
May 2025 Update – नई कास्टिंग गाइड और डिजिटल ऑडिशन तरीकों के साथ
क्या बिना बैंक बैलेंस के बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई जा सकती है 2026 में एक्टिंग की दुनिया बदल चुकी है अब संघर्ष का मतलब सिर्फ भूखा रहना नही है बल्कि सही तकनीक का इस्तेमाल करना है इस लेख में हम किताबी बातें नहीं बल्कि जमीन पर काम करने वाले उन प्रैक्टिकल तरीकों की बात करेंगे जो एक गरीब एक्टर को वर्किंग एक्टर बन सकता है और वह रोजगार कमा सकता है लेकिन इसके लिए तकनीकी के साथ इस्तेमाल करना आपको ईमानदारी से मेहनत करना पड़ेगी
फ्री में एक्टर कैसे बने (Free Me Actor Kaise Bane)
गरीब भी एक्टर बन सकता है और फ्री में भी एक्टिंग सीख सकता है बस उसे चाहिए ईमानदार से मेहनत करना और एक्टिंग में गहरी रुचि होना सीखने की गहरी चाहत होना चाहिए उसके साथ आप में धैर्य रखने की क्षमता गहरी होनी चाहिए। एक्टर बनने के लिए आप अपने नजदीकी थियेटर या नाटक कंपनी में प्रवेश ले। जो मुफ्त में कलाकारों को एक्टिंग सिखाते हैं अगर आप एक छात्र हैं तो आप अपने स्कूल या कॉलेज के रंग मंच नाटक में हिस्सा ले सकते हैं जहां आपको एक्टिंग की स्किल सीखने का अवसर मिलेगा आप अपने घर पर किसी भी फिल्म या टीवी सीरियल के के डायलॉग लेकर अपने मोबाइल में वीडियो बना कर देखें और अपने दोस्तों को दिखाकर उनसे पूछे कि आपका एक्ट अच्छा है या बुरा है अच्छा है तो और मेहनत करें यदि अच्छा नहीं तो उसमें सुधार कर दोबारा कोशिश करें ।आप पाएंगे कि बिना पैसे खर्च किए घर बैठे ही उच्च गुणवत्ता वाली अभिनय शिक्षा घर बैठे ही पा ली। इस तरह घर पर ही तैयारी करने से आपके अभिनय कौशल में सुधार होगा।
एक्टिंग कला सीखे –
आप अपने घर पर रहकर यूट्यूब पर नाटक देख सकते हैं और आईने के सामने खड़े होकर अभिनय करने का प्रयास करें आपके पास आईना ना हो तो मोबाइल पर वीडियो बनाकर भी सीखने का अभ्यास कर सकते हैं यूट्यूब पर फ्री में बहुत सारे एक्टिंग कोर्स उपलब्ध है जिसे देखकर आप अपनी अभिनय कला को निखारे उसके बाद आसपास के स्कूल कॉलेज या नाटक मंच से जुड़कर अभिनय कला में भाग ले जिससे आपकी कला में निखार आएगा और आपके अंदर छुपे हुए अभिनेता के गुना को बराबर पोलिस करेगा आप मोबाइल या टीवी पर फिल्मों को देखकर अभिनय सीखने का प्रयास कर सकते हैं। यदि आप स्कूल कॉलेज के छात्र हैं तो एक्टिंग सीखने के लिए कॉलेज के नाटकों में भाग लेना शुरू कर दें। अभिनय कला बहुत शादियों पर आना है महाभारत काल से ही चला आ रहा आर्ट है हमारे देश में फिल्मों का बहुत बढ़िया चलन है जैसे हमारे भारत देश में बड़ी-बड़ी फिल्में बनती हैं वैसे ही लोग बड़े बड़े ख्याब लेकर एक्टर बनने मुंबई आते हैं ।
इन संस्थानों से सीखे – फिल्म कला से जुड़ी शिक्षा प्राप्त करने के लिए ग्रेजुएट होना आवश्यक है उसके बाद आप इन फिल्म शिक्षा संस्थानों में एडमिशन ले सकते हैं ये शासकीय संस्थान है
1 फिल्म एड एड टेलिविजन इंस्टीट्यूट इंडिया पुणे (film and television institute of India Pune)
2. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली (National School of drama Delhi)
3. जी इंस्टिट्यूट मीडिया एंड आर्ट्स मुंबई( Zee institute media and arts Mumbai)
4. सत्य जीत रे फिल्म अकैडमी कोलकाता (Satyajeet re film academy Kolkata)
प्राइवेट संस्थान भी बहुत सारे हैं लेकिन एक गरीब आदमी ज्वॉइन फिल्मस अकैडमी मुंबई को ज्वाइन कर सकता है यह सबसे सस्ता सबसे आसान अकादमी है यदि आपके पास बिलकुल एक रुपए भी नहीं है तब भी आप यूट्यूब YouTube पर ज्वॉइन फिल्मस अकैडमी Join Films Academy की सारी वीडियो देखकर फिल्म जगत में एक सफल करियर बना सकते हैं इसके कई उदाहरण मौजूद भी है ज्वॉइन फिल्मस अकैडमी बॉलीवुड का गूगल कहा जाता है जिसमें वीरेंद्र राठौड़ की फिल्म निर्माण से जुड़ी शिक्षाएं बहुत मजबूत और कामयाबी की सीढ़ी है। जो उच्च गुणवत्ता वाली छोटी से छोटी जानकारी फ्री में देते हैं इसके आनलाइन एक्टिंग प्रशिक्षण पाने के बाद आप एक स्वतंत्र अभिनेता बन सकते हैं
स्क्रीन टेस्ट या ऑडिशन– जब आपकी तैयारी पूरी तरह से हो जाए तब आप फिल्म कंपनी या प्रोडक्शन हाउस में जाकर आपको स्क्रीन टेस्ट या ऑडिशन देना आवश्यक है तभी आप फिल्म या टीवी सीरियल में अभिनय करने के लिए चुने जाएंगे इसके लिए आपको सभी छोटे-बड़े फिल्म प्रोडक्शन ऑफिस में जाकर संपर्क कर काम मांगना होगा ऑडिशन के बाद आप फिल्म या टीवी सीरियल के लिए सिलेक्टर होंगे और आपके अभिनय करियर के बेहतर रास्ते खुलेंगे पहला प्रयास फिल्मों या टीवी सीरियलों में काम करने का यही होता है कि आप सभी छोटे-बड़े कंपनियों में जाकर काम मांगे जिसे आप प्रोडक्शन हाउस कहते हैं। उदाहरण से समझे अभिनेता सी एच लियाओ ने बताया कि मैं सभी प्रोडक्शन हाउस में काम मांगने जाता हूं और जे पी दत्ता के आफिस में जब काम मांगने मै और मेरे मित्र अभिनेता अभिलाष चौधरी गए तों अभिलाष चौधरी ने पूछा कि कास्टिंग चल रही है तों उन्होंने कहा पूरी हों गई इसके बाद प्रोडक्शन के उस आदमी की नजर मुझ पर पड़ी तो उसने कहा तुम रूको और मुझे अगले दिन जे पी दत्ता से मीटिंग की और इस तरह मुझे फिल्म पलटन में मुख्य विलन का काम मिला।
अभिनय के धैर्य की कला भी सीखें – एक्टिंग सीखने का सबसे बड़ा उपाय है कि आप धैर्य आवश्यक रूप से रखें क्योंकि काम मांगने के लिए और प्रयास करने के लिए आपको बहुत सारा समय लग सकता है ऐसा बार-बार होता है कि आप रिजेक्ट भी किया जा सकते हैं ऐसी स्थिति में आपको आगे बढ़कर धैर्य रखना होगा और लगातार प्रयास करते रहना होगा । क्योंकि बहुत बार ऐसा होता है की नई एक्टर काम मांगने जाते हैं और उन्हें काम नहीं मिलता तो वह निराश हो जाते हैं और धैर्य को देते हैं जिस कारण वह इस दिशा में आगे नहीं बढ़ पाते।
पैसे की बचत करना – जब आप मुंबई में स्ट्रगल करने जाएंगे या काम मांगने जाएंगे तो आपको वहां रहने के लिए खाने के लिए और आने जाने के लिए पैसे की आवश्यकता होगी इसलिए थोड़ा-थोड़ा पैसा आप बचा कर रखें और यह संचित या इकट्ठा पैसा आपको मुंबई में बहुत काम आएगा इसलिए आवश्यक है कि आप पैसा बचा कर रखें आपको 8000 से ₹10000 का रूम का भाड़ा देना होगा आपको 7000 से ₹8000 खाने का भी खर्च लग सकता है यह इससे काम ज्यादा भी हो सकता है आपको आने-जाने ट्रेवल का खर्चा रोज का लगेगा जब आप ऑडिशन देने जाएंगे तो आपको आने-जाने का खर्चा लगेगा इसलिए आप पैसे को बचाकर रखें।
ऑडिशन कैसे दिया जाता है
एक्टिंग क्लास कितनी जरूरी है – यदि आप एक्टर बनना चाहते हैं लेकिन आपने कभी भी एक्टिंग नहीं की है ना किसी नाटक में काम किया है ना ही कहीं आपने कोई मंच सांझा किया है तो ऐसे में आपको नहीं पता कि आपको एक्टिंग आती है लेकिन आपको एक्टिंग करने का जुनून है इस अवस्था में आपको एक्टिंग क्लास आवश्यक है ताकि आप के अंदर जो झिझक है दूर हो सके और जो प्रतिभा है वह बाहर आ सके लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि आपको एक्टिंग क्लास करना आवश्यक ही है इस विषय को उदाहरण से समझते हैं-

हॉलीवुड और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सी एच लियाओ ने फिल्म ट्यूबलाइट से अपने करियर की शुरुआत की उन्होंने कभी कोई एक्टिंग क्लास ज्वाइन नहीं की है लेकिन फिर भी वह एक बड़े अभिनेता बने और उन्हें सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट से पहले ब्रेक मिला। लियाओ बताते हैं कि मै अपने घर के गार्डन मे सुबह की चाय पी रहा था और हमेशा की तरह न्यूज पेपर पढ़ते पढ़ते मैने पढ़ा कि फिल्म ट्यूबलाइट के लिए फिल्म का कास्टिंग डिपार्टमेंट भारत के चायनीज एक्टरो की तलाश कर रहा है। लेकिन मै एक सेल्फ क्रिटिक हू शुरू से ही मुझे मेरा ही काम पसंद नही आता। मुझे लगा कि मुझसे भी वेहतर अनेको फिल्म एक्टर है मुझे चांस मिलना मुश्किल है लेकिन फिर मेरी पत्नि ने मुझे प्रोत्साहित किया और मैने इन्टरनेट पर कास्टिंग डिपार्टमेंट की खोज कर अपनी प्रोफाइल ईमेल की और अगले दस मिनट के भीतर मुझे डिपार्टमेंट की ओर से काॅल आया। कास्टिंग डिपार्टमेंट की ओर से एक ऑडीशन की मांग मुझसे की गई जिसे मैने पूरा किया इसके महज कुछ ही दिन बाद जब मै अपने क्लीनिक में एक मरीज का ऑपरेशन करके जैसे ही फ्री हुआ तो मैने अपना मोबाइल फोन चैक किया ईमेल के माध्यम से पता चला कि मेरा चयन फिल्म ट्यूबलाइट के लिए कर लिया गया। कुछ देर तो मुझे विश्वास नही हुआ मै अचंभित था। मैने 14 दिन लेह लद्दाख मे कबीर खान और सोहेल खान के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी की ।फिल्म ट्यूबलाइट मे सोहेल खान सर को गोली मारने वाला शाॅट मेरे साथ फिल्माया गया जिसे मैने एक टेक मे पूरा किया। कबीर खान सर ने उस दौरान मेरे काम की तारीफ करते हुए कहा कि आपको देखकर ऐसा लगता नही आप पहली बार कैमरे के सामने काम कर रहे।आप तो एक मंजे हुये कलाकार की भांति अभिनय कर रहे है। कबीर सर के इस प्रोत्साहन ने मुझे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया।
बिना कोर्स किए एक्टर कैसे बने
कैसे सीखें अभिनय की बारीकियां – अभिनेता सी एच लियाओ बताते हैं फिल्म लंच बॉक्स मे इरफान खान से नबाजुद्दीन पूछते है क्या आपकी शादी हो गई तो वो खाना खा रहे होते है और एक कोर मुह मे डालते है और फिर बोलते है नही एक गर्लफ्रेंड है। तो मै एक्टर की एक्टिंग देखता हू उस क्षण के उनके भाव को समझकर महसूस करता हू।जब भी मै शूटिंग के दौरान किसी भी फिल्म के सेट पर होता हू तो मै दूसरे एक्टर के काम को देखता हू और उस क्षण व्यक्त की गई उनकी भावना को महसूस कर समझने का प्रयास करता हूं।
चूंकि आप गरीब हैं आपके पास पैसे नहीं और आप मुंबई में रह रहे या मुंबई में रहकर ही फिल्म जगत में काम करना चाहते हैं तों आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है कि आप जूनियर आर्टिस्ट (Junior Artist) के रूप में काम करना शुरू करें इससे आपकों दो बड़े फायदे होंगे पहले आपको रोज काम करने के पैसे मिलेंगे आप मुंबई में सरवाइव (survive) कर पाएंगे दूसरा आप एक्टिंग के उन गुणों को सीख पाएगे जों महंगे एक्टिंग स्कूल में सीखी जाती है लेकिन यहां आप बेहतरीन तरीके से सीख पाएंगे क्योंकि आप सेट पर रोज जाएंगे कैमरा फेस करने रोज मिलेगा बॉलीवुड अभिनेता अभिलाष चौधरी ने एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर ही अपना फिल्मी करियर शुरू किया था और आज अभिनेता अभिलाष चौधरी (Actor Abhilash Chaudhary ) एक बड़े स्थापित एक्टर बन गये लेकिन एक्टर बनने के लिए आपको ईमानदारी से मेहनत करनी होगी इसका शॉर्टकट कोई तरीका नहीं है।
जीरो बजट में एक्टिंग ट्रेनिंग – आप बिना NSD और FTII गए भी एक्टर बन सकते हैं आप सीधे मुंबई ना भागे आज 2026 में टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ गई है ऑनलाइन बहुत एक्टिंग कोर्स है जो मुफ्त में घर बैठे ही सीखा जा सकता है। एक्टिंग एक कला है बहुत सारे लोगों को लगता है कि खूबसूरत और आकर्षक दिखने वाला व्यक्ति एक्टर बन सकता है या जिम में बॉडी बनाने से या फिट रखने से खुद को एक्टर समझ लेते हैं लेकिन ऐसा होता नहीं है एक एक्टर को एक्टिंग करना आना चाहिए एक्टिंग की कला आना चाहिए। आईए जानते हैं कैसे सीखें
1.ऑब्जर्वेशन (Observation)की आदत डालें – थिएटर आर्टिस्ट रविन्द्र राज बताते हैं कि एक बेहतरीन ऑब्जर्वर होता है।
लोगों को देखें -जब भी बाहर जाएं या घर के लोगों को देखें उनके चलने का तरीका बात करते समय हाथों का इस्तेमाल और गुस्से या खुशी में उनके चेहरे के भाव कैसे बदलते हैं इस पर गौर करें। आपका पेपर वाला या दूध वाला नये तरीके से आवाज लगाता है गौर से सुनें।
नकल नही महसूस करें – केवल किसी की नकल ना करें बल्कि यह समझने की कोशिश करें की वह व्यक्ति वैसा व्यवहार क्यों कर रहा है।जब आप उस व्यक्ति को महसूस करेंगे तो आप खुद में उस व्यक्ति का अभिनय करने की क्षमता विकसित कर पाएंगे।
2.आईने के सामने अभ्यास (Mirror Work)- आईना आपका सबसे पहला और ईमानदार गुरु है।
एक्सप्रेशन प्रैक्टिस- बिना बोले सिर्फ अपनी आखों और चेहरे से अलग-अलग भावनाएं ( जैसे डर, नफरत, अचरज, करुणा) दिखाने को कोशिश करें। खुद को बार-बार आईने में नोटिस करें। अपने भावों को समझे और देखें।
मोनोलॉग( Monologue) – गूगल पर सर्च करके इंटरनेट से कोई भी प्रसिद्ध डायलॉग स्क्रिप्ट निकाले और उसे आईने के सामने बोले। देखें कि क्या आपके चेहरे के भाव आपकी आवाज के साथ मेल खा रहे हैं।
3.खुद को रिकॉर्ड करें और विश्लेषण करें- आज कल स्मार्टफोन सबसे बड़ा टूल है ।
वीडियो बनाएं– अपना कोई भी पसंदीदा सीन परफॉर्म करें और इस मोबाइल में रिकॉर्ड करें।
आलोचक बने– वीडियो देखते समय अपनी कमियां ढूंढे क्या आपकी आवाज साफ है क्या आपकी बॉडी लैंग्वेज बनावटी लग रही है सुधार करें और दोबारा रिकॉर्ड करें। यदि आप खुद को सही तरीके से जज नहीं कर पा रहे हैं तो अपने किसी भरोसेमंद करीबी रिश्तेदार या दोस्त से सुझाव ले।
4.आवाज और उच्चारण पर काम करे- एक्टिंग में जितना महत्व चेहरे का है उतना ही महत्व आवाज का भी है।
डिक्शन (Diction) – शब्दों का उच्चारण साफ रखें। हिंदी और अंग्रेजी के शब्दों को सही तरीके से बोलने का अभ्यास करें।
वॉइस माॅडयूलेशन– एक ही लाइन को अलग-अलग तरीके से बोले कभी फुसफुसाकर,कभी चिल्लाकर, तो कभी प्रेम से।
सांसों का नियंत्रण – योग और प्राणायाम करें लंबी सांस लेने से डायलॉग बोलते समय आपकी आवाज में ठहराव और गहराई आती है।
अच्छी फ़िल्में और नाटक देखें- सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि सीखने के लिए फिल्में देखे ।
मेथड एक्टिंग- नसरुद्दीन शाह, पंकज त्रिपाठी, इरफान खान, आशूतोष राणा,मनोज बाजपेई जैसे मजे हुए कलाकारों की फिल्में देखें ध्यान दे कि वे चुप रहकर भी कैसे अपनी बात कह जाते हैं।
क्लासिक फिल्में देखें– सिनेमा के इतिहास की बेहतरीन फिल्में देखें विश्व के प्रसिद्ध नाटक जैसे शेक्सपियर और मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित नाटकों को देखें।
रामायण को देखें रामलीला में भाग लें – एक्टिंग सीखने का सबसे अच्छा तरीका है रामायण देखें पुरानी सबसे पहली रामायण देखें, नई रामायण देखें दोनों रामायण के अंतर को महसूस करें यदि आप गांव से है और आपके गांव में थिएटर नहीं है तों आप खुश नसीब है क्योंकि गांव में रामलीला होती है आप रामलीला के किसी भी पात्र का अभिनय कर सकते हैं।
स्कूल कॉलेज के नाटकों में भाग ले- आप अपने स्कूल और कॉलेज के नाटकों में अभी भाग ले सकते हैं जहां आप न सिर्फ अभिनय की बारीकियां को सीख सकते हैं बल्कि तकनीकी जानकारियां भी हासिल कर सीख सकते हैं। आज के दौर में सभी स्कूल कॉलेज में नाटक ,डांस, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

छत्तीसगढ़ी फिल्म के अभिनेता अमृतेश मिश्रा कहते हैं कि धैर्य और प्रयास आपको एक एक्टर बनाते हैं मुझे जैसे ही पता चला कि एक्टर बनने के लिए थिएटर करना आवश्यक है तों मैंने थियेटर ज्वाइन कर लिया । थिएटर करने के दौरान ही छत्तीसगढ़ सिनेमा की बड़ी फिल्म निर्माता कलाकारों की तलाश में हमारे थिएटर मे आए और लगभग 3-4 महिने बाद मुझे छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी फिल्म किरन, और छुया भुईयां 2 में काम करने का मौका मिला। मेरी उम्र अभी महज़ 20 साल है और मुझे आज लगातार काम मिल रहा है। अमृतेश बिना पैसे खर्च किए खुद की मेहनत से ही एकटर बने हैं आप गरीब है फिर भी एक अच्छे एक्टर बन सकते हैं बस आपको अपने ऊपर काम करे। अपनी अभिनय स्किल में सुधार कर उत्कृष्ट बने। आज दक्षिणेश्वरी फिल्मस के नाम से खुद का प्रोडक्शन हाउस स्थापित कर खुद की फिल्म का निर्माण कर रहा हूं।
एक्टिंग का हुनर सीखने के बाद अगला सबसे महत्वपूर्ण कदम है ऑडिशन। जिसे हम स्क्रीन टेस्ट भी कहते हैं यह वह द्वार है जो आपको कैमरे के सामने पहुंचाता है।
अपना एक्टिंग पोर्टफोलियो और शोरील बनाएं – आजकल कास्टिंग डायरेक्टर पहले आपकी प्रोफाइल ऑनलाइन देखना पसंद करते हैं।
प्रोफेशनल तस्वीरे- कम से कम 10 से 12 ऐसी तस्वीर खींचवाए जिनमे आपका चेहरा और व्यक्तित्व साफ दिखें अलग-अलग गेट अप में फोटो खींचवाए जैसे एक फोटो में रिच दिखें तो दूसरी में पंडित, गुंडे, डॉक्टर, आदि का लुक दिखाई दे।
शोरील– अपने बेहतरीन सबसे अच्छे अभिनय के 1-2 मिनट के वीडियो क्लिप का एक छोटा सा कोलाज बनाएं । इसे शोरील कहते हैं इन वीडियो को इंस्टाग्राम पर डालकर रखें ताकि आप सीधे इंस्टाग्राम की लिंक अपनी प्रोफाइल के साथ भेज सकें आज के दौर में यूट्यूब और इंस्टाग्राम की लिंक ऑडिशन के लिए जाती है।
ऑडिशन की जानकारी – ऑडिशन की जानकारी आप सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फिल्म कंपनियां की अधिकारी के आईडी पर जाकर देख सकते हैं यदि आपको नहीं मिल रहा है तो आप Bollywood Yatraa के Instagram को Follow कर ले या आप हमें कमेंट बॉक्स में मैसेज कर सकते हैं आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी नीचे दिए आइकन पर क्लिक करके जुड़ सकते हैं जहां हम ऑडिशन की अपडेट शेयर करते हैं।
ऑडिशन सेलेक्ट होने के बाद आपको टीवी सरियल या फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा और आपको पैसा भी मिलेगा।
फर्जी फेक फिल्म निर्माता से बचें – आज फिल्म उद्योग में बहुत फर्जी फिल्म निर्माता भी है जो नये अनुभवहीन कलाकारों से पैसा ले लेते हैं उन्हें झांसा देते हैं कि वह उन्हें लीड रोल में फिल्म में काम करने का मौका देंगे नए कलाकार जो छोटे शहरों और गांवों से मुंबई पहुंचते हैं वह इनके झांसे में आ जाते हैं और पैसा देकर ठगी का शिकार हो जाते हैं इस तरह की ठगी से बचने का सबसे अच्छा और आसान उपाय हैं कि यदि कोई भी व्यक्ति फिल्म में काम दिलाने के नाम पर पैसा मांग रहा है तों वह फर्जी है फेक है क्योंकि फिल्म में काम करने के लिए पैसे मिलते हैं आप किसी को भी पैसा ना दे।
नोट – यदि आप एक्टर बनना चाहते हैं आपमें मेहनत करने का जुनून है तों संभावनाएं आपका इंतजार कर रही है तैयारी करें और मुंबई के लिए निकले। यदि आपका एक्टिंग से संबंधित कोई सवाल है तो आप हमें bollywoodyatraa@gmail.com ईमेल भी भेज सकते हैं 24 घंटे के भीतर हम आपके सभी सवालों के जबाब देंगे। आप हिम्मत ना हारे आप अपनी मंजिल जरूर पायेंगे।
Goodness happiest
Actor banana hai
Aap Is article ko pura dhayan se pade aur Taiyaari Kare AAP actor ban sakti hai hum apne aane wale lekha se aapko pura guide karega
Ooh I really sir
I hope I m excited 😊
Yes🥺 mujhe acatar banna he
Ghar per apni practice kijiye taiyari kijiye aur audition dijiye aap ek acche actor Ban payenge Ham aapke Sath Hain thank u
Sir acting ke liye kitna padha likha hona chahie
Acting ke liye vaise to padhaai ki jarurat nahin Hoti Hai lekin yadi aap professional course karna chahte hain to aapko Kisi bhi vishay se graduate hona jaruri hai tabhi aap acting school mein admission Le payenge
Good taiyari kro
Thank you
Hello sir
Hello
Manu vi actor banna va te mere kol paise nahi hage
Aap apne ghar per rahakar hi taiyari Karen YouTube se videos dekhen hamare sare artical padh den aur practis Karen audition Dena shuru Karen aap actor Ban payenge Ham aapke Sath Hain
Actor banne ke liye Paisa nahin lagega aapko apni taiyari rakhni hogi aapko acting aani chahie nahin aati to sikhani chahie uske bad audition Dena chahie jab aap kam karenge to aapko Paisa milega Paisa kahin Dena nahin Hota Hai
Sir ham se to 70000 hajar rupaye mang rahe hain
Kahi bhi paisa nahi dena hai bhai ji paisa mang raha hai vo froad hai film ya tv serial mein kaam karne par paise aapko milta hai Paisa kisi ko bhi Dena nahin hota Hai aise logon se bache
Aap actor ban sakte hai
Actor banne ke baad kaam karne se paise milte hai paise kahi dena nhi hota hai
Thank you
If you will guide like this then every person who are Salman khan fans coming to Mumbai to join film n acting ,one day Bollywood will become flawless place where everybody would feel safe and happy.
There are lots of people who are rich and wants to become actor for them also it would be boon. People misguides in the name of ‘ making fans meet ‘their ideals .
Clicking picture with stars opens the door for some people to make money.some says their friend is very good friend of so n so star and bluff them. All big stars n Indian government should make rules and regulations for people doing fraudulent things.
It’s not possible for minor problems to reach big stars so it’s very necessary to be loyal staffs who actually knows who are real n fraud .
Thank you
The Government of India has made rules and regulations for the people who commit fraud. If you need to take action, do not get deceived by having photos with any film actor or being associated with them. Keep reading our articles, we will tell you the right and better way. Our effort is so that you can move ahead with your hard work on your owneveryone can fulfill their dreams
Thank you
Yes mujhe bana hai
Taiyari Kare
Raju Singh