सलमान की SVC63 बनेगी भारत की सबसे बड़ी फिल्म? ‘एनिमल’ और ‘जवान’ को कड़ी टक्कर देने की तैयारी।

सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म SVC63 की शूटिंग शुरू कर दी है इस फिल्म में तेलुगु की दिग्गज डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं और दिल राजू इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि जहां एक और बीच में अटक गई है तो वहीं दूसरी ओर सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है इस फिल्म को वामशी पैडिपल्ली निर्देशित कर रहे हैं इस फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आने वाली है यह फिल्म मुंबई में फ्लोर पर आ गई है इसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है सलमान खान ने अभी कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म का ऐलान किया था तब से ही फिल्मी गलियारों में इस पेन इंडिया फिल्म की खूब चर्चा हो रही है।
वामशी पेटीपल्ली की यह फिल्म एक बड़े एक्शन ड्रामा और पारिवारिक मनोरंजन के रूप में देखी जा रही है सलमान खान और नयनतारा की फ्रेश जोड़ी और वामसी पैडिपल्ली का दमदार निर्देशन इस बात की गारंटी देता है कि यह फिल्म साल 2027 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो सकती है जो धुरंधर के गर्दे उड़ा देगी और पठान जवान के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी।
दक्षिण भारत की मशहूर प्रतिभाशाली दिग्गज अभिनेत्री नयनतारा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी जवान ने 1100 करोड़ रुपए से भी अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर फ्लॉप हो गई थी लेकिन सलमान खान की इस फ्लाॅप फिल्म ने भी 200 करोड रुपए की कमाई की थी यह भी अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है कि सलमान की फ्लॉप फिल्म ने 200 करोड रुपए कमाए थे।
वामशी पैडिपल्ली किस जबरदस्त निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए मुंबई में एक खास सेट तैयार कराया गया है मुंबई में शूटिंग शुरू होने से पहले शुभ मुहूर्त की पूजा रखी गई थी जिसमें सलमान खान और नयनतारा भी पहुंचे थे। खबर है कि इस फिल्म का पहला शेड्यूल एक महीने का होने वाला है इस शेड्यूल में कई एक्शन सींस को फिल्माया जाना है इस फिल्म में सलमान खान दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं एक रोल में विलेन होंगे तो दूसरे में हीरो सलमान होंगे सलमान खान का एक लोक क्लीन सब का होगा दाढ़ी रखे दिखाई देगा।
डबल रोल और सलमान सुपरहिट की गारंटी देता है
सलमान खान ने अब तक जितनी भी फिल्मों में डबल रोल प्ले किया है वह सुपरहिट साबित हुई है साल 1995 में सलमान खान की फिल्म करण अर्जुन रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने दोहरी भूमि का निभाई थी यह एक पुनर्जन्म पर आधारित सुपरहिट फिल्म है इसके बाद साल 1997 में डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म जुड़वा में सलमान खान ने डबल रोल निभाया था यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी 6 करोड रुपए की बजट में बनी इस फिल्म ने 26 करोड रुपए का कारोबार किया था यह फिल्म इस साल की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। साल 2015 में सलमान खान की एक और फिल्म रिलीज हुई प्रेम रतन धन पायो जिसमें सलमान खान दोहरी भूमिका में नजर आए थे इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 432 करोड रुपए की बंपर कमाई की थी प्रेम रतन धन पायो का बजट लगभग 40 करोड़ रुपए था।
फिलहाल सलमान खान की फिल्म मातृभूमि अटक गई है इस फिल्म को अपूर्व लाखिया ने निर्देशित किया है यह फिल्म गलवान घाटी के शौर्य और बलिदान पर आधारित है इस फिल्म में सलमान खान के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली है और अभिनेता अभिलाष चौधरी मुख्य भूमिका में उनके साथ नजर आएंगे फिलहाल इस फिल्म से जुड़ी कोई खबर सामने अब तक नहीं आई है।
नोट – आप इस खबर को पाकर सलमान खान की फिल्म SVC63 के लिए कितने एक्साइटेड हैं कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको मिलती है सलमान खान से जुड़ी सभी खबरें सबसे तेज । यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं।