सलमान खान की फिल्म ‘लव’ का बॉक्स ऑफिस सच पुराने अखबारों और विशेषज्ञों की जुबानी हिट या फ्लॉप?

साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म लव को निर्देशक सुरेश कृष्णा ने डायरेक्ट किया था इस फिल्म में सलमान खान और रेवती मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
भारतीय सिनेमा के इतिहास में साल 1991 कई महीनो में यादगार रहा है यह साल सलमान खान के करियर का सबसे महत्वपूर्ण और गौरवशाली साल रहा है वर्ष 1991 में सलमान खान की 5 फिल्में रिलीज हुई थी सनम बेवफा, पत्थर के फूल ,कुर्बान ,साजन और लव। लव का जिक्र एक खास संजीत की के साथ आता है मैंने प्यार किया की अपार सफलता के बाद जहां दुनिया सलमान खान को एक चॉकलेटी हीरो के रूप में देख रही थी वही लव ने उनके भीतर एक गंभीर और विद्रोही अभिनेता को पर्दे पर उतरा था सुरेश कृष्ण के निर्देशन में बनी फिल्म केवल एक प्रेम कहानी नहीं थी बल्कि यह युवाओं के गुस्से पारिवारिक टकराव और समाज के कड़े मापदंडों के बीच पिस्ते दो मासूम दिलों का दस्तावेज थी।
सलमान खान और साउथ की मशहूर अभिनेत्री रेवती की केमिस्ट्री ने स्क्रीन पर जो शादी की रची वह आज के दौर की चमक धमक वाली फिल्मों से दुर्लभ है साथ ही आनंद मिलिंद का मधुर संगीत और साथिया तूने क्या किया जैसे कालजयी गीत आज भी इस फिल्म को दर्शकों के दिलों के करीब रखते हैं। आई इस फिल्म के उन अनकहे पहलुओं पर गौर करते हैं जो इसे 90 के दशक की एक कल्ट क्लासिक फिल्म बनाते हैं।

सलमान खान की फिल्म “लव” रिलीज डेट में मतभेद
सलमान खान की फिल्म लव साल 1991 में रिलीज हुई थी लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में मतभेद है विकिपीडिया पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह फिल्म 15 नवंबर 1991 को रिलीज हुई थी लेकिन खान की पहली बायोग्राफी लिखने वाले जसीम खान ने अपनी बीइंग सलमान खान किताब में फिल्म लव की रिलीज डेट 30 अगस्त 1991 लिखी है। उनके अनुसार 30 अगस्त 1991 को ही सलमान खान की फिल्म साजन रिलीज हुई थी हमारे पास जो 13 फरवरी 1992 का जो अखबार उपलब्ध है उसमें यह कहा गया है कि साजन के बाद सलमान खान की फिल्म लव बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है इस आधार पर हम इस निष्कर्ष पर पहुंच रहे हैं कि साजन रिलीज होने के बाद ही सलमान खान की फिल्म लव रिलीज हुई है हालांकि जसीम खान ने यह किताब अखबारों और न्यूज़ कलेक्शन के आधार पर ही लिखी है। हमारे पास जो अखबार उपलब्ध है मैं कहीं भी सलमान खान की फिल्म लव की रिलीज डेट के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सुपरहिट फिल्म लव का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इंटरनेट पर के एस बॉक्स ऑफिस द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार सलमान खान की फिल्म लव का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.37 करोड रुपए हैं और इस फिल्म का बजट 2. 30 करोड रुपए हैं के एस बॉक्स ऑफिस के अनुसार सलमान खान की फिल्म लव फ्लॉप फिल्म है लेकिन हम इस जानकारी से सहमत नहीं है क्योंकि हमारे पास जो अखबार उपलब्ध है वह 13 फरवरी 1992 का है सलमान खान की फिल्म लव बॉक्स ऑफिस पर जमकर बिजनेस कर रही है अखबार में साफ-साफ कहा गया है कि सबका मानना था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होगी लेकिन यह फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है जमकर बिजनेस कर रही है। मतलब यह है कि यह फिल्म हिट साबित हुई है।

बहराम टॉकीज दमोह मध्य प्रदेश के सिनेमा विशेषज्ञ दुर्गा प्रसाद (68 वर्ष) बताते हैं कि मुंबई ,अमरावती, दुर्ग बिलासपुर भोपाल जबलपुर जैसे बड़े शहरों से व्यापार का अंदाजा लगाया जाता था डिस्ट्रीब्यूटर खुद ही फिल्म के अच्छे बुरे का फैसला करते थे फिल्म का पहला शो देखकर यह पता चल जाता था कि यह फिल्म चलेगी या नहीं । 90 के दशक में डिस्ट्रीब्यूटर खुद एक शो देखा करते थे फिर फिल्म खरीदते थे इतना ही नहीं दूसरे सिनेमा घरों के मालिकों कर्मचारियों से बातचीत कर फिल्म की जानकारी हासिल करते थे कि फिल्म चल रही है या नहीं। और खुद भी फिल्म देखतेथे कि फिल्म का शो हाउसफुल है या नहीं अंदर कितनी पब्लिक है फिल्म देखने पहुंची है या नहीं पहुंची है। उसे समय एक ट्रेड गाइड पत्रिका आई थी जिसमें फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छाप करते थे अखबारों में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं छपा करते थे।
महाराष्ट्र अकोला के मानिक और प्लाजा सिनेमाघर के पूर्व मैनेजर बसंत खरे ( 70 वर्ष) बताते हैं कि यह बड़ी दूर था जब लोग सलमान खान की फिल्मों को देखने के लिए बेताब रहते थे सिनेमाघर के बाहर भारी लंबी लाइन दर्शकों की लगा करती थी इसी से फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जाता था। उसे दौर में ट्रेड गाइड या लोकल अखबारों में सिल्वर जुबली गोल्डन जुबली या डायमंड जुबली जैसे शब्दों का इस्तेमाल होता था इसी से फिल्म की सफलता और असफलता का अंदाजा लगाया जाता था।
फिल्म लव की अनकही बातें आप नहीं जानते
1.सलमान खान की फिल्म लव एक रीमेक फिल्म है जो साल 1989 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म प्रेमा ओरिजिनल फिल्म है। दोनों ही फिल्म में रेवती ने मुख्य भूमिका निभाई है इस फिल्म में रेवती ने मैगी का किरदार निभाया था वहीं सलमान खान ने पृथ्वी की भूमिका निभाई थी।
2. सलमान खान की फिल्म लव से रेवती ने पहली बार बॉलीवुड में डेब्यू किया था इस फिल्म के बाद रेवती सलमान खान की फिल्म “फिर मिलेंगे” में नजर आई थी।
3.बाद में इस फिल्म के कॉपीराइट शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज ने खरीद लिए थे।
4. साथिया तूने क्या किया फिल्म लव का यह गाना साल 1991 में सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना था आपकी फरमाइश कार्यक्रम में इस गाने को सुनने के लिए बहुत ज्यादा फरमाइश है आया करती थी।
5. इस फिल्म ने सलमान खान के साथ दिग्गज अभिनेता अमजद खान भी नजर आए थे सलमान खान तीनों खानों में ऐसे अकेले अभिनेता हैं जिनके साथ अमजद खान ने काम किया है।
नोट – क्या आपने सलमान खान की फिल्म लव देखी है आपकी सलमान खान की सबसे पसंदीदा फिल्म कौन सी है क्या सलमान खान की किसी फिल्म से आपकी भी यादें जुड़ी हुई है कमेंट करके जरूर बतायें आप सलमान खान की कौन सी फिल्म के बारे जानने चाहते हैं कमेंट करके जरूर बतायें हम अपने अगले लेख में उस फिल्म को शामिल करेंगे जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं। आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं