Raja Shivaji Box Office collection Day 9 रितेश देशमुख की फिल्म ने मचाया तहलका 9वें दिन की कमाई देख उड़े सबके होश

रितेश देशमुख और संजय दत्त के दमदार अभिनय से सजी फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए हैं फिल्म रिलीज हुए 9 दिन बीत चुके हैं पहले हफ्ते में जहां फिल्म ने भारी भरकम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया वहीं शनिवार को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया है इस फिल्म के प्रति दर्शकों का क्रेज इतना ज्यादा है कि सिनेमाघर में दर्शकों का मेला उमड़ रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित रितेश देशमुख की महत्वाकांक्षी फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं 1 मई 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को भी सिनेमाघर में भारी भीड़ जुटाई है आईए जानते हैं फिल्म की अब तक की कमाई और इसके ब्लॉकबस्टर होने के पीछे के बड़े कारण।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9 दिनों का सफर- फिल्म ने अपने रितेश देश मुख की फिल्म राजा शिवाजी ने रिलीज के पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया था रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी है फिल्म 1 मई यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी फिल्म ने 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की है। सैक्निल्क के मुताबिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-
| सप्ताह हर दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
|---|---|
| पहले दिन | 11.35 करोड़ रुपए |
| दूसरे दिन | 10.55 करोड़ रुपए |
| तीसरे दिन | 12.00 करोड़ रुपए |
| पांचवें दिन | 5.60 करोड़ रुपए |
| छठवें दिन | 4.90 करोड़ रुपए |
| सातवे दिन | 4.00 करोड़ रुपए |
| आठवें दिन | 3.20 करोड़ रुपए |
| नौवें दिन | 3.70 करोड़ रुपए |
| टोटल कलेक्शन | 59.55 करोड़ रुपए |
ट्रेड एनालिसिस- फिल्म का मराठी वर्जन हिंदी के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है पुणे और सांगली जैसे शहरों मे ऑक्यूपेंसी 30% से 40% के बीच हुई है।
राजा शिवाजी की सफलता के चार मुख्य स्तंभ
रितेश देशमुख का विजन- रितेश देशमुख न केवल इस ऐतिहासिक फिल्म में अभिनय कर किया है बल्कि इस फिल्म का डायरेक्शन भी किया है फिल्म राजा शिवाजी में उनकी मेहनत हर फ्रेम में दिखती है।
अजय अतुल का संगीत- फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और गाने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देते हैं जो बार-बार देखने की वजह से बनते हैं फिल्म में कर्ण प्रिय संगीत है जो बेहद लोकप्रिय हो चुके हैं।
VFX और सिनेमैटोग्राफी- संतोष सिवन की सिनेमैटोग्राफी ने मराठा साम्राज्य के वैभव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया है छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास को बहुत ही खूबसूरती से बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया गया है जो हर किसी को गौरवान्वित कर देता है।
जेनेलिया देशमुख- फिल्म राजा शिवाजी में रितेश देशमुख की पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख भी अभिनय करती नजर आई है ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन रितेश जेनेलिया की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है इस फिल्म के लिए भी दोनों को सराहना मिल रही है सोशल मीडिया पर भी यह जोड़ी काफी एक्टिव रहती है।
फिल्म की स्टार कास्ट- इस फिल्म की सफलता में इसके कलाकारों का बड़ा हाथ है रितेश देशमुख का दमदार अभिनय दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है हर कोई फिल्म में रितेश के अभिनय की तारीफें से कर रहा है।
रितेश देशमुख- राजा शिवाजी मैं रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है इस महत्वपूर्ण किरदार को रितेश देशमुख ने बहुत ही संजीदगी से निभाया है इस फिल्म के लिए उन्हें समीक्षा को और दर्शकों से भर भर के सराहना मिल रही है।
संजय दत्त- राजा शिवाजी में संजय दत्त ने विलन का रोल अदा किया है संजय ने इस ऐतिहासिक फिल्म में अफजल खान के खौफनाक किरदार को निभाया है और बड़े पर्दे पर तहलका मचा दिया है।
अभिषेक बच्चन- राजा शिवाजी में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी एक दिलचस्प किरदार निभाया है उन्होंने इस फिल्म में संभाजी शाहजी राजे भोसले की भूमिका निभाई है। एक लंबे समय के बाद राजा शिवाजी एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई जिसमें अभिषेक बच्चन और सलमान खान दोनों की भूमिका एक ही फिल्म में है।
कैमियो- बॉलीवुड की मेगास्टार सलमान खान उपस्थिति किसी भी फिल्म की टीआरपी को बढ़ा देती है सलमान खान ने राजा शिवाजी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है हालांकि यह भूमिका अतिथि भूमिका है सलमान खान की फिल्म में विशेष उपस्थिति ने हिंदी बेल्ट में उत्सुकता बधाई है और फिल्म को लोकप्रिय बनाया है।
राजा शिवाजी ने साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट में दम हो और भावनाएं सच्ची हो तो क्षेत्रीय सिनेमा भी वैश्विक स्तर पर धमाका कर सकता है जिस तरह से फिल्म दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर रही है उम्मीद है कि यह फिल्म 100 करोड रुपए के क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है।
नोट– आपको हमारा यह लिख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज़ ब्लॉग Bollywood Yatraa पर जहां आपको मिलती है बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट सबसे तेज यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं