1992 के अखबारों में क्या थी चर्चा? जानें सलमान खान की फिल्म ‘एक लड़का एक लड़की’ की असली कहानी हिट या फ्लॉप

आज के दौर में फिल्मे सोशल मीडिया पर हिट होती है लेकिन 1992 में फिल्म की सफलता और चर्चा की शुरुआत सुबह के अखबार से होती थी हमारे पास उसे समय के अखबार की एक दुर्लभ फोटो है जो एक लड़का एक लड़की फिल्म के रिलीज के समय की है यह सिर्फ एक फिल्म नहीं थी बल्कि बॉलीवुड के ब्रैट सलमान खान का एक अलग अंदाज था वह दूर जब सलमान खान की मुस्कान और नीलम की सादगी ने बड़े पर्दे पर जादू बिखेरा था।
इंटरनेट पर सलमान खान की हजारों तस्वीर मौजूद हैं लेकिन क्या आपने वह देखा है जो 1992 की रिलीज से पहले जनता ने देखा था सलमान खान और नीलम कोठारी की फिल्म एक लड़का एक लड़की रिलीज के समय अखबारों में छपे वह दुर्लभ विज्ञापन शायद ही कहीं मिले हमारे पास मौजूद उसे समय की यह ओरिजिनल अखबार की फोटो सिर्फ एक तस्वीर नहीं बल्कि बॉलीवुड के इतिहास का एक हिस्सा है।
सलमान खान की फिल्म एक लड़का एक लड़की साल 1992 में सिनेमाघर में रिलीज हुई थी इस फिल्म में सलमान खान ने राजा का किरदार निभाया था वही नीलम कोठारी ने इस फिल्म में रानी का किरदार निभाया था यह पहली बार था जब नीलम सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है फिल्म में सलमान खान उसे समय एक उभरते हुए चॉकलेट बॉय थे और नीलम के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
एक लड़का एक लड़की में सलमान खान और नीलम के साथ-साथ अनुपम खेर और असरानी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आए थे दोनों दिग्गज कलाकारों ने अपनी कॉमेडी से इस फिल्म में जान फूंक दी थी राज के नकली परिवार और रानी के घरेलू कामों के साथ संघर्ष के दृश्य काफी गुदगुदाने वाले थे फिर मैं चाइल्ड कलाकारों ने भी बेहतरीन अधिकारी की थी फिल्म में सलमान खान और नीलम की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।

एक लड़का एक लड़की फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी रेणुका (नीलम कोठारी) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक घमंडी अमीर लड़की है उसकी मुलाकात राजा (सलमान खान )से होती है जो एक मध्यवर्गी परिवार का लड़का है पैसों के गवन और जायजाद हथियाना की लालच में रेणुका के चाचा भगवती प्रसाद (अनुपम खेर ) की साजिश के तहत समुद्र में स्पीड बोट चलाती रेणुका दुर्घटना का शिकार हो जाती है और गायब हो जाती है समुद्र के किनारे मछुआरों ने उसे बचाया और पुलिस के हवाले कर दिया राजा उसे चतुराई से अपनी पत्नी रानी बढ़कर अपने घर ले आता है बदला लेने और उसे सबक सिखाने के लिए राजा उसे यह विश्वास दिलाता है कि वह उसकी पत्नी है और वे इन तीनों शरारती बच्चों के माता-पिता है एक महल जैसी जिंदगी जीने वाली रेणुका के रानी बनाकर अचानक घर के सारे काम करने पड़ते हैं इस कहानी में कई मजेदार भावनात्मक मोड़ भी आते हैं।

एक लड़का एक लड़की का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सलमान खान की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म एक लड़का एक लड़की ने बॉक्स ऑफिस पर 2.40 करोड रुपए के लगभग वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था वहीं भारत में इस फिल्म की कमाई 1.8 करोड़ रुपये आंकी गई है फिल्म का बजट 2.5 करोड रुपए के लगभग है बॉलीवुड हंगामा के अनुसार इस फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर औसत था इस फिल्म के गाने बेहद लोकप्रिय हुए थे जिनमें कितना प्यार तुम्हें करते हैं ,छोटी सी दुनिया ,दिल की बात दिल जाने ,फूल ये नहीं अरमान है।
एक लड़का एक लड़की से जुड़ी अनसुनी किस्से
(1)एक लड़का एक लड़की सलमान खान की ऐसी फिल्म है जिसकी तुलना हॉलीवुड फिल्म से की गई थी ऐसा कहा जाता है कि वर्ष 1992 में आई सलमान खान की फिल्म एक लड़का एक लड़की हॉलीवुड फिल्म ओवरबाॅर्ड 1987 की रीमेक फिल्म है । सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे पहले अभिनेता हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्म में काम किया था उन्होंने साल 2007 में आई फिल्म मेरी गोल्ड से हॉलीवुड में डेब्यू किया था।
(2)फिल्म एक लड़का एक लड़की में सलमान खान और नीलम ने पहली बार एक साथ काम किया था।
(3)अभिनेत्री नीलम कोठारी ने इस फिल्म के जरिए सिंगिंग के क्षेत्र में डेब्यू किया था नीलम कोठारी ने इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग एक लड़का एक लड़की भी गाया था।
(4) सलमान खान और नीलम की एक और फिल्म बन रही थी जिसका नाम पतंगा था यह फिल्म साल 1992 के अखबारों की सुर्खियों में चर्चित रही थी जिसके बॉलीवुड यात्रा के पास अखबार आज भी मौजूद हैं।
(5)सलमान खान और नीलम कोठारी सूरज बड़जात्या की फिल्म हम साथ साथ हैं मैं दोबारा नजर आए थे हालांकि नीलम कोठारी इस फिल्म में सलमान खान की बहन की भूमिका अदा की थी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी वही एक लड़का एक लड़की में नीलम कोठारी ने सलमान खान की प्रेमिका और पत्नी की भूमिका निभाई थी।
नोट – आपको 90 के दशक की सलमान खान की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है क्या आपने सलमान खान की फिल्म एक लड़का एक लड़की देखी है क्या आपकी कोई यादें इस फिल्म से जुड़ी हुई है आप हमसे कमेंट बॉक्स में शेयर करें आपको हमारा यह लिख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं सलमान खान से जुड़ी इसी तरह की दिलचस्प सभी अपडेट पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग Bollywood Yatraa पर जहां आपको मिलती है बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट सबसे तेज । आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं