सनम बेवफा हिट थी या फ्लॉप? सनम बेवफा में कलाकार कौन कौन थे

सनम बेवफा सलमान खान के करियर की चौथी सुपरहिट फिल्म है वही बतौर अभिनेता तीसरी सुपरहिट फिल्में सनम बेवफा 11 जनवरी 1991 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज हुए 35 साल हो चुके हैं 90 के दशक का साल हिंदी सिनेमा जगत में चमकने वाले नए सितारे सलमान खान का स्वर्णिम साल था सलमान खान अपनी बेहतरीन अभिनय से एक के बाद एक कामयाब फिल्मों का इतिहास रच रहे थे सनम बेवफा रिलीज होने के बाद सलमान खान सफलता के ऐसे शिखर पर पहुंच चुके थे जो हर किसी के बस की बात नहीं थी सलमान खान के समय बहुत सारे ऐसे फिल्मी सितारे थे जो फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रहे थे और कुछ बड़े कलाकार ऐसे भी थे जिनकी फिल्मों के सामने दूसरे कलाकारों की फिल्में चलना बहुत मुश्किल काम था लेकिन सलमान खान की अभिनय अदाकारी सबसे अलग और नई थी इसलिए उन्होंने फिल्म सनम बेवफा के जरिए अपने हर एक प्रतिद्वंद्वी को मात देते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी बात बादशाहत स्थापित की थी और आज भी बरकरार है।
सनम बेवफा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- “सलमान खान” किसी भी फिल्म को सुपरहिट करने के लिए केवल यह नाम ही काफी है सलमान खान की चौथी सुपरहिट फिल्म सनम बेवफा का बजट लगभग 25 लख रुपए था और इस फिल्म ने 12 करोड़ रुपए की बंपर शानदार कमाई की थी इस फिल्म की सबसे ज्यादा खास बात यह है कि इस फिल्म में सलमान खान ने जो किरदार निभाया था उसमें भी उनका नाम सलमान खान ही था यह सलमान खान के सफल करियर की पहली ऐसी फिल्म है जो केवल सलमान के नाम से चली थी क्योंकि पूरी फिल्म में सलमान के नाम का इस्तेमाल किया गया था हालांकि फिल्म में बड़े फिल्म स्टार भी थे अभिनेता डैनी सलमान ने पिता का किरदार निभाया था तो अभिनेता प्राण साहब ने सलमान खान के ससुर का किरदार निभाया था अभिनेता पुनीत इस्सर ने सलमान के साल का किरदार निभाया था इस फिल्म की कहानी मुस्लिम जागीरदारों के परिवेश में बनी एक बेहतरीन प्रेम कहानी थी जिनकी लड़ाई ने विवाह भी कराया और सुलह भी कराई बदले की आग में मौतें तो हुई लेकिन सलमान खान के बेटे के प्रति प्रेम ने सुलह भी करा दी एक दिलचस्प किरदार सलमान खान ने अदा किया था आज भी यह फिल्म उतनी ही पसंद की जाती है जितनी उसे दौर में की जाती थी लेकिन 35 साल बाद सलमान खान 60 साल के अभिनेता हो गए हैं और अपनी अभिनय यात्रा बखूबी जारी रखे हुए हैं।
*सलमान खान से जुड़ी रोचक तथ्य जो आप नही जानते*-
- सनम बेवफा का बजट 25 लाख रुपए।
- सनम बेवफा की कुल कमाई -12 करोड़ रुपए ।
- वर्ष 1991 की बड़ी सुपरहिट फिल्म ।
- इस फिल्म में सलमान खान का असली नाम रखा गया था “सलमान खान”।
- यह फिल्म मुस्लिम परिवेश में बनी थी सलमान खान की एक ही फिल्म है।
- सबसे बड़ा तथ्य यह है कि सनम बेवफा से जुड़े 1991-1992 के जितने भी अखबार हमारे पास मौजूद हैं सभी में इस फिल्म सुपरहिट बताया है यह के लोकप्रिय फिल्म है जो आज भी उतनी ही पसंद की जाती है जितनी उस दौर में।

सनम बेवफा की शूटिंग लोकेशन- फिल्म सनम बेवफा की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के मनाली में हुई थी यहां की खूबसूरत लोकेशंस पर सलमान खान और चांदनी के कई सीन और गाने फिल्माए गए वहीं कुछ सीन मुंबई में फिल्माए गए थे सलमान खान और चांदनी द्वारा अभिनीत फिल्म सनम बेवफा की शूटिंग आरके स्टूडियो, सेठ स्टूडियो, महबूब स्टूडियो, नटराज स्टूडियो और फिल्मिस्तान स्टूडियो मैं की गई थी यह फिल्म बॉलीवुड की एक सफलतम फिल्मों में से एक है फिल्म के गानों में मधुर संगीत और भावनात्मक कहानी ने दर्शकों का अच्छा मनोरंजन किया यह सलमान खान के करियर की शुरुआती दिनों की एक बड़ी सुपरहिट फिल्म है।
सलमान खान की फिल्म *बागी* हिट है या फ्लॉप
सनम बेवफा की अभिनेत्री चांदनी- सलमान खान के साथ फिल्म सनम बेवफा में रुखसार खान का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम चांदनी है चांदनी का असली नाम नवोदिता शर्मा है फिल्म के निर्माता सावन कुमार टाक फिल्म सनम बेवफा के लिए एक फ्रेश चेहरे की तलाश कर रहे थे इसके लिए सावन को मारने अखबार में एक विज्ञापन छपवाया था इस विज्ञापन में उन्होंने आने वाली फिल्म के लिए ऑडिशन आमंत्रित किए थे और लिखा था कि उनके ऑफिस में इस नई फिल्म के लिए संपर्क करें इस विज्ञापन को अभिनेत्री नवोदित शर्मा ने पढ़ा था । नवोदिता शर्मा ने अपने फोटो दिए गए एड्रेस पर चांदनी नाम से भेजें इसके बाद चांदनी यानी नवोदिता शर्मा को सावन कुमार का फोन आया और कहा गया कि उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म सनम बेवफा के लिए चुन लिया गया है इस तरह सलमान खान के साथ चांदनी और नवोदिता शर्मा उर्फ चांदनी ने फिल्मों में डेब्यू किया।
डांसर नवोदित शर्मा उर्फ चांदनी- अभिनेत्री चांदनी और नवोदिता शर्मा एक डांसर भी हैं सनम बेवफा में काम करने से पहले वह एक बेहतरीन डांसर हैं लेकिन सनम बेवफा की कामयाबी के बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया जो असफल हो गई फिर साल 1994 में उन्होंने सतीश शर्मा से विवाह कर लिया और अमेरिका चली गई अमेरिका में “सी स्टूडियो” नाम से नवोदिता शर्मा उर्फ चांदनी डांस क्लास चलाती हैं व्हाय अमेरिका में भारतीय डांस सिखाती हैं और कार्यक्रमों का आयोजन भी करती हैं उन्होंने NBA टीम ऑरलैंडो मैजिक के साथ मिलकर *बॉलीवुड मैजिक* नाम से कार्यक्रम आयोजित किए हैं और भारत देश का नाम विदेश में रोशन किया है।
सलमान खान की फिल्म पत्थर के फूल हिट हैं या फ्लॉप
1991 की टॉप 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में और सनम बेवफा का स्थान:
साल 1991 में बहुत सारी बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई जिनमें अमिताभ बच्चन रजनीकांत और गोविंदा अभिनीत फिल्म हम रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 5 करोड रुपए था इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 16.8 करोड रुपए का कलेक्शन किया। इसी साल दिलीप कुमार और राजकुमार की फिल्म सौदागर रिलीज हुई इस फिल्म ने 15. 54 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। साल 1991 में अजय देवगन और मधु ने फिल्म फूल और कांटे से हिंदी सिनेमा जगत में डेब्यू किया उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई 3 करोड रुपए के बजट में बनी यह फिल्म 12 करोड रुपए की कुल कमाई की थी। संजय दत्त की फिल्म सड़क वर्ष 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ पूजा भट्ट भी मुख्य भूमिका में थी इस फिल्म का बजट 2.70 करोड रुपए था फिर मैं 11.10 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

सनम बेवफा हिट या फ्लॉप? 1991 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI):
साल 1991 का साल सलमान खान का साल है यह सलमान खान के लिए गोल्डन वर्ष का सकते हैं इस साल सलमान खान की पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई जिनमें सनम बेवफा,पत्थर के फूल, कुर्बान, लव, साजन के नाम शामिल है। जहां सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा सुपरहिट फिल्म साबित हुई सलमान खान की फिल्म साजन साल 1991 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी साजन का बजट 2.8 करोड रुपए था 18 करोड रुपए का कारोबार टिकट काउंटर पर किया सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई इस फिल्म का बजट मात्र 25 लाख रुपए था और इस फिल्म ने 12 करोड़ रुपए की कमाई की। साल 1991 और 1992 में छपी अखबारों की न्यूज़ के अनुसार सलमान खान की पांचो फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
सलमान खान का स्टार पावर- यह साबित करता है कि मैंने प्यार किया की बात सलमान खान का क्रेज किस तरह बढ़ गया कि एक छोटे बजट की फिल्म भी सुपरहिट हो गई यह साबित करता है कि सलमान खान का स्टार पावर कितना पावरफुल है कितना बड़ा है
सनम बेवफा की स्टार कास्ट
- सलमान खान -सलमान खां
- चांदनी (नवोदिता शर्मा) -रुखसार खान
- कंचन -कंचन
- डैनी डेंनजोंगपा -शेर खान (सलमान के पिता)
- प्राण -फतेह खान
- जगदीप -दरोगा
- दीना -पाठक फतेह की मां
- पंकज धीर -जुबर खान ( सलमान के चाचा)
- संवाद लेखक -अनवर खान
- निर्देशक -सावन कुमार टाक
- निर्माता -सावन कुमार टाक
- संगीतकार -महेशकिशोर
- रिलीज़ दिनांक। – 11 जनवरी 1991
| फिल्म का नाम | कलाकार | बजट | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
|---|---|---|---|
| साजन | सलमान खान, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त,कादर खान, रीमा लागू | 2.8 करोड़ रुपए | 18 करोड़ रुपए |
| हम | रजनी कान्त, अमिताभ बच्चन, गोविंदा | 5 करोड़ रुपए | 16 करोड़ रुपए |
| सौदागर | दिलीप कुमार,राज कुमार, मनीषा कोइराला | 5 करोड़ रुपए | 15.50 करोड़ रुपए |
| फूल और कांटे | अजय देवगन,मधु | 3 करोड़ रुपए | 12 करोड़ रुपए |
| सनम बेवफा | सलमान खान, चांदनी (नवोदिता शर्मा | 25 लाख रुपए | 12.8 करोड़ रुपए |
नोट – यह लेख 1991 -92 के अखबार कलेक्शन पर आधारित है यह एक विश्वसनीय लेख है आपको हमारा यह लिख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताइए यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले ।