Hum Aapke Hain Koun Box Office Collection बजट से 20 गुना ज्यादा कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर की पूरी कहानी।

हम अपने आज के इस लेख में सलमान खान की एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो 5 अगस्त 1994 को सिनेमाघर में दस्तक दी थी इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा जगत में एक नया इतिहास रचा था।
साल 1994 में अगस्त का महीना आज भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐसी सुनहरे पन्ने की तरह दर्ज है अगर आप उसे दूर के पीले पड़ चुके अखबारों के पन्नों को पलटेंगे जैसा की इस वक्त मेरे हाथ में मौजूद 25 जनवरी 1995 और उसके बाद मूल समाचार पत्रों के विज्ञापनों में साफ नजर आता है आपको एहसास होगा कि हम आपके हैं कौन सिर्फ एक फिल्म के रूप में रिलीज नहीं हुई थी बल्कि देश में एक सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत हुई थी।
वह दौर था जब बॉलीवुड एक्शन फिल्म मारधाड़ और अंडरवर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमती कहानियों से भरा हुआ था सिनेमा घरों की हालत खस्ता थी लोग परिवारों के साथ थिएटर जाने से कतराते थे ऐसे माहौल में राजश्री प्रोडक्शन ने एक नया प्रयोग किया बिना किसी विलन, बिना किसी हिंसा और पूरे 14 गानों से सजी एक शुद्ध पारिवारिक फिल्म पर्दे पर उतारी गई।

सलमान खान और माधुरी दीक्षित इस फिल्म को देखने दर्शक नए कपड़े पहनकर अपने पूरे कुनवे के साथ और सगे संबंधियों के साथ सिनेमाघर तक पहुंचे थिएटर के बाहर एडवांस बुकिंग के लिए मिलो लंबी लाइन लगी थी और टिप टिप ब्लैक में बिक रही थी सिनेमा हॉल के अंदर का नजारा ऐसा था कि मानो कोई लाइव शादी चल रही हो “दीदी तेरा देवर दीवाना गाने पर पर्दे पर पैसे फेंके जाते थे।
लेकिन इस ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर की सफलता की जे 12 साल पीछे छुपी थी बहुत कम लोग जानते हैं कि जिसे दुनिया राजश्री की सबसे मौलिक फिल्म मानती है उसका असली ब्लूप्रिंट 2 साल 1982 की फिल्म नदिया के पार में तैयार हो चुका था जब आप 1982 और 1994 के इन दोनों ऐतिहासिक अखबारों की समीक्षाओं और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को आमने-सामने रखकर देखते हैं तो समझ आता है कि कैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण अंचल की गूंज और चंदन की कहानी मुंबई के भव्य बंगले में निशा और प्रेम की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर गाथा बन गई ।
सलमान खान से कैसे संपर्क करें सलमान खान से मिलने के कौन कौन से तरीके हैं
आई इतिहास के पन्नों के जरिए जानते हैं कि इस फिल्म का असली बजट इसकी कमाई और हिट या फ्लॉप का वह वर्डिक्ट क्या था जिसने भारतीय फिल्म बिजनेस के मायने ही बदल दिए।
फिल्म का बजट और शुरुआती रिस्क (Hum Aapke Hain Koun Budget )- पटकथा लेखक सूरज बड़जात्या के द्वारा लिखित फिल्म हम आपके हैं कौन का बजट लगभग 6 करोड़ रुपए था यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
जब क्रिटिक्स ने कहा, यह फिल्म नहीं ,शादी का वीडियो है
आज भले ही हम इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर के रूप में जानते हैं लेकिन 5 अगस्त 1994 को रिलीज के ठीक बात फिल्म समीक्षकों (Critics) और ट्रेड एक्सपर्ट ने इसे बेहद नकारात्मक भविष्यवाणी की थी उनका मानना था कि यह फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। इस फिल्म को वेडिंग हम वीडियो का कर चिढ़ाया गया था आखिरकार दर्शकों ने अपना निर्णय सुनाया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
क्रिटिक्स का अनुमान-फिल्म में कोई विलन नहीं था, कोई मारपीट नहीं थी, यहां तक की प्रेम और निशा के बीच कोई गलतफहमी नहीं थी क्रिटिक्स (Critics )को लगा कि सिर्फ पारिवारिक मिठास के दम पर 3:30 घंटे तक दर्शन थिएटर में रोके रखना नामुमकिन है। फिल्म का एकमात्र टर्निंग पॉइंट रेणुका साहनी के किरदार की सीढ़िया से गिरकर मौत भी फिल्म के बहुत अंत में आता है जैसे समीक्षकों ने बेहद कमजोर और जबरन थोपा हुआ ड्रामा माना था।
और फिर जनता ने क्रिटिक्स को गलत साबित कर दिया-
शुरुआती कुछ दिनों तक इन नेगेटिव रिव्यूज का असर दिखा और एडवांस बुकिंग बड़े सिनेमाघर में थोड़ी धीमी रही दबाव में आकर राजश्री प्रोडक्शन ने फिल्म की लंबाई को थोड़ा छोटा करने के लिए दो गाने चॉकलेट आइस क्रीम थिएटर प्रिंट से कटवा दिए थे।
लेकिन जैसे ही दूसरे हफ्ते में माउथ पब्लिसिटी (WoM) शुरू हुई समीक्षकों के सारे गणित धरे के धरे रह गए जो गाने क्रिटिक्स को स्पीड ब्रेकर लग रहे थे उन्ही गानों को बार-बार देखने के लिए जनता थिएटर में रिपीट वैल्यू के साथ जुड़ने लगी नतीजा यह हुआ कि कटे हुए गाने को दर्शकों की भारी मांग पर थिएटर में दोबारा जोड़ना पड़ा जिस फिल्म को समीक्षक शादी का वीडियो कहकर नकार रहे थे देश की जनता ने इस वीडियो को भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बना दिया।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन :हिट या फ्लॉप का असली जवाब(Hum Aapke Hain Koun Worldwide Collection)- सलमान खान माधुरी दीक्षित अनुपम खेर रेणुका साहनी मोहिनी बहस की फिल्म हम आपके हैं कौन ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर (All Time Blockbuster )फिल्म है। यह भारत की पहली फिल्म थी जिसने 100 करोड रुपए का आंकड़ा पार किया था। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
Hum Aapke Hain Koun All Actress Name – हम आपके हैं कौन ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म है इस फिल्म में 90 के दशक में माधुरी दीक्षित, रेणुका शहाणे,रीमा लागू,साहिला चड्डा, प्रिया बर्डे, हिमानी शिवपुरी,छाया कदम, बिन्दु,जय श्री आर गोडवोले से दमदार अभिनय प्रदर्शन किया था यह एक ऐसी पारिवारिक फिल्म है जो आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है।
Hum Aapke Hain Koun Director – सलमान खान और माधुरी दीक्षित अभिनीत की फिल्म हम आपके हैं कौन (1994) को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था इससे पहले सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया (1989)को निर्देशक सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था।