सलमान खान के दादा परदादा कौन है

विशेष अपडेट जुलाई 2026 – बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से तो सभी परीचित हैं बच्चा-बच्चा उनके परिवार को पहचानता है उनके नाम को पहचानता है सलमान खान के पिता हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर पटकथा लेखक हैं पर क्या आप जानते हैं कि सलमान खान के परदादा कौन थे क्या आप जानते हैं कि सलमान खान के पूर्वज कौन थे और कहां से आए थे अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं सलमान खान के परदादा का नाम अब्दुल लतीफ खान है जो अफगानिस्तान से भारत रोजगार की तलाश में आए थे मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में बस गए अब्दुल लतीफ खान इंदौर जाकर होल्कर की सेवा में भर्ती हो गए उनके बेटे अब्दुल मजीद खान भी पिता के नक्शे कदम पर चलकर होल्कर की सेना में नौकरी करते थे मजीद खान के पांच बेटे थे बड़े बेटे अब्दुल रशीद खान जो अंग्रेजों के जमाने के पुलिस अधिकारी रहे ।अब्दुल रशीद खान की सात संताने थी चार बेटे हलीम खान, हफीज खान नईम खान सलीम खान और तीन बेटियां साबिरा बानो ,साजिदा बानो, सुरैया बानो। हलीम खान खजराना इंदौर के नहारशाहवली दरगाह के इंतजामिया कमेटी के सदस्य थे जो हलीम बाबा के नाम से भी प्रसिद्ध थे।।
अफ्गानिस्तान ने इंडिया आये थे सलमान खान के परदादा पठान -सलमान खान के दादा रशीद खान पाख्तून पठान है उनके पूर्वज अफगानिस्तान से भारत आए थे होलकर महाविद्यालय से बीए की डिग्री प्राप्त करने के बाद महाराजा होलकर के यहां नौकरी कर ली । हॉकी और फुटबॉल के एक उम्दा प्लेयर होने के कारण एक दिन अचानक फुटबॉल मैदान में एक अंग्रेज अफसर के संपर्क में आ गए और पुलिस विभाग में नौकरी मिल गई मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक वर्ष की ट्रेनिंग करने के बाद डीएसपी पद पर नियुक्त हो गए।
सलमान खान के परदादा रोजगार की तलाश में इंदौर पहुंचे थे क्योंकि उसे दौर में इंदौर के वैभव की चर्चा दूर-दूर तक फैली हुई थी इतिहासकारों के अनुसार लगभग 1870 -80 में इंदौर का औद्योगिकीकरण हो चुका था इंदौर की कपड़ा मिले इंदौर की शान होती थी कॉटन और लट्ठा विश्व प्रसिद्ध था इंदौर शहर के कपड़ों की धूम इंग्लैंड लंदन में भी खूब थी। इंदौर का पुराना नाम इंदौर था जो कि भगवान महादेव के नाम पर पड़ा पंढरीनाथ में इंद्रेश्वर महादेव का मंदिर आज भी मौजूद है । इंद्रेश्वर को बाद में इंदौर नाम से पुकारा गया। इंदौर उस दौर में भी एक साफ सुथरा शहर माना जाता था उसे दौर में शहर की सड़क मास्क से रोज धुला करती थी गणेश उत्सव भी महाराष्ट्र की तर्ज पर 10 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता था अखाड़े और कुश्ती के लिए इंदौर मशहूर था।
इंदौर के सिनेमाघर 1950
1950-60 के उस जमाने में इंदौर में लीगल,एलोरा , यशवंत,अलका, श्री कृष्ण,बैबीनो,राज, स्टारलिस्ट , मिल्कीवे एक से बढ़कर एक सिनेमाघर होते थे सलीम खान साहब का परिवार फिल्में देखने का भी शौकीन था।
डीआईजी बने थे सलमान खान के दादा – बाद में उनका प्रमोशन डीआईजी के पद पर हो गया ब्रिटिश सरकार ने राशिद खान की बहादुरी के लिए दिलेर बहादुर के किताब से सम्मानित किया सलीम खान साहब की माता का नाम सिद्धिका बेगम था जब सलीम साहब लगभग 7 -8 वर्ष के थे तो उनकी मां सिद्धिका बेगम को तपेदिक की बीमारी हो गई थी नैनीताल की एक जगह थी जहां इस लाइलाज बीमारी का उपचार करने का प्रयास किया जाता था। लेकिन उनकी मां का निधन हो गया इसके बाद सलीम खान साहब 15 -16 साल के थे तब उनके पिता का भी इंतकाल हो गया पिता की मृत्यु के बाद सलीम खान अपने भाई बहनों में सबसे छोटे हैं सलीम खान को उनके बड़े भाइयों ने संभाला।
भारत के सबसे बड़े पटकथा लेखक सलीम खान -सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को इंदौर में हुआ इंदौर के पलासिया क्षेत्र में बने खान कंपाउंड मैं सलीम खान का बचपन गुजरा उन्होंने सेंट राफेल कॉन्वेंट स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और अपने पिता राशिद खान की तरह होलकर कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की ।कॉलेज के दिनों में सलीम खान को क्रिकेट से बेहद लगाव था । 1958 में सलीम खान साहब ने अपना रुख फिल्मों की तरफ मोड़ लिया भोपाल के समीप नर्मदा नदी के किनारे बस यह बुधनी गांव में फिल्म नया दौर की शूटिंग हुई थी। सलीम साहब की छोटी बहन सुरैया का निकाह भोपाल के बड़े कारोबारी व ठेकेदार अब्दुल हमीद से हुआ था ।
इंदौर के एयरपोर्ट के निर्माण का ठेका हमीद खान ने लिया था फिल्म नया दौर की शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार अजीत और जॉनी वॉकर से हमीद खान की मुलाकात हुई और गहरी दोस्ती हो गई। जब सलीम खान ने अपना रुख फिल्मों की ओर मोड़ा तो जीजा हामिद खान के जरिए उनकी मुलाकात डायरेक्टर अमरनाथ से हुई जो अपनी आगामी फिल्म बारात के लिए नए चेहरे की तलाश में थी अमरनाथ ने सलीम खान को देखकर उनके लुक से बेहद प्रभावित हुए थे और उन्होंने सलीम खान को बतौर अभिनेता काम दिया। इसे भी पढ़ें (सलमान खान से कैसे संपर्क करें )
सलीम खान अभिनीत फिल्मे –इसके बाद उन्होंने रामू दादा ,छैला बाबू ,सर्दी लुटेरा, फैलाद ,तीसरी मंजिल आदि फिल्मों में अभिनय किया।अभिनय जगत से निराशा हाथ लगी । 12 वर्षों के संघर्ष के बाद सलीम खान साहब ने पटकथा लेखन में अपना भाग्य आजमाया और उन्होंने अपनी कलम से हिन्दी सिनेमा जगत का सुपरहिट इतिहास रच डाला । जंजीर,दो भाई,हाथी मेरे साथी,शोले,डाॅन, त्रिशूल, जैसी एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। साल 1964 में मुंबई की सुशीला चरक से विवाह कर लिया सुशीला चरक हिन्दू धर्म की लड़की है इसलिए सलीम साहब ने हिन्दू रीति से विवाह कर लिया। सलीम – सुशीला की चार संतान हुई सलमान खान, अलविरा खान, अरबाज खान और सोहैल खान। सलीम खान ने दसरा विवाह अभिनेत्री हेलेन से किया था और दोनों ने एक बेटी को गोद लिया था मशहूर लेखक व्यंग्यकार शरद जोशी ने उनकी बेटी का नाम अर्पिता रखा था। यदि आप सलमान खान की तरह बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं ( बॉलीवुड में एंट्री करने का सरल तरीका क्या है)
FAQ
1.सलमान खान के दादा का नाम क्या है
सलमान खान के दादा का नाम अब्दुल रशीद खान है जो अंग्रेजो के जमाने में डीआईजी थे।
2. सलमान खान का पुस्तैनी घर कहां है
सलमान खान का पुस्तैनी घर इंदौर मध्यप्रदेश के पलासिया इलाके में है।
3.Salman khan Ka Bhai Kaun Hai
सलमान खान के दो छोटे भाई है अरबाज खान और सोहेल खान। सलमान खान सभी भाई बहनों में सबसे बड़े भाई है इसलिए बॉलीवुड में भाईजान के नाम से मशहूर है।
4.Salman Khan Kitne Bhai Hai Sabse Bada Kaun Hai
सलमान खान तीन भाई हैं सबसे बड़ा भाई खुद सलमान खान है और दूसरे नंबर का मझला भाई अरबाज खान है और तीसरा यानी सबसे छोटा भाई सोहेल खान है।ये तीनों भाई आपस में मिलजुल कर एक साथ रहते हैं।
5.Salman Khan Ki Bahan Ka Naam Kya Hai
सलमान खान की बहिन का नाम अल्विरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा है।
6.Salman Khan Ki Real Bahan Ka Naam Kya Hai
सलमान खान की रियल बहिन का नाम अल्विरा खान अग्निहोत्री है। सलमान खान के जीजाजी अतुल अग्निहोत्री है।
7.Salman Khan Ki Bahan Ke Husband Ka Naam Kya Hai
सलमान खान से दो छोटी बहिन है अल्विरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा। अल्विरा खान अग्निहोत्री के हसबैंड का नाम अतुल अग्निहोत्री है और सबसे छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के हसबैंड का नाम आयुष शर्मा है।
8.Salman Khan Ka Janm Kahan Hua Tha
सलमान खान का जन्म इंदौर मध्य प्रदेश के कल्याणमल नर्सिंग होम अस्पताल में 23 दिसंबर 1965 को हुआ था सलमान खान मूल रूप से इंदौर मध्य प्रदेश के निवासी हैं। जो बॉलीवुड के सुल्तान हैं।
9.Salman Khan ki mummy ka Naam Kya Hai
सलमान खान की मम्मी का नाम सलमा खान है शादी से पहले उनका नाम सुशीला चरक था सलमान खान के पिता सलीम खान से शादी करने के बाद उन्होंने अपना नाम सलमा खान रख लिया।
10.Salman Khan Ki Dusri Mummy Ka Kaam Kya Naam Hai
सलमान खान की दूसरी मम्मी का नाम हेलन खान है जो गुजरे जमाने की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। सलमान खान की दोनों मां एक ही घर में एक साथ रहती हैं।
11.Salman Khan Ka Pura Naam Kya Hai
बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान का पूरा नाम “अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान” है।
नोट – यदि आप भी सलमान खान की तरह बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं आप की सलमान खान की तरह फिल्म एक्टर बनना चाहते हैं तो बाॅलीवुड यात्रा आपके गाइड करेगा Join Bollywood के सभी आर्टिकल को पढ़ें सीखें और काम करें बॉलीवुड में प्रवेश लिए स्क्रीन टेस्ट यानी ऑडिशन देना होता है हम ऑडिशन की ताजा की अपडेट अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर हर रोज करते हैं आप अभी अभी ज्वाइन करें बॉलीवुड यात्रा का व्हाट्सएपग्रप चैनल और शुरू करे अपना Bollywood Yatraa का सफर। यदि आपको बॉलीवुड में करियर बनाने को लेकर कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं हम 24 घंटे के भीतर आपके सवालों का जवाब आवश्यक रूप से देंगे।आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं