Salman Khan Movies Box Office Collection निश्चय 1992 फिल्म हिट या फ्लॉप पूरी केस स्टडी

1990 के दास हक की शुरूआत सलमान खान के करियर का वह दौर था जब वह अपनी रोमांटिक इमेज से बाहर निकालने की जगह तलाश रहे थे फिल्म निश्चय इसी कड़ी का एक हिस्सा थी 17 जुलाई 1992 को सलमान खान की फिल्म निश्चय रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान पहली बार वकील की भूमिका में नजर आए थे इस्माइल सराफ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान ,विनोद खन्ना और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में साथ नजर आए थे।
निश्चय बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट हिट या फ्लॉप
1990 की दशक में सलमान खान बॉलीवुड के एक उभरते हुए लोकप्रिय सितारे थे फिल्म मैंने प्यार किया 1989, सनम बेवफा 1991, साजन1991 जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद हर तरफ उन्हें की चर्चा थी इसी बीच 1992 में आई फिल्म निश्चय बड़ी स्टार कास्ट और बेहतरीन डायरेक्टर के बावजूद फ्लॉप हो गई लगभग 1.70 करोड रुपए की लागत से बनी इस फिल्म ने लगभग 1.40 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था फिल्म का बजट उसे समय के हिसाब से काफी बढ़ गया था लेकिन यह फिल्म लागत भी वसूल नहीं कर पाई थी सलमान खान विनोद खन्ना जैसे बड़े सितारे होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रही थी।

निश्चय (1992) Box Office Verdict: सलमान खान की यह फिल्म क्यों हुई थी फ्लॉप? जानिए 5 बड़े कारण
सलमान खान की फिल्म निश्चय कीप लॉक होने के पीछे कुछ ऐसी तकनीकी कारण थे जिन्हें आज के सिनेमा प्रेमी भी महसूस कर सकते हैं।
कमजोर स्क्रीन प्ले और पुरानी कहानी– इस फिल्म में दो भाइयों के बिछड़ने की कहानी उसी पुराने फार्मूले पर आधारित है जिसे दर्शक 70 और 80 के दशक में हजारों बार देख चुके हैं बट कथा में नयापन ना होना इसकी सबसे बड़ी कमजोरी बनी।
सलमान खान की इमेज का गलत इस्तेमाल-उसे समय जनता सलमान खान को एक रोमांटिक हीरो के रूप में देखना पसंद कर रही थी जबकि निश्चय एक भारी भरकम और धीमी रफ्तार वाली फिल्म थी।
दिग्गज संगीतकार मगर फीके गाने- मशहूर संगीतकार ओपी नैयर ने लंबे समय बाद फिल्म से वापसी की थी हालांकि उनका संगीत मधुर था लेकिन वह 90 की दशक के युवाओं की पसंद (जैसे नदीम श्रवण) से मिल नहीं खाया।
प्रचार की कमी- फिल्म की रिलीज के समय प्रमोशन उतना दमदार नहीं था जितना कि उसे दूर की अन्य फिल्मों जैसे अनिल कपूर की फिल्म बेटा और शाहरुख खान की फिल्म दीवाना का था।
फिल्म के अनसुने किस्से जो आप नहीं जानते
(1) किरदार -फिल्म निश्चय सलमान खान की एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसमें सलमान खान ने वकील की भूमिका निभाई थी।
(2)अभिनय- फिल्म में सलमान खान का प्रदर्शन काफी सहज था और करिश्मा कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को सराहा गया।
(3) सलमान खान और विनोद खन्ना की जोड़ी- निश्चय में सलमान खान और विनोद खन्ना ने पहली बार एक साथ काम किया था फिल्म में विनोद खन्ना ने सलमान खान के बड़े भाई की भूमिका निभाई थी ।17 साल बाद साल 2009 में फिल्म वांटेड में विनोद खन्ना एक बार फिर सलमान खान के साथ नजर आए थे इसके बाद फिल्म दबंग और दबंग 2 में भी सलमान और विनोद खन्ना ने एक साथ काम किया था ये दोनों फिल्में सुपरहिट साबित हुई थी
(4) सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी-
निश्चय सलमान खान और करिश्मा कपूर की दूसरी फिल्म है इससे पहले सलमान खान और करिश्मा कपूर फिल्म जागृति में एक साथ नजर आए थे हालांकि इस जोड़ी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिम अंदाज अपना अपना 1994, जीत 1996, जुड़वा 1997, बीवी नंबर वन 1999, हम साथ साथ हैं 1999 ,दुल्हन हम ले जाएंगे 2000, चल मेरे भाई 2000 के नाम शामिल है।
(5) टीवी पर सुपरहिट हैं निश्चय- भले ही सलमान खान की फिल्म निश्चय बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से असफल हो गई थी लेकिन यह फिल्म सैटेलाइट टीवी पर सर्वाधिक लोकप्रिय है सलमान खान के हार्डकोर फैंस द्वारा इसे सबसे ज्यादा देखा जाता है।
आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो निश्चय सलमान खान की शुरुआती संघर्ष के दिनों की एक ऐसी फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं कर सकी लेकिन इसने सलमान खान के एक्शन और इमोशनल ड्रामा के मिश्रण को समझने में मदद की हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर व्यापारिक रूप से असफल मानी गई थी।
यदि आप सलमान खान के 90 के दशक के लुक और उनके अभिनय की शुरुआती विकास को देखना चाहते हैं तो निश्चय एक बार देखी जा सकती है एक सलमान खान फैंस के लिए कभी भी अपने चहेते सुपरस्टार की फिल्म असफल नहीं होती है।
नोट – क्या आप जानते हैं कि निश्चय जैसी फिल्मों की असफलता नहीं सलमान को बाद में एक्शन कॉमेडी की ओर मुड़ने के लिए प्रेरित किया। क्या आपने सलमान खान की फिल्म निश्चय देखी है कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले सलमान खान की ऐतिहासिक जानकारी और दिलचस्प किस्से कहानियों के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग Bollywood Yatraa पर जहां आपको मिलती है सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं।