सलमान खान ने शुरू की वामशी पैडिपल्ली की फिल्म SVC63 की शूटिंग नयनतारा होगी लीड हीरोइन वीडियो वायरल

सलमान खान और नयनतारा अभिनीत फिल्म SVC63 की शूटिंग शुरू हो चुकी है सेट के मुहूर्त सूट का लेटेस्ट वीडियो सामने आ गया है जिसमें सलमान खान की धमाकेदार एंट्री देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं इस फिल्म का निर्देशन वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं।
मेगास्टार सलमान खान ने निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म SVC63 की शूटिंग शुरू कर दी है निर्माता ने हाल ही में सलमान खान और नयनतारा के साथ फिल्म का मुहूर्त शूट किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है वीडियो में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है इतना ही नहीं फंस फिल्म के ऐलान के वक्त से ही सलमान खान और साउथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा को एक साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित थे इस वीडियो में नयनतारा की भी धमाकेदार एंट्री देखने को मिली है।
डबल रोल में नजर आएंगे सलमान खान
दिल राजू वामसी पैडिपल्ली की इस नई फिल्म का नाम SVC63 रखा गया है और इस हाई ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी गई है सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल निभाते नजर आने वाले हैं एक रोल विलन का होगा तो दूसरा रोल हीरो का होगा सलमान खान सकारात्मक और नकारात्मक दोनों भूमिका निभाते दिखाई देने वाले हैं इससे पहले सलमान खान फिल्म जुड़वा और प्रेम रतन धन पायो में दोहरी भूमिका में नजर आ चुके हैं अब एक लंबे अंतराल के बाद फिर से भाई बड़े पर्दे पर दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं।
पहली बार लीड नेगेटिव रोल में सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने फ़िल्मी करियर के इतिहास में पहली बार नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाले हैं इससे पहले सलमान खान कभी भी बड़े पर्दे पर नकारात्मक भूमिका मे नहीं देखा गया है यह पहली बार होगा जो दर्शकों को और ज्यादा रोमांचित करने वाला होगा हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सलमान खान को अक्सर सकारात्मक भूमिका में ही देखा जाता है विलेन के रूप में देखना एक अलग ही लेवल का रोमांच पैदा करेगा।
खतरनाक एक्शन सीन्स करेंगे सलमान खान
खबरों की माने तो वामशी द्वारा निर्देशित इस फिल्म SVC63 मे खतरनाक एक्शन सींस तैयार किया जा रहे हैं जो सलमान खान पर फिल्माए जाने हैं इस फिल्म में सलमान खान का एकदम नया अवतार होगा जो अब तक के सभी खतरनाक सीन से भी बढ़कर नए तरीके का एक्शन फिल्म में दिखाई देने वाला है। पर यह भी है । इससे पहले सलमान खान अपनी फिल्म दबंग सीरीज ,सुल्तान, किक, रेडी में एक्शन सीन करते नजर आ चुके हैं लेकिन इन फिल्मों से भी हटकर कुछ बहुत ही बेहतर और नया एक्शन सीन फिल्माया जाना है।
फिल्म SVC63 में बॉलीवुड और साउथ के कलाकार
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म SVC63 मैं वामशी पैडिपल्ली इस फिल्म को निर्देशित करेंगे वही इस फिल्म का निर्माण दिल राजू अपने बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन तले कर रहे हैं इस फिल्म की बड़े पैमाने पर भव्य तरीके से की जाएगी सलमान खान और नयनतारा को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं इस फिल्म में बॉलीवुड सिनेमा और साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारे भी नजर आने वाले हैं जो फैंस के लिए सर किसी सरप्राइजिंग से काम नहीं होगा।
वामसी पेडिपल्ली कौन है
वामसी पेडिपल्ली तेलुगू सिनेमा के एक प्रसिद्ध निर्देशक और पटकथा लेखक हैं वापसी अक्सर सामाजिक संदेशों को बड़े पर्दे पर व्यावसायिक फिल्मों के माध्यम से पेश करते हैं वामसी को साउथ सिनेमा का ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर कहा जाता है फिल्म महर्षि के लिए उन्होंने नेशनल अवार्ड जीता था उन्होंने साल 2007 में मुन्ना से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी वामशी पेडिपल्ली कुछ ब्लॉकबस्टर प्रमुख फिल्में
- बृंदावनम 2010
- येवदु 2014
- ऊपिरी 2016
- महर्षि 2019
- वारिसु 2023
वामशी पेडिपल्ली के साथ सलमान खान और नयन तारा की जोड़ी ऑन स्क्रीन दिखना बेहद रोमांटिक और रोमांचकारी हो सकता है यह फिल्म एक बार फिर सलमान खान के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। खैर फिलहाल तो फिल्म रिलीज होने का इंतजार करना पड़ेगा।
आखिर क्यों पोस्टपोन कर दी सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान और अब कब रिलीज होगी मूवी
सलमान खान की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
सलमान खान की पिछले बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की बात करें तो साल 2023 में टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी इसी साल किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी इसके बाद सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड रुपए की कमाई की और फ्लॉप हो गई सलमान खान अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाले हैं लेकिन यह फिल्म अभी पोस्टपोन हो गई है खबरों के मुताबिक यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है।
नोट– आप वामशी पेडिपल्ली निर्देशित सलमान खान और नयनतारा अभिनीत की नई फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड हैं कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले सलमान खान से जुड़ी सभी लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको मिलती है सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं।