चन्द्रमुखी (1993) Box Office 1993 के अखबारों में क्या छपा था? हिट या फ्लॉप का असली सच और अनसुने किस्से

Rate this post

चन्द्रमुखी  (1993) Box Office 1993 के अखबारों में क्या छपा था? हिट या फ्लॉप का असली सच और अनसुने किस्से

 

 

 

Chandramukhi 1993 box office 1993 ke akhbaron mein kya chhapa tha hit ya flop ka asali sach aur ansune kisseSalman Khan and Sridevi in a rare still from Chandramukhi 1993 movie set with a white pigeon
Chandramukhi 1993 box office 1993 ke akhbaron mein kya chhapa tha hit ya flop ka asali sach aur ansune kisse ( photo credit chandramukhi film)

 

 

 

90 के दशक में सलमान खान एक भरते हुए सितारे थे और श्रीदेवी बॉलीवुड की क्वीन थी जब इन दोनों दिग्गजों ने फिल्म चंद्रमुखी के लिए हाथ मिलाया तो दर्शकों और फिर समीक्षकों को काफी उम्मीदें थी लेकिन क्या यह फिल्म उन उम्मीदों पर खड़ी उतरी चलिए विस्तार से जानते हैं।

 

 

सलमान खान की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है 90 के शुरुआती दशक में सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके थे उनकी फिल्म मैने प्यार किया 1989 में सुपरहिट हो चुकी थी बॉलीवुड की क्वीन श्रीदेवी के साथ दो फिल्में सलमान खान ने साइन की चंद्रमुखी और चांद का टुकड़ा। श्रीदेवी और सलमान खान की चर्चाओं का बाजार मीडिया में बहुत जोर जोर से गर्म था और हो भी क्यों ना जहां एक और भारतीय सिनेमा जगत की खूबसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी और दूसरी तरफ सलमान खान।

 

 

 

फिल्म चंद्रमुखी की कहानी- फिल्म चंद्रमुखी 1993 की कहानी एक अनोखी फैंटसी और प्रेम कथा का मिश्रण थी सलमान खान ने फिल्म चंद्रमुखी में एक साधारण लड़के का किरदार निभाया है यह फिल्म एक काल्पनिक कहानी पर आधारित थी जिसमें श्रीदेवी ने एक ऐसी राजकुमारी चंद्रमुखी का किरदार निभाया है जो एक जादुई लोग से धरती पर उतरती है चंद्रमुखी जादुई शक्तियों से संपन्न है एक दिन वह अपनी जिज्ञासा के कारण धरती की ओर आकर्षित होती है और अनजाने में वहां पहुंचती है धरती पर चंद्रमुखी की मुलाकात राजा (सलमान खान) से होती है राजा एक सीधा-साधा आमिर लेकिन परेशान रहने वाला लड़का है राजा अपनी सौतेली मां और चाचा के षडयंत्रों से जूझ रहा है राजा के दादा (प्राण )उसे बहुत प्यार करते हैं चंद्रमुखी राजा की सादगी और मुसीबत को देखकर उसकी मदद करने का फैसला करती है फिर मैं गुलशन ग्रोवर ने विलेन की भूमिका निभाई है चंद्रमुखी और राजा की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है।

 

 

 

भले ही यह कहानी आज के दौर में साधारण लगे लेकिन 1991 -92 में जब सलमान खान ने यह विचार दिया था तब बी हॉलीवुड की फंसाती फिल्मों से प्रेरित थे वे भारतीय सिनेमा में एक नया प्रयोग करना चाहते थे लेकिन कमजोर पटकथा और उसे समय की तकनीकी सीमाओं (VFX) ने इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कमजोर कर दिया।

 

 

बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट हिट या फ्लॉप
(Box Office Verdict)

 

 

सलमान खान और श्रीदेवी की फिल्म चंद्रमुखी बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी डिजास्टर (Disaster) साबित हुई

 

 

 

 

 

विवरण अनुमानित आंकड़े
बजट 2.24 करोड़ लगभग
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.16 करोड रुपए लगभग
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2.05 करोड रुपए लगभग
परिणाम डिजास्टर (Flop)

 

 

 

 

फिल्म फ्लॉप होने की मुख्य कारण:- इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद सलमान खान और श्रीदेवी की जोड़ी वाली फिल्म क्यों नहीं चली इसके कुछ प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं

 

 

कमजोर पटकथा (Weak Script)– फिल्म की कहानी काफी बचकानी और उलझी हुई थी फैंटेसी होने के बावजूद यह दर्शकों को बढ़ने में नाकाम रही।

 

 

 

VFX और स्पेशल इफेक्ट्स – 1993 के हिसाब से भी फिल्म में के विजुअल इफेक्ट्स बहुत ही साधारण स्तर के थे जो बड़े पर्दे पर प्रभावी नहीं दिखे।

 

 

संगीत का जादू ना चलना– आनंद मिलिंद का संगीत औसत था तेरे दिल की बात जैसे गानों के अलावा कोई भी गाना चार्टबस्टर साबित नहीं हुआ।

 

 

 

स्टार्स के बीच केमिस्ट्री की कमी– हालांकि सलमान खान और श्रीदेवी दोनों ही बड़े कलाकार थे लेकिन परदे पर उनकी जोड़ी को वह प्यार नहीं मिला जिसकी उम्मीद की गई थी इसलिए यह फिल्म टिकट काउंटर पर कमजोर पड़ गई।

 

 

 

Chandramukhi 1993 box office 1993 ke akhbaron mein kya chhapa tha hit ya flop ka asali sach aur ansune kisse  1992 original newspaper cutting showing Bollywood box office reports and cinema advertisements
Chandramukhi 1993 box office 1993 ke akhbaron mein kya chhapa tha hit ya flop ka asali sach aur ansune kisse ( 5 जनवरी 1992 का यह अखबार जिसमें चंद्रमुखी के बारे में लेख छपा था यह अखबार आज भी हमारे पास है)

 

 

 

चंद्रमुखी से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य (interesting facts) –

1.सलमान खान की कहानी-बहुत कम लोग जानते हैं इस फिल्म का मूल विचार (concept) कुछ सलमान खान ने दिया था बे इसे एक महान फैंटेसी फिल्म बनाना चाहते थे।

 

 

 

2. श्रीदेवी का स्टारडम- उसे समय श्रीदेवी का स्टारडम इतना बड़ा था की फिल्म के पोस्टर्स और क्रेडिट्स में उनका नाम सलमान खान से पहले आता था।

 

 

 

3. लगातार असफलता- इस दौर में सलमान खान की कई फिल्में जैसे जागृति निश्चय और दिल तेरा आशिक भी फ्लॉप हुई थी उन्हें अपनी अगली बड़ी हिट के लिए 1994 की फिल्म हम आपके हैं कौन का इंतजार करना पड़ा था।

 

 

4 सलमान खान और श्रीदेवी के लव अफेयर की चर्चा- फिल्म चंद्रमुखी की शूटिंग के दौरान सलमान खान और श्रीदेवी के लव अफेयर की चर्चाओं के बाजार अखबारों की सुर्खियां बने हुए थे। हमारे पास मौजूद 6 फरवरी 1992 के अखबार में यह खबर छपी थी।

 

 

5. शूटिंग -सलमान खान और श्रीदेवी की फिल्म चंद्रमुखी की शूटिंग बांद्रा के महबूब स्टूडियो में की गई थी सलमान खान की अधिकतर फिल्मों की शूटिंग बांद्रा की महबूब स्टूडियो में की जाती है जिसका मुख्य कारण है यह स्टूडियो सलमान खान के घर के नजदीक है महबूब स्टूडियो में फिल्म चंद्रमुखी की शूटिंग होने का तथ्य 6 फरवरी 1992 के अखबार में मिलता है।

 

 

निष्कर्ष -फिल्म चंद्रमुखी सलमान खान और श्रीदेवी के करियर की एक ऐसी फिल्म है जिसे दर्शक भूलना ही बेहतर समझते हैं हालांकि टीवी पर आने के बाद यह फिल्म बच्चों में बेहद लोकप्रिय हुई थी लेकिन व्यावसायिक तौर पर इसे डिजास्टर ही माना जाता है अगर आप सलमान खान के हार्डकोर फैन है तो आप इसे एक बार देख सकते हैं।

 

Prabhat

प्रभात उमंग एक लेखक है उन्होंने सहायक लेखक के तौर पर दैनिक स्वदेश ,नव स्वदेश, और स्वदेश ज्योति न्यूज पेपर में अपनी सेवाएं 10 वर्षो तक दी है प्रभात इंडियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं

View all posts by Prabhat

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now