सलमान खान पर टूटा दुखो का पहाड़ बेहद करीबी दोस्त कुमुद राणे के निधन से फफक फफक कर रो पड़े सलमान खान

सलमान खान अपनी करीबी दोस्त को खो चुके हैं सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे का आज निधन हो गया है खान परिवार की करीबी कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में सलमान खान फफक पड़े।
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) अपनी दरियादिली और अपनों के प्रति वफादारी के लिए जाने जाते हैं लेकिन हाल ही में आई बेहद दुखद खबर ने मेगास्टार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। सलमान खान की बेहद करीबी और पुरानी दोस्त कुमुद राणे (Kumud Rane) का निधन हो गया है कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में पूरा खान परिवार शामिल हुआ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सलमान खान बेहद भावुक हो गए और अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए।
जानी मानी सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिश कुमुद राणे मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया वह पिछले काफी समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही थी मेकअप आर्टिस्ट शीबा इकबाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके निधन की दुखद खबर सांझा की।
कौन थी कुमुद राणे और सलमान खान से क्या था रिश्ता
कुमुद राणे एक सफल बिजनेस वूमेन थी जानी मानी सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिश थी उन्होंने दुबई में बेटी और वैलनेस ब्रांड रेन ब्यूटी बार की स्थापना की थी कुमुद का कई फिल्मी हस्तियों से करीबी नाता रहा था।
अलविदा दोस्त! सलमान खान ने खोया अपना सबसे करीबी यार सोशल मीडिया पर छलका दर्द
मनोरंजन जगत और सलमान खान के करीबी गलियारों से जुड़े लोग जानते हैं कि कुमुद राणे सलमान खान के जीवन में क्या स्थान था।
सुख दुख की साथी- कुमुद राणे सलमान खान की शुरुआती दिनों से लेकर उनके सुपरस्टार बनने के सफर तक हर मोड़ पर उनके साथ खड़ी रही।
पारिवारिक रिश्ता- वह सिर्फ सलमान खान की करीबी दोस्त नहीं थी बल्कि खान परिवार (Khan Family)के बेहद करीबी मानी जाती थी गैलेक्सी अपार्टमेंट में होने वाले त्योहारों और पारिवारिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी अक्सर देखी जाती थी। सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सचदेव की भी करीबी मित्र थी।
पर्दे के पीछे का मजबूत सहारा- मीडिया लाइमलाइट से दूर रहने वाली कुमुद राणे को सलमान खान अपना एक ऐसा शुभचिंतक मानते थे जिससे वह अपने दिल की हर बात सांझा कर सकते थे।
सलमान खान अक्सर अपने दोस्तों के लिए जान छिड़कते हैं कुमुद राणे का जाना उनके लिए एक व्यक्तिगत और कभी ना पूरा होने वाला नुकसान है।
अभी कुछ दिनों पहले ही सलमान खान के बचपन के दोस्त का निधन हो गया था सलमान खान बहुत दुखी हुए थे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट भी लिखी थी आज अचानक उनकी एक और नजदीकी दोस्त कुमुद राणे का निधन हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान इतने भावुक हो गए थे कि शेरा उन्हें संभाल रहे थे।
जैसे ही सलमान खान की करीबी दोस्त के निधन की खबर सोशल मीडिया पर सामने आई और सलमान खान के रोते हुए वीडियो देखे गए सलमान खान के फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने कुमुद राणे के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया।
वर्क फ्रंट- सलमान खान की वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में काम कर रहे हैं फिल्म ईद 2027 के मौके पर रिलीज होगी फिल्म में उनके साथ साउथ की सुपरस्टार लेडी नयनतारा भी नजर आने वाली है वहीं अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म मातृभूमि भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है जिसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली है।
नोट – बॉलीवुड से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज़ ब्लॉक बॉलीवुड यात्रा ( Bollywood Yatraa) पर जहां आपको मिलती हैं सलमान खान से जुड़ी हर अपडेट सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं