सलमान खान की हाइट फीट कितनी है? शाहरुख़ और आमिर खान से कितने लंबे या छोटे हैं भाईजान?”

3.7/5 - (4 votes)

क्या आपको पता है सलमान खान की हाइट फीट कितनी है

 

 

 

Salman Khan Ki Height Feet Kitni Hai
Salman Khan Ki Height Feet Kitni Hai

 

 

 

 

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान एक बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं उन्हें आज हर कोई जानता है पहचानता है उनसे मिलना चाहता है उनके दीवाने उनकी एक झलक पाने पूरे दिन उनके घर के बाहर टकटकी लगाए बैठे रहते हैं पर क्या आपको पता है सलमान खान की हाइट कितनी है अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं।

 

 

 

सलमान खान की हाइट 1.67 मीटर और 5 फीट 7 1⁄2 इंच है जब मैं सलमान खान से यशराज स्टूडियो में फिल्म टाइगर 3 के प्रमोशन के दौरान मिला तो वह मुझसे लगभग दो इच ऊंचे दिखाई दिये मेरी हाइट 5फीट .5 इंच है सलमान खान जब फिल्म बीबी नंबर 1 फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उनका सामना उनसे लम्बी हीरोइन सुष्मिता सेन से हुआ सलमान खान उनके सामने थोड़े छोटे पड़ गए थे। तब सुष्मिता ने कम हील पहनकर कुछ जगहों पर सलमान खान से हाइट मैच किया तो सलमान खान ने ऊंचे हील वाले जूते पहने हालांकि दोनों कलाकार की जोड़ी बड़ी परफेक्ट बनी और फिल्म सुपरहिट हो गई।

 

 

बॉलीवुड के खान्स और रितिक रोशन
हाइट की रेस में कौन सबसे आगे

 

 

जब बात बॉक्स ऑफिस कलेक्शन या स्टारडम की हो तो बॉलीवुड के तीनों खान सलमान खान ,शाहरुख खान और आमिर खान हमेशा टॉप पर रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब प्रदेश से हटकर असल जिंदगी में उनकी हाइट (लंबाई )की तुलना की जाती है तो आंकड़े दिलचस्प हो जाते हैं खासकर जब इनके बीच ग्रीक गॉड कहे जाने वाले रितिक रोशन की एंट्री होती है यह मुकाबला पूरी तरह बदल जाता है।

 

 

 

आईऐ नजर डालते हैं इन चारों सुपरस्टार्स की वास्तविक हाइट पर

 

 

बॉलीवुड स्टार्स की हाइट की तुलना Height compression table

 

 

 

स्टार का नाम हाइट फीट हाइट सेंटी मीटर में
सलमान खान 5 फीट 6 इंच 1.73 CM.
आमिर खान 5 फीट 5 इंच 1.65CM.
शाहरुख खान 5 फीट 7 इंच 170CM
रितिक रोशन 5 फीट 11 इंच 180CM.

 

 

 

हाइट का गणित कौन कितना लंबा है
सबसे लंबा रितिक रोशन- इस लिस्ट में रितिक रोशन 5 फीट 11 इंच की शानदार हाइट के साथ सबसे आगे है उनकी लंबी कद काटी और मस्कुलर बॉडी है उन्हें स्क्रीन पर बाकी स्तर से बिल्कुल अलग और प्रभावशाली लुक देती हैं।

 

 

 

किंग खान है बीच में– शाहरुख की हाइट लगभग 5 फीट 7 इंच की है वह तीनों खान्स में सबसे लंबे हैं फिल्म में अक्सर काजोल, रानी मुखर्जी या प्रीति जिंटा जैसी अभिनेत्री के साथ उनकी जोड़ी की हाइट एकदम परफेक्ट नजर आती है।

 

 

सलमान और आमिर का मुकाबला– सलमान खान 5 फीट 6 इंच की हाइट के साथ शाहरूख से महज 1 इंच छोटे हैं वही मिस्टर परफेक्ट नेक्स्ट यानी आमिर खान 5 फीट 5 इंच हाइट के साथ इस सूची में सबसे कम लंबाई वाले स्टार हैं।

 

 

दिलचस्प बात – आमिर और सलमान खान ने कई ऐसी अभिनेत्रियों (जैसे कैटरीना कैफ अनुष्का शर्मा) के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं जो हाइट में उनसे काफी लंबी है लेकिन जैसा कि हम जानते हैं सिनेमा के परदे पर कद से कहीं ज्यादा बड़ा कलाकार का स्टारडम और एक्टिंग होती है और इस मामले में यह चारों ही सुपरस्टार्स सातवें आसमान पर हैं।

 

 

फिल्मों में देखने का भ्रम कैसे कैटरीना कैफ जैसी लंबी हीरोइन के सामने भी छोटे नहीं दिखते सलमान खान

 

 

बॉलीवुड में किसी स्तर का स्क्रीन पर दमदार देखना सिर्फ उनकी एक्टिंग पर नहीं बल्कि इस बात पर निर्भर करता है कि उन्हें कैमरे के सामने पेश कैसे किया जा रहा है सलमान खान की हाइट आधिकारिक तौर पर लगभग 5 फीट 6 इंच मानी जाती है वहीं जब कैटरीना कैफ दीपिका पादुकोण जैकलिन फर्नांडीस जैसी अभिनेत्रियां जब हिल्स (Heels ) पहनती हैं तो उनकी हाइट 5 फीट 9 इंच या उससे ज्यादा हो जाती है।

 

 

इसके बावजूद फिल्मों में या गानों में हमें कभी भी सलमान खान उनसे छोटी नजर नहीं आते हैं इसके पीछे कोई जादू नहीं बल्कि सिनेमा की जादुई तकनीके काम करती है।

 

 

 

क्या आप जानते हैं सलमान खान की उम्र कितनी है और सलमान खान का बर्थडे कब आता है

 

 

 

एलीवेटर (Elevator shoes) शूज का सीक्रेट- यह फिल्मों में इस्तेमाल होने वाला सबसे आम और पुराना तरीका है एलीवेटर शूज आम जूते जैसे ही दिखते हैं लेकिन अंदरूनी हिस्से (Insole) मैं सीक्रेट हील्स या पेंडिंग छिपी होती है।

 

 

 

यह जूते बाहर से देखने पर बिल्कुल नॉर्मल फ्लैट शूज लगते हैं जिस किसी को शक नहीं होता है।

 

 

लेकिन अंदर से यह एक्टर को 2 से 4 इंच तक की एक्स्ट्रा हाइट दे देते हैं सलमान खान कई मौकों पर और फिल्मों के गानों में इस तरह के कस्टमाइज्ड जूता का इस्तेमाल करते हैं जिसमें अभिनेत्रियों के साथ उनका प्रेम एकदम परफेक्ट बैठता है।

 

 

 

कैमरे का एंगल (Low Angles shots) -सिनेमा में कैमरे की पोजीशन पूरी सच्चाई बदल सकती है जब भी किसी कम हाइट वाले अभिनेता को स्क्रीन पर बड़ा या प्रभावशाली देखना होता है तो सिनेमैटोग्राफर लो एंगल शॉट (Low Angles shots) का इस्तेमाल करते हैं।

 

 

इससे कमरे को जमीन के थोड़ा नजदीक या एक्टर की कमर के स्तर पर रखकर ऊपर की तरफ झुकाया ( Tilt Up)जाता है।

 

 

 

इस एंगल से खींची गई तस्वीर या वीडियो में सामने खड़ा व्यक्ति अपनी सामान्य लंबाई से कहीं ज्यादा लंबा और मस्कुलर दिखाई देता है।

 

 

काउच और प्लेटफार्म का कमाल (Apple Boxes )-
क्या आप जानते हैं कि जब फिल्मों में कोई क्लोजअप (Close Up)फिल्माया जाता है या फिर रोमांटिक सीन फिल्माया जाता है जहां-जहां तक दोनों कलाकार केवल कंधे या छाती तक दिखाई देते हैं तब नीचे क्या चल रहा होता है।

 

 

 

ऐसी दृश्य के लिए सेट पर लकड़ी के विशेष बक्से होते हैं जिन्हें एप्पल बॉक्स (Apple Boxes ) से कहा जाता है इसे साधारण भाषा में प्लेटफार्म भी कहते हैं।

 

लंबी हीरोइन के साथ प्रेम को बराबर करने के लिए एक्टर अक्सर इन बॉक्स पर खड़े होकर शॉर्ट्स देते हैं।

 

 

इसके अलावा अगर किसी सीन में दोनों के साथ चलना (walking shot) हो तो कभी हीरोइन को बिना सैंडल के नंगे पैर या फ्लैट एप्पल में चलने को कहा जाता है जबकि कैमरे का फ्रेम केवल उनके चेहरे और शरीर के ऊपरी हिस्से पर फोकस रखता है।

 

 

 

 

हाइट फीट की वजह से काम में बांधा नहीं –
सलमान खान अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं उन्होंने अपने से ऊंची फिल्म अभिनेत्रियों के साथ भी काम किया जिसमें सुष्मिता सेन, कैटरीना कैफ, प्रमुख नाम शामिल हैं पर सलमान खान को हाइट फीट को लेकर कहीं कोई भी समस्या नहीं आई है वह अपना काम पूरी सिद्दत से कर रहे हैं और अपनी आने वाली वामशी पैडिपल्ली की फिल्म  की शूटिंग मुंबई  वैसे सलमान खान का जन्मदिन इंदौर मध्यप्रदेश में हुआ है उनका जन्मदिन 27 दिसंबर को आता है वह 1965 में मशहूर लेखक सलीम खान के घर जन्मे थे सलमान खान अपने करियर के शुरुआती समय में बहुत पतले हुआ करते थे लेकिन फिर उन्होंने जिम में खूब कसरत की खुद के शरीर को फिट बनाने के लिए मेहनत की और खान पान पर विशेष ध्यान दिया और आज भी उनकी बाॅडी के चर्चे बहुत मशहूर है।

 

 

 

 

 

 

सलमान खान की फिल्मे
सलमान खान ने सबसे पहले फिल्म बीबी हो तो ऐसी मे काम किया जो 1988 में रिलीज हुई थी इसके बाद सूरज बड़जात्या की फिल्म मैने प्यार किया में काम किया था दोनों फिल्म सुपरहिट फिल्म है इसके बाद सलमान खान की सुपरहिट ब्लागबस्टर फिल्मों की लिस्ट बनती गई और लंम्बी होती चली गई बागी, सनम बेवफा ,साजन ,अंदाज अपना अपना, हम आपके हैं कौन ,करण अर्जुन ,वीरगति ,खामोशी ,जीत ,जुड़वा प्यार किया तो डरना क्या ,बंधन ,कुछ कुछ होता है, बीवी नंबर वन, हम दिल दे चुके सनम, सिर्फ तुम ,हम साथ साथ हैं, दुल्हन हम ले जाएंगे ,चल मेरे भाई, हर दिल जो प्यार करेगा ,कहीं प्यार ना हो जाए ,चोरी चोरी चुपके चुपके ,तुमको ना भूल पाएंगे, हम तुम्हारे हैं सनम, यह है जलवा, तेरे नाम, बागवान ,मुझसे शादी करोगी, मैंने प्यार क्यों किया, नो एंट्री ,पार्टनर, वांटेड, दबंग ,रेडी बॉडीगार्ड ,एक था टाइगर ,दबंग 2 ,किक ,बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान, भारत ,टाइगर जिंदा है और टाइगर 3 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देते चले आ रहे हैं मगर हाइट फीट समस्या की कोई गुंजाइश नहीं।

 

 

 

निष्कर्ष– तो अगली बार जब आप पर्दे पर भाईजान को किसी लंबी एक्ट्रेस के साथ डांस करते या रोमांस करते देखे तो समझ जाइए कि इसके पीछे सिर्फ उनकी स्टार वैल्यू नहीं बल्कि डायरेक्टर ऑफ फोटो ग्राफी (DOP) की सूझबूझ और एलीवेटर शूज का भी बड़ा हाथ है यही सिनेमा का वह भ्रम (lllusion) है जो पर्दे पर हर चीज को लार्जर देन लाइफ यानी असलियत से बड़ा बनाकर पेश करता है।

 

 

FAQ.

 

 

1.सलमान खान की हाइट कितनी है?
सलमान खान की हाइट 5 फीट 7 इंच है सलमान खान अपने आपको हाइट में ऊंचा दिखाने के लिए ऊंचे हील के जूते पहनते हैं।

 

 

 

2.सबसे लंबा हीरो कौन सा है?
बॉलीवुड के सबसे लंबा हीरो महानायक अमिताभ बच्चन है उनकी हाइट फीट 6 फीट 25 इंच है उनके करियर के शुरुआती दिनों में लंबे होने की वजह से कुछ हीरोइन उनके साथ काम करने से मना कर देती थी।

 

 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है सबसे ऊपर 5 स्टार देकर हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। ताकि हमे पता चल सके कि दुनिया भर में सलमान खान के कितने चाहने वाले हैं और कहां कहां मौजूद हैं।

 

 

हमारे वेबसाइट पेज पर आने के लिए आपका धन्यवाद कृपया इस पेज को अपने दोस्त और पार्टनर के पास शेयर करें और मजेदार कंटेंट्स के लिए हमारे वेबसाइट के होम पेज जाएं।

 

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट यात्रा के साथ।

 

 

 

 

 

Prabhat

प्रभात उमंग एक लेखक है उन्होंने सहायक लेखक के तौर पर दैनिक स्वदेश ,नव स्वदेश, और स्वदेश ज्योति न्यूज पेपर में अपनी सेवाएं 10 वर्षो तक दी है प्रभात इंडियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं

View all posts by Prabhat

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Translate »