म “लय भारी” में भी सलमान खान का कैमियो था रितेश बताते हैं कि जब मैं लय भारी पर काम कर रहा था तो मैं सलमान को फोन किया और कहा भाई मैं आपसे मिलना चाहता हूं उन्होंने कहा ठीक है। मैंने पूछा कब मिलूं? उन्होंने कहा जिस रोल के लिए आप मुझे मिलना चाहते हैं वह मुझे मंजूर है शूटिंग कितने दिन की है मैंने कहा दो दिन और उन्होंने कहा डन।

 

 

1मई को “राजा शिवाजी” और “एक दिन” बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी

राजा शिवाजी के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म एक दिन बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है जहां एक ओर राजा शिवाजी को लेकर दर्शन को में बेहद उत्साह है जिसमें एक बड़ी स्टार कास्ट है संजय दत्त, रितेश देशमुख ,जेनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री ,फरदीन खान और सलमान खान का स्पेशल कैमियो है। तो वहीं दूसरी ओर आमिर खान के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म “एक दिन” में साउथ की दिग्गज अभिनेत्री सई पल्लवी नजर आने वाली हैं अब देखना यह है कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडा गद्दे की आप कौन सी फिल्म देखने जाने वाले हैं कमेंट करके जरूर बताएं।

 

 

नोट – आप राजा शिवाजी देखने के लिए कितने उत्साहित हैं सलमान खान की बड़े पर्दे पर वापसी होने जा रही है आप उनके कैमियो किरदार के लिए कितने उत्साहित हैं कमेंट करके जरूर बताएं बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज़ ब्लॉग Bollywood Yatraa पर जहां आपको मिलती है बॉलीवुड से जुड़ी सभी खबरें सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं।

Prabhat

प्रभात उमंग एक लेखक है उन्होंने सहायक लेखक के तौर पर दैनिक स्वदेश ,नव स्वदेश, और स्वदेश ज्योति न्यूज पेपर में अपनी सेवाएं 10 वर्षो तक दी है प्रभात इंडियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं

View all posts by Prabhat

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now