सलमान खान का अल्टीमेटम अगर शूटिंग नहीं रुकी तो दर्ज कराऊंगा क्रिमिनल केस

बॉलीवुड भाई जान सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में है लेकिन इस बार वजह कोई नई फिल्म का ऐलान नहीं बल्कि उनके अतीत से जुड़े एक बेहद संवेदनशील मुद्दे पर कानूनी लड़ाई है खबरों के मुताबिक सलमान खान की बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले (Blackbuck Poaching Case) पर एक फिल्म का निर्माण किया जा रहा है जिस पर सलमान खान ने कड़ा एतराज जताया है सलमान खान की तरफ से DSK लीगल फॉर्म ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को लीगल नोटिस ( Legal Notice)भेजा है और और फिल्म काला हिरण की शूटिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
खबरों की माने तो लीगल फॉर्म ने 24 अप्रैल 2026 को ही यह कानूनी नोटिस जारी किया है जिसके मुताबिक सलमान खान की लीगल टीम को पता चला कि अक्षय पांडे कथित तौर पर दूसरे एक्टर से संपर्क कर रहे थे और फिल्म की कहानी की सारांश और किरदारों के इसके जैसी सामग्री बांट रहे थे फिल्म के निर्माता यह जता रहे थे की कहानी एक्टर से जुड़े ब्लैक बक के से प्रेरित है नोटिस में साफ तौर पर कहां गया है कि सलमान खान के नाम छवि या उनसे जुड़ी घटनाओं के ऐसे किसी भी इस्तेमाल के लिए कोई इजाजत नहीं ली गई है।
क्यों जताया सलमान खान ने एतराज
सलमान खान की कानूनी टीम द्वारा भेजे गए नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है की फिल्म न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में दखल देती है बल्कि परिणाम भी हो सकते हैं खबरों की माने तो नोटिस में मुख्य तीन बड़े कारणों का हवाला दिया गया है।
छवि को नुकसान (Defamation Risk)- सलमान खान का मानना है कि इस संवेदनशील और विवादित मुद्दे पर फिल्म बनाने से जनता के बीच उनकी छवि (public image ) को जानबूझकर ठेस पहुंचाई जा सकती है।
कानूनी मामले पर असर- क्योंकि यह मामला अदालत और कानून से जुड़ा रहा है इसलिए सलमान खान की टीम का तर्क है की फिल्म में दिखाई जाने वाले तथ्य या नाटक की रूपांतरण उनके चल रहे कानूनी मामलों या उससे जुड़ी प्रतिक्रियाओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं इसलिए इसके निर्माण और प्रदर्शन पर तुरंत रोक लगाई जाए।
सलमान से नहीं ली इजाजत – इस फिल्म में सलमान खान के नाम छवि और उनसे जुड़ी घटनाओं को फिल्म में इस्तेमाल करने के लिए सलमान से सहमति नहीं ली गई है।
सलमान खान के नाम का गलत फायदा उठाने की कोशिश –
सलमान खान की ओर से जारी किए गए लीगल नोटिस में आरोप लगा है की फिल्म काला हिरण में सलमान खान और उनसे जुड़ी घटनाओं ऐसे संदर्भ हैं जिन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है सलमान की लीगल टीम के मुताबिक यदि बिना सहमति उनका नाम इस्तेमाल किया गया तो उनकी प्राइवेसी राइट्स ,पब्लीसिटी राइट्स और पर्सनालिटी राइट्स का उल्लंघन होगा।
फिल्म बंद करें नहीं तो भुगतोगे क्रिमिनल केस, सलमान खान-
मशहूर लाॅ फर्म (DSK Legal )-के जरिए भेजे गए एक लंबे चौड़े और सख्त लीगल नोटिस में सलमान खान ने फिल्म के मेकर्स को सीधे तौर पर क्रिमिनल केस की चेतावनी दे दी है।
24 घंटे का अल्टीमेटम सलमान खान की लीगल टीम ने निर्माता अक्षय पांडे और उनसे जुड़े सभी पक्षों को 24 घंटे का समय दिया है इस समय सीमा के भीतर फिल्म के डेवलप प्रोडक्शन पब्लिसिटी को तुरंत रोकने और बिना किसी शर्त के लिखित माफी नामी जारी करने की मांग की गई है।
दीवानी और फौजदारी केस को चेतावनी– नोटिस में कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर इन दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो मार्क्स के खिलाफ दीवानी( civil) सिविल फौजदारी ( Criminal) कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी जिसमें भारी हर्जाना और नुकसान की वसूली भी शामिल होगी।
गौरतलब है कि सलमान खान पर काला हिरण शिकार का आरोप फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान साल 1998 में लगा था सलमान खान इस मामले में जेल भी जा चुके हैं इतना ही नहीं सलमान खान पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने घर के बाहर बमबारी भी की थी।
सलमान खान फैंस ने जताई नाराजगी – सलमान खान के फैंस ने इस फिल्म काला हिरण के बनाएं जाने की कड़ी आलोचना की है सलमान खान फैंस ने कहा है सलमान खान की इज्जत हम फैंस की इज्जत है कोई फिल्म के माध्यम से सरे आम हमारे मान सम्मान को ठेस पहुंचायेगा तों हम न्यायालय की शरण में जाएंगे हम सलमान खान के साथ हैं।बता दें कि सलमान खान के कट्टर फैंस पूरी दुनिया में हैं जिसका संगठन बहुत बड़ा है इतना बड़ा कि यदि सलमान खान चुनावी मैदान में आ जाएं तो प्रधानमंत्री पद तक पहुंच सकते हैं। इसलिए सलमान खान को ही टारगेट किया गया है।
नोट – आपकी फिल्म काला हिरण के बारे में क्या राय है कमेंट करके जरूर बतायें सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा (Bollywood Yatraa)पर जहां आपको मिलती है सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं।