Cost of Living in Mumbai for Bachelors 2026: एक्टर एक्ट्रेस के लिए मुंबई में रहने का कुल खर्च फुल गाइड

यह लेख जमीनी एक्टर्स के लाइव अनुभव पर आधारित है-
सपनों की नगरी मुंबई आने वाले हर नए कलाकार की आंखों में स्टार बनने का ख्वाब होता है लेकिन मुंबई में पैर रखने से पहले डर होता है वहां रहने खाने का कितना खर्च होगा बड़ी-बड़ी वेबसाइट आपको लाखों रुपए का खर्च बात कर डरा देती हैं लेकिन सच्चाई इससे अलग है इस लेख में हम बिना किसी किताबी ज्ञान या धनजी के बिना सीधे मुंबई के अंधेरी गोरेगांव और मेरा रोड के जमीनी स्तर के एक्टर्स ( Struggling Actors) के वास्तविक अनुभवों और लाइव डेटा के आधार पर बात करेंगे। अगर आप 2026 में एक एक्टर या फिल्म मेकर का सपना लेकर मुंबई आने वाले हैं तो यह व्यावहारिक गाइड आपको बताएगी कि कम से कम बजट में आप यहां कैसे सरवाइव (Survive) कर सकते हैं और धोखेबाजों से कैसे बच सकते हैं।
आप अपना फाइनेंशली स्टेटस देखे(Aap Apna Financial Status Dekhen) :- आप अपना फाइनेंशली स्टेटस देखे यदि आपके फादर 10 से 15 हजार रुपए घर से दे रहे हैं या उससे अधिक 40 से 50 हजार रुपए आपके पास है। तो आप अपना एक रुम ढूंढने और उसमें PG भी रख सकते हैं और आप वर्सोवा में रह सकते हैं वर्सोवा में यारी रोड है इस जगह बहुत सारे आर्टिस्ट रहते हैं क्योंकि आराम नगर ऑडिशन क्षेत्र नजदीक है। साथ में यहां पर बॉलीवुड का सर्किल भी यहां से नजदीक पड़ता है। वर्सोवा में भी आपके रूम का सेटअप लगाने की जरूरत नहीं है यहां सारा सेटअप किचन वगैरा मिल जाता है।
ऐसे खोजें पीजी (PG) –
WhatsApp Groups , OLX पर भी आप PG के बारे में डाल सकते हैं। अपने रूम में ग रखना के लिए आप थोड़ा किचन सेटअप रख लोगे जैसे गीजर पंखा और आरो हो तो आप पांच पांच हजार के दो पीजी रख सकते हो। आपके पास 10 हजार रुपए के पीजी आ गए तो 2000 रुपए महीने का सिर्फ किराया आपको देना पड़ेगा बाकी आप अपने रूम के मालिक हो जाओगे रूम से किसको निकालना है किसको रखना है यह आपके ऊपर निर्भर करेगा।
अकेले रहने के लिए सबसे सस्ता रूम – यदि आपको अकेले रहना है और आपके पास केवल 10 हजार रूपए हैं तो आप अक्सा बीच , मड आयलैंड,मठ मार्वे ,मड मार्केट मार्केट में आपके रूम मिल जाएगा इस जगह आपको ब्रोकरी भी नहीं देनी होगी 5 से 10000 रूपए डिपॉजिट जमा करके आपको 1 BHK रूम मिल जाएगा। मड आयलैंड,मठ मार्वे ,मड मार्केट मार्केट अक्सा बीच, इस पट्टी में आपके रूम आसानी से मिल जाएगा यहां भी PG रख सकते हैं बोर्ड क्रॉस करके वर्सोवा जा सकते हैं। इस लोकेशन (Location) में शूटिंग का काम बहुत अधिक मिलता है। दूसरा यहां से 371 और 369 की बस मलाड से मड आइलैंड तक जाती है मलाड से आप ट्रेन के माध्यम से गोरेगांव फिल्म सिटी जा सकते हैं । मलाड स्टेशन से अक्सा बीच तक का बस का किराया 14 रुपए है। मलाड से गोरेगांव का किराया ट्रेन में 10 रूपए है।
म्हाडा अंधेरी लोकेशन (Mahada Andheri Location)- यदि आपको अकेले रहना है और आपके पास केवल मैक्सिमम 10000 रुपए हैं तो म्हाडा कॉलोनी अंधेरी के अंदर आपको रूम मिल जाएंगे यहां इस लोकेशन में दो फ्लोर वाले मकान होते हैं और ऊपर तीन का सेट लगा हुआ होता है यहां से भी आराम नगर पास पड़ता है।
गोरेगांव लोकेशन (Goregaon Location)- गोरेगांव यहां भी 20 से 30 हजार रुपए का डिपाजिट लगेगा फिल्म सिटी के नजदीक 10000 रूपए में एक रूम किचन वाला मिल जाएगा।
नायगांव लोकेशन(nayagaon Location)
जूनियर आर्टिस्ट के लिए बेहतर ऑप्शन – नायगांव लोकेशन में 15 से 20 हजार के डिपॉजिट में फ्लैट मिल जाएगा 6 से 8 हजार पवित्र धाम बिल्डिंग में 2BHK भी रूम मिल जाएगा यहां आप PG भी रख सकते हैं 2-3 लोग मिलकर भी रह सकते हैं और यदि आप जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे बेहतर है क्योंकि यहां शूटिंग बहुत होती है यहां से आपकी लोकेशन भी पास पड़ेगी भजनलाल स्टूडियो ,रामदेव स्टूडियो, एप्पल स्टूडियो, सत्या स्टूडियो यह सारे एरिया आपके पास पड़ेंगे।
बाइक ( Bike) की सुविधा बोनस (bonus) साबित हो सकती है- यदि आप फाइनेंशली स्ट्रांग हैं और आपके पास बाइक की सुविधा उपलब्ध है तो आप मुंबई में अपनी बाइक भी रख सकते हैं आप आसानी से लोकेशन में बाइक के जरिए घूम पाओगे और आसानी से टाइम पर शूटिंग पर जा पाओगे यदि आपकी बाइक का नंबर बाहर का है तो एनओसी करवा सकते हैं।
बाइक मुंबई में जॉब का बोनस ऑप्शन है (Bike Mumbai Me Job Ka Bonus Option Hai) – यदि मुंबई में आपके पास बाइक उपलब्ध है तो OLX , OLA, Rapido, Blinkit इससे भी काम करके आप खुद को फाइनेंशली स्ट्रांग कर सकते हैं और अच्छी अर्निंग (MoneyEarning) कर सकते हैं। एक फायदा और है आप जब चाहे तब इस पर काम कर सकते हैं और जब चाहे इस पर काम बंद कर सकते हैं आप यदि चाहे तो दिन में ऑडिशन देने जाएं और रात को यह काम कर सकते हैं।
फाइनेंशली कमजोर है तो (Financially Weak )- अगर आपके पास फाइनेंशली बहुत ज्यादा दिक्कत है तो फिर आप यहां पर आओ नेट पर डालो, OLX पर डालो सर्च करो और किसी के साथ पीजी रूम ढूंढ कर रुक जाओ आपके लिए सबसे उत्तम ऑप्शन होगा। पीजी में 4000 रूपए तक में रूम मिल जाएगा ।
Professional Acting Audition Tips कास्टिंग डायरेक्टर्स की पहली पसंद कैसे बनें?
यदि आपको दो-तीन महीने जाकर चेक करना है की मुंबई की दिनचर्या कैसे चलती है कैसे फिल्मों में काम किया जाता है कैसे स्ट्रगल किया जाता है तो आप इधर आकर रह सकते हैं।
मुंबई में रहने के लिए डॉरमेट्री भी एक बेहतरीन ऑप्शन है- यदि आप मुंबई को जानने के लिए पहले मुंबई आना चाहते हैं और एक दो महीने ही मुंबई में रहना चाहते हैं तो नायगांव में ₹160 में अर्बन डॉरमेट्री है जिसमें प्रतिदिन 160 रुपए का चार्ज लगता है उसमें ऊपर पंखा रहेगा, चार्जिंग पॉइंट रहेगा, और सामान रखने के लिए एक लॉकर की सुविधा मिलेगी।
अंधेरी लोकेशन में डोरमेट्री- अंधेरी साइड में AC डोरमेट्री 250 से 300 रूपए मिल जाएगी बसई में 200 से 250 रुपए में AC डॉरमेट्री भी है इसमें आप बीच बीच में आकर जा सकते हैं काम कर सकते हैं आप अपने घर से बैठकर ऑडिशन बनाकर भी भेज सकते हैं और यदि आपका सिलेक्शन होता है तो आप इन डोरोमेट्री में आकर रुक सकते हैं और काम करके फिर वापस अपने घर अपने गांव जा सकते हैं। बहुत सारे स्ट्रगल एक्टर इस तरह से भी काम करते हैं।
Dormitory क्या होती है
एक आदर्श डॉरमेट्री में एक बड़े कमरे के भीतर कई सिंगल बेड या बंक बेड (Bunk Beds) लगे होते हैं, जिनमें एक के ऊपर एक बेड बने होते हैं। यहां प्राइवेसी (गोपनीयता) काफी सीमित होती है; आपके पास अपना कहने के लिए सिर्फ एक बेड और सामान सुरक्षित रखने के लिए एक लॉकर होता है। इसके अलावा टॉयलेट, बाथरूम, वॉश एरीया और स्टडी रूम जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं सामूहिक (Shared) होती हैं, जिनका उपयोग वहां रहने वाले सभी लोग मिलकर करते हैं।
बिगनर्स बरसात के बाद ही मुंबई आए- ऐसे कलाकार ऐसे एक्टर्स जो बिल्कुल पहली बार मुंबई आ रहे हैं वह बारिश के समय में बिल्कुल भी मुंबई मत आना यदि आना चाहते हो तो बारिश के बाद ही आना 15 जून से बारिश का मानसून आ जाता है जो अगस्त सितंबर तक चलता है इस समय मुंबई में फर्स्ट टाइम आने के हिसाब से बिल्कुल भी कोशिश मत करना। क्योंकि मुंबई के कई इलाकों में बारिश में पानी भर जाता है जिस कारण ट्रेन और बस प्रभावित हो जाती हैं यातायात बहुत बुरी तरीके से प्रभावित होता है आप कहीं भी आकर फ।स सकते हैं।
जूनियर आर्टिस्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन- यदि आपको फाइनेंशली दिक्कत है और आपको मुंबई आकर काम करना है तो आप जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करने की शुरुआत कर सकते हैं और आप यहां रहकर सेट पर आकर अभिनय की बारीकियां सीख सकते हैं पर्दे के पीछे किस तरह का काम होता है यह आप जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करके सीख पाएंगे। जूनियर आर्टिस्ट मैं काम करने से आपको 500 -600 रूपए प्रतिदिन मिलता है और सीखने को भी मिलता है तो आप यह पैसा रूम का भाड़ा और अपने बाकी खर्चों को मैनेज कर सकते हैं अपने आप को फाइनेंशली स्ट्रांग कर सकते हैं।
Example- अभिनेता अभिलाष चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करके ही शुरू की थी और जल्द ही वह सलमान खान की आने वाली फिल्म मातृभूमि में एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं इससे पहले अभिलाष चौधरी कई बड़ी फिल्मों और टीवी सीरियल में मुख्य अभिनेता के तौर पर काम कर चुके हैं जिनमें पलटन, द जोया फैक्टर, सिकंदर,डी कंपनी आदि फिल्मों के नाम शामिल है।
यह आपको तय करना होगा कि आपके पास आमदनी है या नहीं है या आपको कोई स्पॉन्सर कर रहा है या नहीं कर रहा है स्पॉन्सर जैसे क्रिकेट टीम और बाकी बड़े छोटे कार्यक्रमों को स्पॉन्सर किया जाता है।
Example- आपके पिता आपको हर माह 10000 रुपए मुंबई में रहने के लिए भेजते हैं तो आपके पिता आपको स्पॉन्सर कर रहे हैं।
बिगनर्स मुंबई लाइफ की फिल्मी लाइफ को समझने के लिए एक बार जरूर आएं- यदि आप नए कलाकार हैं आप बिल्कुल भी मुंबई कभी नहीं आए हैं तो आप एक बार मुंबई जरूर आए यदि आपके पास 5000 -10000 का बैकअप है तो भी आप मुंबई आ सकते हैं यहां आकर देखेंगे कैसे शुरुआत होती है मुंबई में एक जूनियर आर्टिस्ट से लेकर एक स्थापित एक्टर बनने तक की पूरी जानकारी आप प्रैक्टिकली खुद हासिल करें। आप थोड़ा सा खर्च करके आकर फिर वापस जा सकते हैं।
एक दिन में सफलता नहीं मिलेगी –यह मत सोचो कि हम आज मुंबई आए और कल ही स्टार बन जाएंगे थोड़ा टाइम लगता है इससे क्या होगा कि आप मुंबई आए मान लो आप एक माह के लिए डॉरमेट्री में रुके चीज समझी । मुंबई में रहकर आपका खाना पीना ठीक से नहीं हो पा रहा है आपको वीकनेस आएगी तो आप अपने घर 15 दिन के लिए वापस जा सकते हो इन 15 दिनों में आप अपनी हेल्थ पर काम करोगे जो अपने जूनियर के तौर पर काम करके सीखा है अपनी एक्टिंग स्किल पर काम करोगे और फिर स्ट्रांग होकर एक माह बाद मुंबई वापस आओगे फिर काम शुरू करोगे।
ऐसा करने से आपको मेंटल टेंशन नहीं होगी आपकी शिक्षक आपके जो घर वाले हैं जो दोस्त हैं उनको आप पहले से बात कर रखोगे कि मैं थोड़े समय के लिए ट्राई करूंगा और सीख कर में फिर वापस आ जाऊंगा यदि आप असफल होकर घर आओगे लोगों को पता चलेगा तो आप डिमोटिवेट होंगे अरे यार मुंबई गए कुछ नहीं कर पाए इसलिए आप अपना गोल छोटा करके फिर मुंबई आओ इसलिए जिस किसी से भी आप बता रहे हो तो यही बताओ कि मैं जा रहा हूं थोड़ा सीखूंगा फिर घर आऊंगा फिर खुद पर काम करके खुद को तैयार करूंगा मुंबई जाऊंगा और काम करूंगा।
Important Tips- जब तक आप मुंबई में हैं आप लोकल बस में सफर कर रहे हैं आप लोकल ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो आप ध्यान रखें कि आप अपनी जो टिकट है उसे तब तक ना फेंके जब तक कि आप रूम ना पहुंच जाए क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि बस और ट्रेन के चेककर स्टॉफ अचानक आपसे टिकट पूछ ले और आप कहीं फंस जाएं क्योंकि आप एक अनजान शहर में हैं नए शहर में है तो आप किसी भी प्रकार की गलतियां ना करें सावधानियां रखें।
कुल खर्च-सामान्य डॉरमेट्री 160 ×30=4800 रूपए
AC डॉरमेट्री 350× 30= 10500 रुपए
पीजी रूम 4000 रूपए प्रतिमाह से शुरू
| मुंबई में रहने का विवरण | मुंबई में रहने का बजट |
|---|---|
| पीजी रुम | 4000-5000 रूपए प्रतिमाह |
| साधारण डॉरमेट्री | 160 रूपए प्रतिदिन |
| A/C डॉरमेट्री | 250-350 रुपए प्रतिदिन |
| रूम भाड़ा | 10,000 रुपए डिपॉजिट अलग से |
| खाने का बजट | 4000-6000 रूपए प्रतिमाह |
| टिफिन | 4000-6000 रूपए प्रतिमाह |
| लोकल बस, ट्रेन ,ऑटो सफर | 6000-8000 प्रतिमाह |
ऑडिशन की अपडेट्स पाने के लिए (Audition Updates) आप बॉलीवुड यात्रा व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से नीचे दिए गए आइकन पर क्लिक करके सकते ।
Join Bollywood – आप बॉलीवुड यात्रा के ज्वॉइन बॉलीवुड के सभी आर्टिकल्स को पढ़कर अपने एक्टिंग स्किल को निखार सकते हैं और अपनी सफल करियर की ओर आगे बढ़ सकते हैं फिल्म तकनीक से जुड़ी एक्टर बनने के लिए सभी जानकारियां उपलब्ध हैं बेहतर मार्गदर्शन आप प्राप्त कर सकते हैं।
नोट – हमने पूरा प्रयास किया है कि आपको मुंबई की अनुभवी जानकारी देने का। इतनी डिटेल और प्रैक्टिकल इनफॉरमेशन आपको कहीं भी दूसरे ब्लॉग पर शायद ही मिल पाएं आप भी मुंबई में अपना फिल्मी करियर शुरू कर सकते हैं अपने एक्टर एक्ट्रेस बनने के सपने को साकार कर सकते हैं लेकिन सीखकर ,पूरी सूझ बूझ, मेहनत और धैर्य के साथ काम करेंगे तो आपको सफलता एक दिन जरूर मिलेगी।