अलविदा दोस्त! सलमान खान ने खोया अपना सबसे करीबी यार सोशल मीडिया पर छलका दर्द

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान के करीबी दोस्त सुशील कुमार का निधन। सदमे में है सलमान खान सोशल मीडिया पर सलमान खान का छलका दर्द
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए आज का दिन बेहद भावुक और दुखद है सलमान खान जो अपनी दोस्ती और वफादारी के लिए पूरी इंडस्ट्री में जाने जाते हैं आज सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त सुशील कुमार को खो दिया है यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई सलमान खान के करीबी दोस्त सुशील कुमार की मौत ने उन्हें बुरी तरह हिला दिया है सलमान खान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने दिल का दुख भरा हाल बयां किया है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के करीबी दोस्त सुशील कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे खुद सलमान खान ने एक के बाद एक भावुक पोस्ट साझा कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं जिसे देख उनके फैंस की भी आंखें नम हो गई हैं सुशील कुमार और सलमान खान की दोस्ती चकाचौंध से दूर एक गहरी और पुरानी बॉन्डिंग थी सलमान खान ने अक्सर इंटरव्यूज में अपने उन दोस्तों का जिक्र किया है जो उनके संघर्ष के दिनों से साथ रहे हैं सोशल मीडिया पर शेर की गई तस्वीर और मैसेज में सलमान खान का दुख साफ झलक रहा है उन्होंने लिखा कि मेरा दोस्त अब हमारे बीच नहीं रहा सुशील कुमार और सलमान 42 सालों से एक दूसरे को जानते थे सलमान खान लिखते हैं कि वह चाह कर भी सुशील के जाने के बाद रो नहीं पा रहे हैं वह सलमान की जिंदगी में यादें और अधूरापन छोड़ गए हैं।
सलमान खान ने देर रात रविवार को इंस्टाग्राम पर सुशील कुमार के साथ वाली अपनी तस्वीरें शेयर की जिसमें सुशील कुमार सलमान के साथ नजर आ रहे हैं दूसरी तस्वीर में सलमान खान के पापा सलीम खान और खुद सुशील कुमार एक साथ नजर आ रहे हैं सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर शेयर किया है जिसमें उनका दर्द साफ तौर पर नजर आ रहा है
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा। यह लड़का 42 साल से एक भाई है, सबसे अच्छा, दयालु, सबसे मददगार, भले ही वह बीमार हो, हमेशा मुस्कुराता रहता है, नाचता रहता है और सबसे खराब स्थिति में भी कोई दर्द नहीं, कोई तनाव नहीं। चाहे आर्थिक, भावनात्मक, शारीरिक हो वह कहते थे कि फर्क नई पैंदा सब ठीक होगा।सुशील कुमार उसका नाम है या कम से कम 5 मिनट पहले तक यही नाम था, अच्छा भाई, एक आदमी की तरह एक भारी वजन वाले चैंपियन की तरह मौत से लड़ा। भाई, तुम्हारे लिए कोई आँसू नहीं, केवल यादें और हँसी। मेरा पीआर चेहरे पर मुस्कान के साथ मर गया, आगे बढ़ें भाई। कोई पहले कोई बाद में सब जाने वाला है, पता नहीं कब और कैसे तो कुछ कर के जाओ। अब अपनी सिगरेट और व्हिस्की का मजा लो भाई, सोचो मैं तुम्हें थोड़ा कम याद करूंगा
बीइंग सलमान खान अपनी दूसरी पोस्ट मे लिखते हैं जिसको जाना है, उससे कभी मत रोको। जिस को उसने बुलाया था वो तो जाएगा ही। बुलाने के चार कारण हैं ।1.एक के सबको आख़िरकार जाना है,2.अच्छे आदमी को जल्दी बुला लिया जाता है। 3.अगर आपने धरती माता का किराया, ईएमआई, जीएसटी नहीं भरा है तो उसे भरने का एक मौका है। 4- आखिरी जो जाता है वो होता है गंदा भ्रष्ट बेईमान आदि आदि .वो आखिरी जाता है हम उनका इंतजार करेंगे। पहले ना गलत आदमी का सारा भीड़ भीड़ में उठती थी वो काट दिया जाता था ये कब हुआ? कर्म उनके राजाओं पर आता है और वे परवाह नहीं करते। आनंद लो, मेरे भाई. आपने यह ग्रह छोड़ दिया. आपकी पत्नी से बात की, वह जानती है कि आपने उसे किसी और के लिए छोड़ दिया है, हाहा।
काश मैं गाली दे सकता, क्रोधित हो सकता, या रो सकता, जो मैं आसानी से करता हूं लेकिन आपके लिए, एक भी आंसू नहीं। मैं सोशल मीडिया पर लोगों को “आरआईपी”, आरएसवीपी आदि कहते हुए देखता हूं। आप चले गए, भाई। और मैं तुम्हें शरीर नहीं कहूंगा, क्योंकि तुम्हारे पास शरीर था ही नहीं। इसलिए मैं तुम्हें सुशील कुमार कहूँगा.नहीं “शांति से आराम करो।”इस भयावह नरक को जगाओ। आनंद लेना। चीयर्स ब्रो। अच्छा भला चल रहा था तू मेरा लीवर और किडनी खराब करेगा, यह तस्वीर वह है जो मैं हूं।
इन दोस्तों और करीबियों की हुई मदद- सलमान खान इंडस्ट्री में अपने दोस्तों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं सलमान खान अपने फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन के जरिए अपने दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों की गुमनाम तरीके से मदद करते हैं ।
पूजा डडवाल की मदद- सलमान खान की फिल्म वीरगति में पूजा डडवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी वह टीवी से पीड़ित थी और आर्थिक तंगी का सामना कर रही थी सलमान खान ने उन्हें आर्थिक सहायता देकर उनका इलाज कराया था महीना तक सलमान खान की बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने पूजा डडवाल का इलाज करवाया था।
फराज खान की मदद- सलमान खान ने फिल्म मेहंदी फेम अभिनेता फराज खान की मदद की थी जब फराज खान गंभीर बीमारी से पीड़ित थे उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे तो सलमान खान ने उनकी इलाज का खर्च उठाया था। मेडिकल के बिलों का भुगतान किया था।
इंडस्ट्री के क्रू मेंबर्स और जूनियर आर्टिस्ट की मदद- सलमान खान केवल बड़े नामी चेहरो की ही मदद बस नहीं करती बल्कि अपने उन दोस्तों की भी मदद करते हैं जो सेट पर उनके साथ लाइटमैन है स्पॉट बॉय हैं। लॉकडाउन के दौरान सलमान खान ने जूनियर आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करके आर्थिक सहायता पहुंचाई थी।