Abhilash Chaudhary Ne Khola Raaj Film Maatrubhumi ke Set Par Kaisa tha Salman Khan ke sath Kaam Karne Ka experience

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का नाम सामने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच जाता है और आप सलमान खान के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। उनकी अगली धमाकेदार फिल्म मातृभूमि सिनेमाघर में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। जी हां 4 दिसंबर 2026 को मातृभूमि रिलीज होने जा रही है।
इस फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ एक और नाम है जो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है वह नाम है अभिलाष चौधरी का।
अभिलाष चौधरी इस फिल्म में एक बेहद अहम भूमिका में सलमान खान के साथ नजर आने वाले हैं।
Bollywood Yatraa के साथ Abhilash Chaudhary की एक खास बातचीत हुई जहां उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने के अपने अनुभवों को खुलकर शेयर किया ।
अभिलाष चौधरी ने बताया कि सलमान खान के साथ सेट पर काम करना कैसा होता है।
अभिलाष चौधरी एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
अभिलाष चौधरी कई बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर चुके हैं सलमान खान के साथ उनकी यह 4th फिल्म है।
पेश है अभिलाष चौधरी से बातचीत का अंश –
जब सुल्तान रिलीज हुई थी तो आप कुर्सी पर बैठे थे एक दर्शक के रूप में और आज सलमान खान के साथ मंच पर खड़े हैं कैसा लग रहा है??
Abhilash Chaudhary – पहली बार का एक्साइटमेंट और आज के एक्साइटमेंट को आप मैच नहीं सकते हो लेकिन सलमान सर के साथ बार-बार काम करने पर भी वह एक्साइटमेंट लेवल कम नहीं होता है। जो सबसे पहले था।
मैं भले ही कर फिल्में सलमान खान सर के साथ कर ली है लेकिन पांचवीं बार भी मौका मिला तो उतने ही सम्मान और प्यार के साथ खुशी होगी।
मेरे मन में वहीं से एक्साइटमेंट रहेगा जो सबसे पहले काम करने को लेकर था लेकिन हां आज आप कहीं ना कहीं और बेहतर पाते हो।
एक अभिनेता के तौर पर और एक आम आदमी के तौर पर चीजो और अच्छा समझने लगते हो एक फील आने लगता है।
स्टार्टिंग में सलमान सर के साथ काम किया था तो हल्का एक डर था कि कहीं कोई मिस्टेक ना हो जाए मतलब पहले जो घबराहट थी वह बहुत ज्यादा थी। क्योंकि सलमान खान का व्यक्तित्व ऐसा है उनका औरा ऐसा है ।
सलमान खान का और ऐसा है कि वह अपने सेट पर अपने को एक्टर्स को चाहे पूरा क्रू भी हो पूरे सेट पर सबको बहुत ही ज्यादा सम्मान के साथ फील कराते हैं सलमान के सेट पर एक अच्छा एनवायरमेंट होता है।
तो वह चीज अब धीरे-धीरे समझ में आती हैं क्योंकि स्टार्टिंग में तो फॉक्स अपने में ही था कि कहीं कुछ गलती ना हो जाए लेकिन अब चीजो को बेहतर तरीके से समझ पाया हूं कि जहां सलमान खान सर का सेट होता है तो वहां चाहे छोटा बच्चा हो चाहे बड़ा हो कोई भी हो सभी को बराबर प्यार और सम्मान दिया जाता है उनके सेट का माहौल सकारात्मक होता है।
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है 6 नवंबर 2026 को मुंबई में ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सलमान खान सहित पूरी स्टार कास्ट ने शिरकत की ।
मुंबई के पीवीआर सिनेमा में यह एक स्पेशल कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मीडिया जगत के सभी लोगों को मातृभूमि का ट्रेलर दिखाया गया लेकिन अभी तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है।
इस बात पर सलमान खान ने खुद कहा कि ट्रेलर अभी दो-तीन दिन के बाद सोशल मीडिया पर शेयर कर देंगे क्योंकि कुछ वीएफएक्स का काम बाकी था इसलिए उन्होंने ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया है।
सलमान खान ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर यह साफ किया कि 75 वर्ष तक के बुजुर्गों को फिल्म मातृभूमि की टिकट 11 रूपए में मिलेगा।
नोट -आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट किया जरूर बतायें यदि आपको हमारा लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले Salman Khan से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने Bollywood Yatraa पर जहां आपको मिलती है सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमे किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हम से संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं।