सलमान खान की फिल्म “कुर्बान” हिट है या फ्लॉप?

सलमान खान की फिल्म कुर्बान उनकी छठवीं सुपरहिट फिल्म है बतौर सितारा पांचवीं सुपरहिट फिल्म है यह फिल्म 31 मई 1991 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी सलमान खान ने इस फिल्म में आकाश सिंह का किरदार निभाया था फिल्म कुर्बान में सलमान खान के साथ आयशा जुल्का मुख्य किरदार में नजर आई थी सलमान खान अपनी हर नई फिल्म में एक नई अभिनेत्री के साथ काम करते हैं फिल्म मैंने प्यार किया साल 1989 में जब रिलीज हुई तो उसमें भाग्यश्री नजर आई थी इसके बाद उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुई सभी फिल्मों में सलमान खान के अपोजिट एक नई अभिनेत्री को कास्ट किया गया था कुर्बान आयसा जुल्का की पहली डेब्यू फिल्म ऐसी फिल्म है जिसमें उन्होंने चंदा की भूमिका अदा करके अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत की थी। हालांकि सबसे पहले इस फिल्म के लिए जूही चावला और नीलम को कास्ट किया जाना था लेकिन उनके इनकार करने के बाद आयशा जुल्का को साइन किया गया।
“कुर्बान” का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन– सलमान खान की फिल्म कुर्बान वर्ष 1991 की सुपरहिट फिल्म थी इस फिल्म ने लगभग 2.50 करोड रुपए की कमाई की थी और 25 वे नंबर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मानी गई उस समय सबसे बड़ी हिट फिल्म सलमान खान की “साजन” थी। जो कमाई के मामले में पहले नंबर पर थी इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपए लगभग का जबरदस्त कलेक्शन किया था फिल्म कुर्बान का बजट लगभग 1.80 करोड़ रुपए लगभग का था उस समय सलमान खान के सभी फिल्में सुपरहिट हो रही थी जिसकी मुख्य वजह थी सलमान खान फिल्मों के चुनाव में बहुत सावधानी बरत रहे थे एक बड़े सफल कलाकार होने के बावजूद भी वह इस बात का घमंड नहीं करते थे कि वह एक सुपरस्टार हैं वह फिल्म निर्माता से नरम रहा करते थे बहुत बारीकी से फिल्मों का चुनाव करते थे और सभी के साथ सामंजस से काम करते थे उनके पिता सलीम खान फिल्मों के किरदार के साथ इंसाफ करने के लिए उन्हें अच्छी तरह से निभाने के लिए मार्गदर्शित कर रहे थे जिस कारण उनकी फिल्में सुपरहिट जा रही थी पहले सलीम साहब को सलमान खान पर भरोसा नहीं था कि वह एक अभिनेता बन सकते हैं इसलिए सलमान खुद मेहनत करके काम मांगने निर्माता की दरवाजे पर जाया करते थे जब सलमान सफल हो गए उनकी फिल्म “मैने प्यार किया” सुपरहिट हो गई तो पिता सलीम खान को उनके काम पर यकीन हो गया और उनको सहायता करने लगे।

फिल्म कुर्बान की स्टार कास्ट
- सलमान खान -आकाश सिंह
- आयशा जुल्का -चंदा
- कबीर बेदी -सूरज सिंह इंस्पेक्टर
- सुनील दत्त – पृथ्वी सिंह
- गुलशन ग्रोवर -हिम्मत सिंह
- रोहड़ी हट्टागनी – काकी मां
- भरत कपूर -मानसिंह
- कुनिका -गायत्री सिंह
- राजेश पुरी -हवलदार
- सुधा चंद्रन -पृथ्वी सिंह की बहन
- गोक कपूर – डाकू पन्ना सिंह
- निर्माता -बब्बी कैंट
- निर्देशक -दीपक बहारी
- संगीतकार -आनंद मिलिंद
- रिलीज़ दिनांक -31 में 1991
- कलेक्शन -2.50 करोड़ रूपए लगभग
- बजट लगभग -1.50 करोड़ रुपए।
सलमान खान की फिल्म पत्थर के फूल हिट हैं या फ्लॉप
सलमान खान की लोकप्रियता -80 के दशक के अंत से लेकर 90 के दशक की शुरुआती सालों में सलमान खान की फिल्में सुपरहिट हो रही थी साल 1988 में सलमान खान ने जब हिंदी सिनेमा जगत में डेब्यू किया था तब भले ही उन्हें कोई न जानता हो लेकिन मैंने प्यार किया रिलीज के बाद से सलमान खान सुपरहिट फिल्मों की गारंटी माने जाने वाली फिल्म स्टार बन गई थें उनके करियर की शुरुआती सभी फिल्में एक के बाद एक सुपरहिट साबित होती जा रही थी और आज भी सलमान खान हिट फिल्मों की गारंटी माने जाते हैं सलमान खान की फिल्मों के चर्चे उसे दौर में जितने थे समय के साथ उनकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ती चली गई यही तो एक उम्दा और अच्छे कलाकार की पहचान है कि अपनी अभिनय कला के जरिए लोगों का मनोरंजन करें और उनके दिलों को जीत ले सलमान खान तो सिनेमा की दुनिया के एक ऐसे नायाब सितारे हैं जो हर्ष ने प्रेमी के दिलों में बसते हैं उनके अभिनय का जादू ही ऐसा है कि आम लोग उसे आत्मसात भी कर लेते हैं भले ही आज सलमान खान 59 वर्ष के हैं लेकिन आज भी लड़कियां उनकी उतनी ही दीवानी है जितनी उसे दौर में हुआ करती थी आज की युवा लड़कियां सलमान को खूब पसंद करती हैं फिल्म “यह है जलवा” में सलमान खान की सह कलाकार अमीषा पटेल ने तो यह तक कह दिया कि वह सलमान खान की शादी होते नहीं देखना चाहती वह उनसे बहुत प्रेम करती हैं।
फिल्म कुर्बान की अनसुने तथ्य जो आप नही जानते हैं
- कुर्बान सलमान खान और सुनील दत्त के साथ पहली फिल्म है और केवल एकमात्र फिल्म है जिसमें दोनों दिग्गज अभिनेताओं ने एक काम किया । सुनील दत्त, अभिनेता संजय दत्त के पिता हैं।
- कुर्बान सलमान खान की छठवीं सुपरहिट फिल्म है लेकिन बतौर सितारा के रूप में सलमान खान की यह पांचवीं हिट फिल्म है।
- साल 1991 में रिलीज फिल्म कुर्बान अभिनेत्री आयशा जुल्का की पहली डेब्यू फिल्म है ।
- इस को दीपक बाहरी ने डायरेक्ट किया था इस फिल्म से पहले दीपक बाहरी आमिर खान की फिल्म कयामत से कयामत तक डायरेक्ट कर चुके थे सलमान खान के साथ उनकी यह पहली फिल्म है।
1991 में नये नायक अजय देवगन की सुपर एंट्री
एक तरफ जहां सुनील दत्त सलमान खान की फिल्म में नजर आए थे वहीं सुनील दत्त के बेटे भी इस साल हम, सड़क साजन जैसी सुपरहिट फिल्में हिंदी सिनेमा जगत को दे रहे थे वर्ष 1991 में एक और नया नायक उभर कर सामने आया जिसके बाइक स्टंट के खूब चर्चे हुए जी हां हम बात कर रहे अजय देवगन की अजय देवगन की फिल्म फूल और कांटे ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था हालांकि साल 1991 में सलमान खान संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म साजन इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी इस फिल्म ने 18 करोड़ रुपए का धमाकेदार बिजनेस किया था।
सलमान खान की अदा सबसे जुदा है जो लोगों को अपनी तरफ ऐसे खींचती है जैसे चुंबक अपनी और लोहे को आकर्षित करती है सलमान खान की एक्टिंग देखने लोग खुद ब खुद ही सिनेमा घर तक पहुंचाते हैं उनके दर्शक वर्ग बड़ा ईमानदार है ऐसा ईमानदार दर्शन पर किसी भी कलाकार को पूरे हिंदी सिनेमा जगत में आज तक नसीब नहीं हुआ है जबकि सलमान खान पर कुछ मुकदमे भी चले उनकी व्यक्तिगत छवि धूमल भी हुई उनके परिवार को गहरा धक्का भी लगा था परंतु सलमान खान के चाहने वालों को उनके मुकदमों से कोई फर्क नहीं पड़ा उल्टा सलमान खान के प्रति उनकी दीवानगी चौगुनी हो गई यह आम बात नहीं है आज किसी भी आम व्यक्ति पर मुकदमा हो जाए तो लोकप्रियता तो गिर ही जाती है साथ में सभी लोग गलत नजरों से देखकर दूरी बना लेते हैं लेकिन सलमान खान के साथ सब उल्टा हुआ जितना ज्यादा मीडिया ने नकारात्मक प्रचार सलमान खान का करते गए उनके चाहने वाले उतना ज्यादा उन्हें स्वीकार करते गए सलमान खान का दर्शक वर्ग और प्रशंसक वर्ग ऐसा है कि सलमान खान को चाहे दुख हो या सुख हो उनके साथ हमेशा खड़े रहते हैं सलमान खान के चाहने वाले तो बस उनकी एक झलक पाने के लिए जीते हैं बाकी बातों की कोई परवाह नहीं करते बस खाली सलमान खान एक नजर उठाकर अपने चाहने वालों को देख लेते हैं तो फैंस उन पर अपनी पूरी दुनिया लुटा देते हैं। ऐसा स्टारडम ऐसा पावर मैन आज तक कोई नहीं बना जैसा सलमान खान है सलमान खान जितने बड़े सुपरस्टार हैं उतना विनम्र उनका स्वभाव भी है।
| कुर्बान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | रूपए |
|---|---|
| भारतीय कलेक्शन | 4 करोड़ रुपए |
| विदेशी व्यापार | 5 करोड़ रुपए |
| बजट | 1.80 करोड़ रुपए |