Welcome to the Jungle Movie Review जानिए अक्षय कुमार की इस फिल्म की कहानी में कितना है दम 34 एक्टर्स वाली कॉमेडी फिल्म?

Welcome to the Jungle Review -अक्षय कुमार, दिशा पटानी, परेश रावल की फिल्म वेलकम टू द जंगल एक मल्टी स्टार कॉमेडी फिल्म है फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघर में रिलीज हो गई है कैसी है फिल्म जानने के लिए रिव्यू पढ़ें
Welcome 3 Movie Review Akshay Kumar-
अक्षय कुमार की मल्टी स्टार फिल्म वेलकम टू द जंगल एक लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार यानी 26 जून 2026 को सिनेमाघर में रिलीज हो गई है वेलकम फ्रेंचाइजी अपनी दमदार कॉमेडी के लिए मशहूर है पहले और दूसरी किस्त पहले ही मनोरंजक सफलता हासिल कर चुकी है और अब तीसरी किस्त भी गुदगुदाने वाली कॉमेडी बड़े पर्दे पर आ गई है तीसरे पार्ट से दर्शकों को काफी बड़ी उम्मीदें थी और वेलकम टू द जंगल दर्शकों की उन उम्मीदों पर खरी उतरती है अगर आप हंसी मजाक गुदगुदाने वाली कॉमेडी के साथ फैमिली एंटरटेनमेंट की तलाश में है तो यह फिल्म आपके लिए है।
फिल्म की कहानी ( Welcome to the Jungle Review (Welcome 3)- फिल्म की कहानी एक बड़े बिजनेसमैन (जाकिर हुसैन) से शुरू होती है जिसके पीछे इनकम टैक्स विभाग पड़ा हुआ है उसे डर है की इनकम टैक्स विभाग के छापे में उसका पैसा डूब जाएगा बाय 2000 करोड रुपए की ऐसी फिल्म बनाता है कि पैसा डूब जाए यानी बॉलीवुड की सबसे खराब फिल्म। बेटी (जैकलीन फर्नांडीज) इस फिल्म की निर्माता बनती है जिससे फिल्म 100% खराब बने और डूब जाए इस फिल्म को बनाने के लिए पूरी टीम तैयार होती है जिसमें सुपरस्टार (अक्षय कुमार) ,निर्देशक (राजपाल यादव और परेश रावल), डॉन (अरशद वारसी और सुनील शेट्टी), प्रेमिका ( दिशा पटानी) यह पूरी फिल्म आर्मी की पृष्ठभूमि पर आधारित है जब पूरी टीम शूटिंग के लिए जंगल पहुंचती है पता चलता है तो जंगल पर आतंकियों ने कब्जा कर रखा है मामला तब उलझता है जब आतंकी जैकी श्रॉफ फिल्म यूनिट को असली आर्मी सेना समझ लेते हैं। आगे की कहानी जानने के लिए पूरी फिल्म आपको अपने नजदीकी सिनेमाघर में जाकर देखनी होगी यह एक लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी फिल्में जिसने गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है मनोरंजन से भरपूर फिल्म है।
कैसा है मल्टीस्टार्स का काम
अक्षय कुमार की कॉमेडी पुराने दिनों की यादों को ताजा कर रही है उनकी डायलॉग डिलीवरी कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन पर उनकी प्रस्तुति पूरी फिल्म को मजबूती दे रही है राजपाल यादव और परेश रावल की कॉमिक टाइमिंग मजेदार है रवीना टंडन ,सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर ,अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े लारा दत्ता आफताब शिवदासानी ने तगड़ा मनोरंजन का तड़का लगाया है जो आपको निराश नहीं करेगा फिल्म में बेहद मजेदार डायलॉग डिलीवरी है।(घर बैठे एक्टिंग कैसे सीखें जाने पूरी प्रोसेस फ्री में )
फिल्म का डायरेक्शन- डायरेक्टर अहमद खान ने फिल्म के डायरेक्शन की कमान बहुत ही उम्दा तरीके से संभाली है हर कलाकार को स्क्रीन प्रस्तुति का पूरा मौका दिया है कॉमेडी एक्शन और इमोशन के बीच उन्होंने बेहतरीन संतुलन बैठाया है सबसे बड़ी बात निर्देशक ने इतनी बड़ी स्टार कास्ट को संभाला है जो आसान नहीं होता है।(बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल में काम पाने के लिए ऑडिशन अपडेट पाएं हमारा Whatsapp Group ज्वाइन करें)
कैसी है फिल्म- वेलकम टू द जंगल एक मनोरंजक कॉमेडी फिल्म है फिल्म के सीन में ऐसे ऐसे मजेदार डायलॉग मिलेंगे कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे फिल्म की कहानी दर्शकों को कुर्सी पर बांधे रखती है और खूब हंसती है इतना कि आप हंस हंस के कुर्सी से गिर सकते हैं दमदार मल्टी स्टार कास्ट मनोरंजन,कॉमेडी ,दिलचस्प मसालेदार कहानी के साथ फिल्म देखने लायक है
तरण आदर्श का रिव्यू
जाने माने फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया है उन्होंने साढ़े स्टार की इस फिल्म को रेटिंग दी है पढ़ें रिव्यू
आपका स्वागत है जंगल में: मनोरंजक।
1980 के दशक की शैली की मसाला मनोरंजक फिल्म के लिए तैयार हो जाइए… फोकस मौज-मस्ती, हंसी, पुरानी यादों और जीवन से भी बड़े मनोरंजन पर है – तर्क या तार्किकता पर नहीं… कई चुटकुले प्रभावी ढंग से उतरते हैं, हालांकि अंतराल के बाद के हिस्से खिंचे हुए लगते हैं।
वेलकम टू द जंगलका लक्ष्य आम जनता है… बॉलीवुड काफी हद तक यह भूल गया है कि ऐसे मनोरंजक फिल्में कैसे बनाई जाएं जो महानगरों से परे – विशेष रूप से हृदय स्थलों और बड़े इलाकों के दर्शकों से जुड़ें… यह उनके लिए है।
एक विशाल कलाकार, मनोरंजन पर जोर, आकर्षक गाने, बड़े स्क्रीन पर एक्शन और कुछ सुखद आश्चर्य – वेलकम टू द जंगल में यह सब है.
निर्देशक अहमद खान की सबसे बड़ी उपलब्धि इतने बड़े कलाकारों का प्रबंधन करना है… इस पैमाने की फिल्म बनाना कोई आसान उपलब्धि नहीं है, और यह प्रयास स्क्रीन पर दिखाई देता है।
हालाँकि, अहमद कहानी में कल्पनीय हर घटक को शामिल करने का प्रयास करता है, और यहीं फिल्म लड़खड़ाती है…इंटरवल के बाद के हिस्सों में चमक और ऊर्जा की कमी है जो पहले हिस्से को इतना मनोरंजक बनाती है।
विशाल कलाकारों के बावजूद, यह अक्षय कुमार हैं जो फिल्म को चलाते हैं… गैलरी में देखने पर, उनकी त्रुटिहीन कॉमिक टाइमिंग फिल्म की प्रमुख शक्तियों में से एक के रूप में उभरती है।
सुनील शेट्टी और अरशद वारसी अपने-अपने हिस्से में प्रभावी हैं… परेश रावल, राजपाल यादव, और श्रेयस तलपड़े – ऑन-स्क्रीन फिल्म निर्माता – कई वास्तविक मजेदार क्षणों का योगदान देते हैं, जबकि जॉनी लीवर हमेशा की तरह भरोसेमंद बने हुए हैं
आज़ादगंज के ग्रामीणों – रवीना टंडन, फरीदा जलाल, और किरणकुमार – से जुड़े दृश्य पूरी तरह से मनोरंजक हैं… तीनों ही बहुत बढ़िया हैं।
दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडीज दोनों को सीमित दायरा मिलता है और उनके पास करने के लिए बहुत कुछ नहीं है…जैकी श्रॉफ, प्रतिपक्षी के रूप में, अपनी उपस्थिति महसूस कराते हैं।
एक बेहद लोकप्रिय टीवी शो में सितारों की कैमियो उपस्थिति पुरानी यादों की प्रबल भावना को वापस लाती है।
संवाद कई स्थानों पर वास्तव में प्रफुल्लित करने वाले हैं, जबकि साउंडट्रैक एक मिश्रित बैग बन जाता है।
अंतिम शब्द? वेलकम टू द जंगल उन दर्शकों के लिए तैयार किया गया है जो केवल मुस्कुराना, हंसना और अच्छा समय बिताना चाहते हैं – तर्क को धिक्कार है.
नोट – अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले ।
| Movie Review | वेलकम टू द जंगल |
|---|---|
| रेटिंग | ⭐⭐⭐⭐ |
| कलाकार | अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नाडीज,परेश रावल, श्रेयस तलपड़े, रवीना टंडन,जैकी श्राफ,जाॅनी लीवर,, तुषार कपूर । |
| डायरेक्टर | अहमद खान |
| निर्माता | फिरोज ए नाडियाडवाला, राकेश डांग |
| लेखक | दिवंगत नीरज बोरा और फरहाज सामजी |
| रिलीज | 26 जून 2026 |