Breaking News दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर अंधाधुंध फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी सलमान खान से जुड़ा कनेक्शन

Delhi Guru Randhawa gym Fighting- राजधानी दिल्ली से इस वक्त एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) जिम को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है शुरुआती खबरों के मुताबिक इस हमले के पीछे को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi gang ) का हाथ बताया जा रहा है।
इस घटना के बाद से दिल्ली महकमा में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
7 राउंड फायरिंग से दहला इलाका क्या है पूरा मामला – मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमलावरों ने गुरु रंधावा के जिम पर सात राउंड (7 Rounds) फायरिंग की है । गनीमत यह रही कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन सरे आम हुई इस गोलाबारी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
चर्चा है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर तुरंत फरार हो गए पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बिश्नोई गैंग की धमकी सलमान खान के बहुत करीबी हो रहे थे- इस सनसनी कैसे फायरिंग के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट वायरल हो रहा है जिसने पुलिस की नींद उड़ा दी है इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ- पोस्ट में साफ तौर पर बताया गया है कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है।
सलमान खान कनेक्शन (Lawrence Bishnoi gang post Salman Khan connection)- पोस्ट में लिखा गया है कि गुरु रंधावा सलमान खान की बहुत करीबी हो रहे थे और इसी वजह से उन्हें सबक सिखाने के लिए यह फायरिंग की गई है।
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई पिछले काफी समय से अभिनेता सलमान खान को लगातार धमकियां दे रहा है और सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी कर चुका है अब इस लिस्ट में गुरु रंधावा का नाम भी जुड़ना बेहद चौंकाने वाला है।
पुलिस तफ्तीश और आगे की कार्यवाही- घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और लोकल पुलिस की कई टीम में इस इस मामले की जांच में जुड़ गई है सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के IP Address और हैंडल की जांच की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि यह पोस्ट सचमुच गैंग से जुड़ा है या किसी शरारती तत्व का काम है।
गुरू रंधावा दिल्ली के मशहूर जिस ब्रांड एनीटाइम फिटनेस के ब्रांड एंबेसडर है यह जिम 24 घंटे खुला रहने वाला जिस है।
बिश्नोई गैंग पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुकी है – कुख्यात बिश्नोई की गैंग पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुकी है जिसमें करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव का मर्डर , महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी मर्डर, सिंगर सिद्धू मूसे वाला का मर्डर, सलमान खान के घर गोलाबारी और सलमान को जान से मारने की धमकियां शामिल है।
इस मामले में आपकी क्या राय है क्या बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री पर मंडराता खतरा वाकई गंभीर रूप लेता नजर आ रहा है कमेंट में अपनी राय जरूर लिखें।
Disclaimer– यह लेख वर्तमान में सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट एस पर तैर रही खबरों के आधार पर लिखा गया है पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच के बाद ही अंतिम तथ्यों की पुष्टि होगी।
नोट – बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको मिलती है बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं।