Professional Acting Audition Tips कास्टिंग डायरेक्टर्स की पहली पसंद कैसे बनें?

5/5 - (1 vote)

Professional Acting Audition Tips कास्टिंग डायरेक्टर्स की पहली पसंद कैसे बनें?

 

 

 

Professional Acting Audition Tips Casting directors ki pahli pasand kaise baneActor giving a professional audition in Mumbai to impress casting directors."
Professional Acting Audition Tips Casting directors ki pahli pasand kaise bane

 

 

 

टीवी सीरियल, फिल्म ,वर्टिकल ,ओटीटी ,वेब सीरीज ,विज्ञापन शॉर्ट फिल्म, यूट्यूब वीडियो इन सभी एक्टर एक्ट्रेस को काम पाने के लिए सभी को ऑडिशन देना होता है ऑडिशन यानी स्क्रीन टेस्ट।

 

कास्टिंग डायरेक्टर के पास जाकर ऑडिशन देना होता है या फर्म प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस में जाकर ऑडिशन देना होता है उदाहरण जैसे किसी कंपनी में यदि आपको जॉब चाहिए तो तैयारी करनी होती है।

 

 

प्रोफेशनल ऑडिशन टिप्स हमने बॉलीवुड के एक्टर अभिलाष चौधरी और हॉलीवुड एक्टर सी एच लियाओ से खास बातचीत कर आप तक पहुंचा रहे हैं ताकि आप भी फिल्म उद्योग में अपना सफल करियर बना सके ।

 

 

 

इंटरव्यू देना होता है या आईपीएस ,आईएएस इस जैसी पोस्ट पर जाना होता है जिसके लिए एग्जाम पास करना होता है फिर इंटरव्यू होता है फिर आप सेलेक्ट होते हैं और जॉब करते रहते हैं हमेशा। लेकिन एक्टर के लिए इंटरव्यू वाला जो प्रक्रिया है वह बार-बार करना होता है

 

 

 

एक फिल्म का काम खत्म होता है तो फिर वह दूसरी फिल्म के लिए इंटरव्यू देता है कोई टीवी सीरियल है यदि वह काम करना चाहता है तो इंटरव्यू देना होगा इसी इंटरव्यू को ही ऑडिशन कहते हैं यानी स्क्रीन पर आपका टेस्ट लेना कि आप कैसे दिखाई दे रहे हैं।

 

 

ऑडिशन देना एक स्ट्रांग प्रक्रिया है इससे गुर्जरों के आप सेलेक्ट हो गए तब जाकर आप फाइनली एक्टिंग कर पाओगे।

 

तो आज हम बॉलीवुड यात्रा में आपको यही बता रहे हैं कि आपको ऑडिशन कैसे बनाना है ऑडिशन बनाया और भेज दिया भेजना कहां है बॉलीवुड यात्रा के व्हाट्सएप ग्रुप पर जाएं उसमें जो कास्टिंग डायरेक्टर जानकारी भेजते हैं उसमें कास्टिंग डायरेक्टर का नंबर दिया होता है उसे कांटेक्ट नंबर पर आप अपनी प्रोफाइल भेजेंगे।

 

 

इंट्रोडक्शन वीडियो- ऑडिशन में एक होता है इंट्रोडक्शन वीडियो जैसे की पर्ची होता है उसमें शॉर्ट में डिस्क्रिप्शन होता है आपका नाम, आपकी उम्र ,कांटेक्ट नंबर।

 

 

लोकेशन– लोकेशन दो प्रकार की पूछी जाती है एक मुंबई दूसरा मूल निवास जहां से आप आए हो। करंट लोकेशन भी हो सकती है एक जहां आप मुंबई में रह रहे हो वह और दूसरा होमटाउन। होमटाउन इसलिए पूछा जाता है क्योंकि उन्हें आपकी भाषा का ज्ञान हो जाए की आप जिस राज्य में है उसे राज्य की भाषा आपको आती होगी हिंदी पंजाबी ,बुंदेलखंडी, हरियाणवी, हिमाचल की पहाड़ी भाषा आदि। इसलिए आपको अपनी लोकेशन देना बहुत जरूरी होता है।

 

 

कैसे बनाएं इंट्रोडक्शन वीडियो- सिंपल कपड़े पहनकर आपको इंट्रोडक्शन वीडियो बनाना होता है आप अपना इंट्रोडक्शन वीडियो बनाएं नेम इस हाइट ,लोकेशन और लैंग्वेज बताते हुए वीडियो बनाएं।

 

 

यदि उसमें पूछा गया है तो आप अपना अनुभव भी बोलकर सांझा कर सकते हो आपने क्या-क्या काम अब तक किया है यदि आप बिगनर्स हैं आपने अब तक कोई भी काम नहीं किया है तो आप केवल वीडियो बनाएं अनुभव बताने की आवश्यकता नहीं है। हां यदि आपने थिएटर किया है तो बहुत अच्छी बात है।

 

 

लेफ्ट राइट प्रोफाइल-आप अपनी लेफ्ट राइट प्रोफाइल के लिए वीडियो बनाएं लेफ्ट राइट का मतलब आप लेफ्ट मुड़ेंगे अपना सर सामने करके देखोगे फिर राइट में मुड़ोगे। यह इसलिए मांगा जाता है जब आप अपनी फोटो भेजते हैं तो फ्रंट व्यू दिखाते हो लेकिन जब आप लेफ्ट राइट मारोगे तो साइड से आप कैसा दिखते हो साइड पोज कैसा रहेगा बाल झड़ रहे होंगे तो लेफ्ट राइट मुड़ने पर दिखेंगे। यदि आपके चेहरे पर कोई दाग है तो वह लेफ्ट राइट में दिखाई दे जाएंगा।

 

 

ऑडिशन वीडियो –ऑडिशन में इंपैक्ट फैक्टर होते हैं जैसे मोबाइल से वीडियो बना रहे है तो बहुत अच्छी बात है आप जहां कहीं भी ऑडिशन वीडियो बना रहे हैं वहां की लाइटिंग बहुत इंपॉर्टेंट (Important ) है आप वीडियो जब बनाए तो देखे लाइट प्रॉपर अच्छी हो ।

 

कैमरे का एंगल ऐसा होना चाहिए- आप ऑडिशन बना रहे हैं तो कैमरे का एंगल ऐसा रखो कि आपका चेहरा (Face ) स्थिर है तो उससे थोड़ा ऊपर तक दिखे और आपकी नाभि तक का हिस्सा ही दिखाई दे।

 

 

 

ऑडियो के लिए माइक का इस्तेमाल-जब आप ऑडिशन का वीडियो बनाएं ऑडियो के लिए या तो आप माइक का उपयोग करें यदिआप अपने रूम में बना रहे हैं दूसरा कोई शोर सुनाई ना दे केवल सही तरीके से साफ साफ आपकी ही आवाज वीडियो में सुनाई देनी चाहिए।

 

 

ऑडिशन वीडियो की लेंथ- ऑडिशन की लेंथ इंपॉर्टेंट होती है एडिशन की लेंथ ज्यादा बड़ी या छोटा नहीं होनी चाहिए ऑडिशन की लेंथ 30 से 40 सेकंड या 1 मिनट की होनी चाहिए। क्योंकि कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोडक्शन कंपनी के पास इतना समय नहीं होता कि वह आपकी बड़ी वीडियो को देख सकें उनके पास 500 से अधिक ऑडिशन वीडियो रोज आते हैं।

 

 

यदि आपका वीडियो छोटा है आपका वीडियो इंपैक्ट फुल है कास्टिंग टीम को लगे कि इस वीडियो में कोई बात है तो वह वह आपका वीडियो पूरा देखेंगे कम शब्दों में अच्छी से अच्छी एक्टिंग दिखा कर बात की जा सकती है।

 

 

फीमेल एक्ट्रेस ( female actress) के लिए – आप बिगनर्स फीमेल एक्ट्रेस है तो आप अच्छा मेकअप करें आपको वेस्टर्न कपड़े में भी ऑडिशन बनाना है और इंडियन कपड़े में भी ऑडिशन बनाना है आप साड़ी पहन कर भी ऑडिशन बनाएगी आप सलवार सूट पहनकर भी ऑडिशन बनाएंगी अलग-अलग कॉस्ट्यूम में बहुत सारे वीडियो बनाकर के रख लीजिए।

 

 

मेल एक्टर्स (male actors) के लिए – यदि आप लड़के हैं एक्टर हैं आप बिगनर्स हैं नए आए हैं तो आप पैंट शर्ट में फॉर्मल कपड़ों में ऑडिशन वीडियो बनाएं धोती कुर्ता में आप ऑडिशन वीडियो बनाएं वेस्टर्न कपड़े में अलग-अलग कॉस्ट्यूम में आप ऑडिशन वीडियो बनाकर रखिए।

 

Example 1 – जैसे आप अलग-अलग स्थान पर जाते हैं अलग-अलग कपड़े पहनते हैं स्कूल जाते हैं तो अलग यूनिफॉर्म में जाते हैं कॉलेज में जाते हैं तो अलग ड्रेस कोड होता है ऑफिस जाते हैं तो अलग कपड़े पहनते हैं घर में आप कैजुअल कपड़े पहन लेते हैं पार्क में जाते हैं तो आप लाइट कपड़े पहनते हैं सिनेमा हॉल में आप जाते हैं तो अलग ड्रेस में तैयार होकर जाते हैं पार्टी में जाते हैं तो आप बहुत ज्यादा तैयार होकर जाते हैं। खाने का यह मतलब है कि अलग-अलग कैरेक्टर अलग-अलग जगह पर अलग-अलग कपड़े पहन कर जाएगा। फैशन के हिसाब से भी व्यक्ति कपड़े पहनता है डॉक्टर के कपड़े पहनने का तरीका अलग होगा मजदूर के कपड़े पहनने का तरीका अलग होगा तो आप ऑडिशन वीडियो में क्या कैरेक्टर बने हैं उसी हिसाब से कपड़े पहने जैसे डॉक्टर बने हैं तो डॉक्टर की ड्रेस पहन कर ही ऑडिशन वीडियो बनाएं।

 

 

Example 2- यदि आप ऑडिशन वीडियो में साड़ी बेचने वाले , गेट की पर या शॉपकीपर बने हैं तो कपड़े बेचने वाले कर्मचारी भी अच्छे कपड़े पहनते हैं सैलून वाला है तो वह अपनी खुद की हेयर स्टाइल बहुत अच्छी रखेगा तो जो कैरक्टर आप ऑडिशन वीडियो में निभा रहे हैं उसकी ड्रेसिंग सेंस रखने की पूरी कोशिश करें ऑडिशन बनाएं तो कपड़े बहुत इंपॉर्टेंट (important) है।

 

 

ऑडिशन स्क्रिप्ट- देखिए कास्टिंग डायरेक्टर को नहीं मालूम होता है कि आपने अपना डायलॉग कितनी बार प्रेक्टिस किया है तो जो आपका बेस्ट है बाय ऑडिशन बनाएं जैसे आप अपनी दिनचर्या की करीबी बातों पर आप एक छोटी स्टोरी बनाये और फिर उसे पर ऑडिशन का वीडियो सही तरीके से बनाएं।

 

 

Example 1– जैसे आप अपने दोस्त से पैसे मांग रहे हैं तो पहले आप उसके पास जाएंगे उस जनरल बातचीत करेंगे हाल-चाल पूछेंगे यहां वहां की थोड़ी बातचीत भी करेंगे इसके बाद आप इमोशनल स्टोरी बताएंगे कि आपकी यह समस्या चल रही है जिसके लिए आपको इतने पैसों की जरूरत है बाद में आप उससे पैसों की मांग करेंगे और फिर वह नहीं मान रहा है तो आप और इमोशनल चीज डालेंगे आप यदि आपको आपका दोस्त पर आपको पैसा नहीं देगा तो तो आप गुस्से में चले जाओगे और यदि पैसा दे देगा तो आप बहुत खुश हो जाओगे।

 

 

आपकी वीडियो इन तीन स्तंभ पर बनेगी –
Start – आपकी क्या जरूरत थी जिस पर आप बात करते हैं आवश्यक समस्या के लिए पैसे मांग रहे हैं।

 

 

Middle -क्या जरूरत पड़ी कि आप वह बात कर रहे हैं पैसा मांग रहे हैं।

 

End-और आखिर में आप बात खत्म करके निकल जाएंगे या तो आपको पैसा मिला है या नहीं मिला है।

 

 

 

Emotion– भावनाएं होनी चाहिए आप किसी से बात करते हो खुश होते हो गुस्सा होते हो वही चीज आपको ऑडिशन वीडियो में डालनी है।

 

उतार चढ़ाव होना जरूरी है (Up down)- ऑडिशन वीडियो में उतार-चढ़ाव होना बहुत जरूरी है ऐसा ना हो कि पूरा ऑडिशन वीडियो आपने सब सब ही बना दिया या ऐसा ना हो कि आपने सीधा-सीधा बना दिया तो बोरिंग भी ना हो।

 

 

Example– किराए से रूम लेना है आप किराएदार हो या मकान मालिक हो दोनों ही चीज में आप किसी से बात कर रही हो रूम ले रहे हो या रूम दे रहे हो तो आप बैकग्राउंड चेक करोगे पैसे की बात करोगे और में फिर डील फाइनल करोगे तो इमोशनल डालो उसमें ऐसा ना हो कि लगे की ढीली ढीली बात हो रही है तो कैरेक्टर के हिसाब से इमोशंस को डालना अनिवार्य है ताकि आपका ऑडिशन वीडियो बहुत अच्छा बन जाए।

 

 

Camere mein look bahut important hota Hai- आप कमरे में किस से बात कर रहे हो यह भी important है एक व्यक्ति से बात कर रहे हैं या दो व्यक्ति से बात कर रहे हैं इसका लुक एडिशन वीडियो में दिखाई देना चाहिए यानी एक व्यक्ति से बात कर रहे हो तो राइट में देखोगे और दूसरे व्यक्ति से बात कर रहे हो तो लिफ्ट में देखोगे यह दिखाना होगा कि कमरे में राइट लेफ्ट (right left ) या लेफ्ट राइट देखना जरूरी है कम से कम दो या तीन कैरेक्टर डालने की कोशिश करें।

 

Important Tips – जब आप सेट पर काम करेंगे तो लुक (Look) देने की जो तकनीक होती है भाई आपको पता चलेगी लेफ्ट राइट लुक (Left Right Look ) देने का आपका पहले से ही अभ्यास हो जाएगा।

 

Example1– जब आप सिनेमा में फिल्म देखते हैं तो कैरेक्टर दिखाई देता है कि वह इधर देख रहा है उधर देख रहा है।

 

Example 2- जैसे आप ख्यालों में जाते हो इमेजिनेशन में जाते हो बात करते हो ” हां यार वह मेरा बचपन का दोस्त था बहुत अच्छा था उसकी याद आती है मुझे” अब आप कोई लोकेशन का बताते हो तो आप आसमान की तरफ देखते हो तो आपको फुल करना होगा जब आप फील करोगे तभी सामने वाले की आंखों में दिखेगा जैसे ठंड लग रही है काप पर हैं तो कांपते हुए दिखाई देंगे। कैमरा आपका अच्छा दोस्त और दुश्मन है कैमरे से इमोशन नहीं छुपता इमोशन का फुल करोगे वही निकाल कर सामने आएगा और कैमरे पर दिखेगा।

 

कैसे करें कैरेक्टर का चयन- आपके इर्द-गिर्द बहुत सारे कैरेक्टर होंगे दोस्त मौसी मौसी चाचा चाचा पड़ोसी होंगे ही उन किरदारों को छूने आप अच्छी भूमिका वाले ऑडिशन बनाएं नकारात्मक भूमिका वाले ऑडिशन बनाओ।

 

गुस्सा – जब हम अपने घर में भी किसी से बात करते हैं तो अचानक ही हमें गुस्सा आ जाता है तो भाई गुस्सा भी नकारात्मक हो गया। इस तरह के इमोशनल कैरेक्टर का चयन आप कर सकते हैं।

 

 

हास्य – हंसी मजाक कर लेते हैं अपने ऑडिशन वीडियो में हंसी मजाक वाले इमोशंस को भी डाल सकते हैं।

 

कॉमेडी– सर जब हम अपनी साधारण दिनचर्या में बात करते हैं तो कॉमेडी में भी बात कर लेते हैं इस कॉमेडी को हमें अपनी ऑडिशन वीडियो में इस इमोशन का उपयोग करना है।

 

इंटरव्यू– आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गए हैं इस बात को भी आप ऑडिशन में उपयोग कर सकते हैं।

 

सीरियस– सीरियस रहते हो वह सब भी ऑडिशन वीडियो में उपयोग कर सकते हो।

 

 

इस तरह आप अपने ऑडिशन वीडियो बनाओ और कम से कम 30 ऑडिशन वीडियो आपके पास होना ही चाहिए और अलग-अलग किरदारों के अलग-अलग के कैरेक्टर्स के वीडियो आप बनाकर रख ले।

 

 

जैसे आप लड़की हैं- भाभी का किरदार, बेटी का किरदार बहन का किरदार, गर्लफ्रेंड का किरदार, दोस्त का किरदार, टीचर का किरदार, बुआ का किरदार ,काम करने वाली बाई का किरदार ,गांव वाली लड़की का किरदार, भिखारी का किरदार, रानी का किरदार। इन किरदारों में अलग-अलग वीडियो बनाकर रख लें।

 

लड़के हैं तो उनके लिए– भाई का किरदार, बेटे का किरदार, बॉयफ्रेंड का किरदार, मजदूर का किरदार ,डॉक्टर का किरदार, पुलिस का किरदार, गुंडे का किरदार। किरदारों के अलग-अलग वीडियो बनाकर रख लें।

 

उम्र के हिसाब से ऑडिशन वीडियो बनाएं- आप अपनी उम्र के हिसाब से ऑडिशन वीडियो बना सकते हैं यदि आप 20 साल के लड़के हैं तो आप कॉलेज के लड़के का किरदार, जॉब ढूंढ रहे हैं तो जब तलाशने वाले लड़के का किरदार,इंटरव्यू देते हुए एक किरदार तैयार कर सकते हैं ऐसा किरदार जो आपकी उम्र में फिट होता हो।

 

यदि आपकी उम्र 35 की है तो आप पति-पत्नी हो सकते हैं फादर भी बन सकते हैं माता-पिता भी बन सकते हैं।

 

यदि 50 की उम्र है तो आप एक पिता का किरदार निभा सकते हैं। फीमेल एक्ट्रेस है तो माता के किरदार निभा सकती हैं।

 

नकारात्मक भूमिका- जैसे गुंडे गैंगस्टर लड़ने झगड़ने वाले लड़के का किरदार के ऑडिशन वीडियो आप बनाकर रख सकते हैं।

 

अन्य भूमिका- ऑफिस ,कॉर्पोरेट , वकील ,डॉक्टर, पुलिस इंस्पेक्टर, दूधवाला, सब्जीवाला, फल वाला, आदि।

 

ढेर सारे किरदार आपके आसपास हैं ऑडिशन बनते जाएं और अपने पास यूट्यूब में रखते जाएं जैसे ही कास्टिंग डायरेक्टर मांगे और ऑडिशन डिटेल आपको कही से पता चले तो आप तुरंत उसमें दिए गए नंबर पर अपनी ऑडिशन वीडियो या उसकी लिंक भेज दें।

 

ऑडिशन फोटो- किरदारों से जुड़ी फोटो खींचे आप अपनी अलग-अलग लुक में करंट लोक की फोटो खींचकर अपने मोबाइल फोन से रख ले एक फुल साइज की फोटो खींचकर अपने मोबाइल फोन से रख ले आप पर से लेकर सिर तक की पूरी फोटो आपके पास होनी चाहिए।

 

चश्मे में फोटो ना भेजें- कभी भी काला चश्मा लगाकर खींची गई फोटो कास्टिंग या ऑडिशन के लिए ना भेजें। यदि आपको आंखों का पावर वाला चश्मा लगता है तो अलग बात है।

 

मास्क लगाकर फोटो ना भेजें- कभी भी मास्क लगाकर या चेहरा छुपा हुआ फोटो कास्टिंग डायरेक्टर या कास्टिंग एजेंसी को ना भेजें आपका चेहरा सही तरीके से दिखाई देना चाहिए।

 

 

फिल्टर फोटो ना भेजें- कास्टिंग डायरेक्टर आपकी फोटो आपका चेहरा देखने के लिए मंगवाता है आपका लुक टेस्ट के लिए कि आप कैसे दिखते हैं कभी भी फिल्टर फोटो कास्टिंग डायरेक्टर को ना भेजें क्योंकि जब आप सेट पर जाएंगे तो आप फोटो में अलग लुक दिखाई देगा और रियल में आप अलग लुक दिखाई देगा तो ऐसे में रिजेक्ट हो सकते हैं।

 

 

पुरानी फोटो ना भेजें- ऐसा ना हो आपने जो फोटो भेजी है वह क्लीन सेव है और अभी आपके बाल बड़े हो गए हैं दाढ़ी बड़ी हो गई है तो आपका लुक बदल जाएगा इसलिए जो करंट लुक है उसकी करंट फोटो ही रखें।

 

 

 

जेनुइन ऑडिशन कहाँ खोजें: आप बॉलीवुड यात्रा (Bollywood Yatraa) के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करके भरोसेमंद कास्टिंग कंपनियों की जानकारी पा सकते हैं इस ग्रुप में ऑडिशन की जानकारी हर दिन आती है जिससे नए पुराने कलाकारों को काम मिलता है और इसके लिए बॉलीवुड यात्रा किसी प्रकार का कोई कमीशन या शुल्क नहीं लेता है यह पूरी तरह मुफ्त थे।

 

 

नोट -आपको हमारा यह लेख कितना उपयोगी लगा है कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले इसी तरह बॉलीवुड करियर बनाने से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको मिलती है बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं

Prabhat

प्रभात उमंग एक लेखक है उन्होंने सहायक लेखक के तौर पर दैनिक स्वदेश ,नव स्वदेश, और स्वदेश ज्योति न्यूज पेपर में अपनी सेवाएं 10 वर्षो तक दी है प्रभात इंडियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं

View all posts by Prabhat

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Translate »