Aamir Khan Vs Junaid Khan क्या जुनैद दोहरा पाएंगे पिता का इतिहास QSQT की सुनामी बनाम “एक दिन” की धीमी रफ्तार

Rate this post

Aamir Khan Vs Junaid Khan क्या जुनैद दोहरा पाएंगे पिता का इतिहास QSQT की सुनामी बनाम “एक दिन” की धीमी रफ्तार

 

 

 

Aamir Khan Vs Junaid Khan kya Junaid daura payenge pita ka itihaas QSQT ki sunami banaam ek din ki dhimi RaftaarAamir Khan QSQT 1988 release date original newspaper advertisement clipping Aamir Khan in QSQT and Junaid Khan debut film comparison image with box office stats
Aamir Khan Vs Junaid Khan kya Junaid daura payenge pita ka itihaas QSQT ki sunami banaam ek din ki dhimi Raftaar

 

 

 

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे और एक्टर जुनैद खान की लेटेस्ट फिल्म “एक दिन”को हाल ही में सिनेमाघर में रिलीज किया गया है जुनैद और साइन पल्लवी की यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी फिल्म एक दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के साथ आगे बढ़ रही है इस फिल्म को ज्यादातर नकारात्मक समीक्षाएं मिल रही हैं जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ा है एक तरफ जुनैद खान है जो अपनी खानदानी विरासत आगे बढ़ाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनके पिता आमिर खान है जिनकी पहली फिल्म कयामत से कयामत तक रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर कयामत आ गई।

 

 

भारतीय सिनेमा में जब भी परफेक्शन की बात होती है आमिर खान का नाम सबसे ऊपर आता है आज सोशल मीडिया पर आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन को लेकर ट्रेड कर रहे है उनकी इस फिल्म की चर्चा तो हो रही है वह भी नकारात्मक तरीके से हो रही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1988 में जब जुनैद के पिता आमिर खान ने कयामत से कयामत तक के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था तब माहौल कैसा था? मेरे पास आज भी उसे दूर के दुर्लभ अखबार (Vintage newspaper) सुरक्षित है जिसमें आमिर खान की पहली फिल्म कयामत से कयामत तक का विज्ञापन और खबरें छपी हैं आईए देखते हैं 36 साल पहले उसे अखबार में क्या खास था और कैसे जून ईद आज अपने पिता की इस विरासत को आगे बढ़ाने में नाकामयाब हो रहे हैं।

 

 

 

क्या आप जानते हैं आमिर खान की उम्र कितनी है और आमिर खान का बर्थडे कब आता है

 

 

 

आज से 36 साल पहले फिल्म निर्माता ताहिर हुसैन के बेटे आमिर खान ने फिल्म कयामत से कयामत तक के जरिए हिंदी सिनेमा जगत में डेब्यू किया था उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी फिल्म ने लगभग 5 करोड रुपए से भी अधिक का कारोबार किया था जो उसे दौर में एक बड़ी रकम मानी जाती थी आज के 500 करोड़ रुपए मान सकते हैं। और आज 36 साल के बाद आमिर खान ने बतौर निर्माता फिल्म एक दिन का निर्माण किया है इस फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आए हैं लेकिन वह कमाल जुनैद खान नहीं कर पाए जो आज से 36 साल पहले आमिर खान ने किया था।

 

 

 

Aamir Khan Vs Junaid Khan kya Junaid daura payenge pita ka itihaas QSQT ki sunami banaam ek din ki dhimi RaftaarAamir Khan QSQT 1988 release date original newspaper advertisement clipping
Aamir Khan Vs Junaid Khan kya Junaid daura payenge pita ka itihaas QSQT ki sunami banaam ek din ki dhimi Raftaar ( फिल्म कयामत से कयामत तक रिलीज वाले दिन का यह अखबार साल 1988 का है

 

 

 

फिल्म “एक दिन” का 3 डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मेरे पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा बेटा हमारा ऐसा काम करेगा मगर यह तो कोई न जाने कि मेरी मंजिल है कहां यह गाना जुनैद खान पर एकदम सटीक बैठता है जो आज से 36 साल पहले आमिर खान पर फिल्माया गया था हमेशा क्यों कह रहे हैं क्योंकि जुनैद खान की फिल्म एक दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से कलेक्शन कर रही है सैक्निल्क के मुताबिक जुनैद खान और सई पल्लवी अभिनीत फिल्म एक दिन ने पहले दिन लगभग 1.15 करोड़ रुपए का कारोबार किया है वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है तीसरे दिन यानी रविवार के दिन इस फिल्म ने 65 लाख रुपए लगभग की कमाई की है ।

 

 

 

 

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1988 फिल्म कयामत से कयामत तक टिकिट दर कयामत से कयामत तक 1988 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2026
फिल्म। "एक दिन'
टिकिट दर "एक दिन" 2026
बजट 2.50 करोड़ रुपए लगभग लक्जरी - 3 रूपए पहले दिन 1.15 करोड़ रुपए मल्टीप्लेक्स में अपर 180 रूपए
कुल कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपए लगभग सुपर -2.80 रूपए दूसरे दिन 1 करोड़ रुपए मल्टीप्लेक्स में सिल्वर 200 रूपए
भारत कलेक्शन 3 करोड़ से अधिक लगभग डीलक्स -2.80 रूपए तीसरे दिन 65 लाख रुपए मल्टीप्लेक्स में गोल्ड 250 रुपए
------------------------------ बालकनी -2.40 रूपए ----------सिनेमाघर में अपर 40 रुपए
---------------------------------- डी सी 2 रूपए -----------सिनेमाघर में बालकनी 100 रूपए

 

 

 

जब जबलपुर मध्य प्रदेश के वंदना टॉकीज में गूंजा था पापा कहते हैं -हमारे पास मौजूद ऐतिहासिक अखबार की कतरन में जबलपुर के वंदना टॉकीज का जिक्र है 1988 में जब आमिर खान की यह फिल्म लगने वाली थी तब अखबार में इसके बारे में विज्ञापन छपा था जिसमें लिखा था अखिल भारतीय भव्य उद्घाटन कयामत से कयामत तक के तौर पर प्रमोट किया गया था सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के टिकट की कीमतें छपी हैं। आज जहां मल्टीप्लेक्स में टिकट 300,500, और 800 रूपए तक होते थे उस समय वंदना टॉकीज में यह कुछ रूपयों लक्जरी 3 रूपए, सुपर 2.80 रुपए, डीलक्स 2.80 रुपए,बालकनी 2.40 रूपए, डीसी 2 रूपए टिकट कीमत हुआ करती थी ।

 

 

 

Box Office Math अगर ” जान अभी बाकी है” को मिलते जुनैद खान की “एक दिन” जितने शो तो टूट जाते कमाई के सारे रिकॉर्ड

 

 

 

FAQ.

 

1.कयामत से कयामत तक फिल्म में मुख्य अभिनेता कौन है 

मंसूर अली खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आमिर खान और जूही चावला ने मुख्य भूमिका इस फिल्म में निभाई थी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

 

 

 

2.कयामत से कयामत तक किस सन् में आई थी

आमिर खान और जूही चावला की सुपरहिट हिट फिल्म सन् 1988 में 29 अप्रैल को रिलीज हुई थी यह फिल्म 80 के दशक सबसे बड़ी ब्लाकबस्टर फिल्मों में से एक थी।

 

 

 

3.फिल्म कयामत से कयामत तक में आमिर खान की कितनी उम्र थी 

फिल्म कयामत से कयामत तक में आमिर खान की उम्र महज 23 साल थी इस फिल्म के निर्माता आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन ने किया था आमिर के चाचा मंसूर अली खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।

 

 

 

4.क्या कयामत से कयामत तक हिट या फ्लॉप था 

आमिर खान की लोकप्रिय फिल्म कयामत से कयामत तक साल 1988 की ब्लाकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन फिल्म का नेशनल अवार्ड भी मिला था।

 

 

 

5. फिल्म “एक दिन” की रिलीज डेट क्या है 

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म “एक दिन” 1 मई 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण आमिर खान ने अपने बैनर आमिर खान फिल्म प्रोडक्शन तले किया है।

 

 

 

नोट– उस समय इस फिल्म से जुड़ी आपकी कोई पुरानी यादें हमसे साझा करे आपको कैसी लगी थी आमिर खान की पहली फिल्म कयामत से कयामत तक । कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूलें 80s Bollywood से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग Bollywood Yatraa पर जहां आपको मिलती हैं बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं।

 

Prabhat

प्रभात उमंग एक लेखक है उन्होंने सहायक लेखक के तौर पर दैनिक स्वदेश ,नव स्वदेश, और स्वदेश ज्योति न्यूज पेपर में अपनी सेवाएं 10 वर्षो तक दी है प्रभात इंडियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं

View all posts by Prabhat

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now