Screen Writers Association Mumbai SWA Membership Bina Kisi Film Credit Ke Kaise Le

Rate this post

 Screen Writers Association Mumbai SWA membership bina kisi film credit ke kaise le

 

 

 

Screen writers Association Mumbai SWA membership bina kisi film credit ke kaise le
Screen writers Association Mumbai SWA membership bina kisi film credit ke kaise le

 

 

 

अगर आप फिल्म स्क्रिप्ट ,वेब सीरीज या गाने लिखते हैं आप एक नये स्क्रिप्ट राइटर हैं आप एक नई पटकथा फिल्म लेखक हैं या टीवी सीरियल के लेखक हैं या ओटीटी (OTT फिल्म लेखक हैं, गाने लिखते हैं,शॉर्ट फिल्म लिखते हैं तो अपनी स्क्रिप्ट कहानी या गाने को चोरी होने से बचाना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

 

भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ( Bollywood TV and OTT) मैं नए लेखकों के लिए Screenwriters Association (SWA) membership एक तरह का Legal Copyright Shield (कानूनी सुरक्षा कवज है)

 

 

SWA न केवल आपकी स्क्रिप्ट्स और आइडियाज को Intellectual Property Rights के तहत सुरक्षित रखता है। बल्कि आपके Minimum Fee Guarantee लीगल सपोर्ट और फेयर कांट्रैक्ट्स पाने में मदद करता है।

 

 

आईए जानते हैं कि स्क्रीन राइटर एसोसिएशन मुंबई (SWA)मेंबरशिप कैसे ले सकते हैं और यह आपके लिए Professional Writing Career को कैसे सुरक्षित बना सकती है।

 

 

यदि आप नए लेखक है फिल्म राइटिंग की दुनिया में पहला कदम बढ़ा रहे हैं तो आपको फेलो मेंबरशिप Fellow Membership लेनी होगी। Fellow Membership की फीस लगभग 3250 रुपए है इसकी फीस हर वर्ष बढ़ती तों हों सकता है 3500 के लगभग वर्तमान में हो सकती है।

 

 

जब भी आप मेंबरशिप का फॉर्म भरें तों एक स्क्रीन राइटर एसोसिएशन मुंबई के नंबर पर कॉल करके वर्तमान सदस्यता फीस की जानकारी ले लें या फिर जब आप ऑनलाइन पेमेंट करेंगे तो आपको सही सदस्यता फीस पता चल जाएगी।

 

 

सबसे जरूरी बात यदि मुंबई से बाहर के लेखक हैं तों आप 100 रुपए अधिक फीस जमा करे जैसे 3250 फीस है तो आप 3350 फीस जमा करे ताकि आपका सदस्यता कार्ड आपके घर के पत्ते पर भेज दे। जब मैंने 2017 में सदस्यता ली थी तो 100 रूपए की अधिक शुल्क जमा नहीं की थी जिस कारण सदस्यता कार्ड नहीं भेजा गया था फिर मुंबई के ऑफिस सेे ही लाना पड़ा था।

 

 

SWA मेंबरशिप के प्रकार SWA सदस्यता फीस कौन सदस्यता लें सकता है
फेलो मेंबरशिप 3250 रूपए लगभग नये स्क्रिप्ट राइटर के लिए
एसोसिएट मेंबरशिप 4500 रूपए लगभग साथी सदस्य, जैसे किसी फिल्म डायरेक्टर,प्रोड्यूसर के साथ साझेदारी कर फिल्म बना रहे हैं लेकिन ऐसे मेंबर कार्यशाला, सम्मेलन, सेमिनार में भाग नही ले पाएगा।
रेगुलर मेंबरशिप 7620 रुपए लगभग नियमित सदस्य बनने के लिए फिल्म का ट्रेलर पोस्टर, फिल्म समीक्षा आदि का प्रमाण देना होगा।
लाइफटाइम मेंबरशिप 21000 रूपए लगभग लाइफटाइम मेंबरशिप लेने के लिए लेखन क्रेडिट प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी

 

 

 

आपको मेंबरशिप का फॉर्म भरने से पहले आपको अपने आधार कार्ड की फोटो अपने फोन में खींचकर पहले से रख ले। एक अच्छी पासपोर्ट साइज फोटो अपने फोन में खींचकर पहले से रख ले।

 

 

Google पर जाकर आप SWA या screen writers Association सर्च करें या फिर SWA पर क्लिक करके आधिकारिक लिंग पर सीधे जाएं।

 

 

 

Screen writers Association Mumbai SWA membership bina kisi film credit ke kaise le
Screen writers Association Mumbai SWA membership bina kisi film credit ke kaise le

 

 

 

स्क्रीनशॉट में देखें ऊपर Become a Member का ऑप्शन दिख रहा है उसे पर क्लिक करें। जैसे ही आप उसे पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

 

 

Screen writers Association Mumbai SWA membership bina kisi film credit ke kaise le
Screen writers Association Mumbai SWA membership bina kisi film credit ke kaise le

 

 

आपको Apply Online पर क्लिक करना है जैसे ही आप Apply Online पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

 

 

आप इसमें पहले वाले बॉक्स पर country India select करेंगे फिर नीचे दूसरे वाले बॉक्स पर मोबाइल नंबर डालेंगे बगल में देखिए सेंड ओटीपी का ऑप्शन दिखेगा OTP से verify करेंगे।

 

 

फिर आप में आप अपना ईमेल (Email) डालेंगे OTP आपके ईमेल पर भेजेगा उसमें OTP pin से आप वेरीफाई करेगे।

 

 

फिर आप Membership Type चुनेंगे जैसे आप नये लेखक हैं तों Fellow Membership चुन लेंगे जिस भी क्रांतिकारी की मेंबर से पाप ले रहे हो हम यहां फेलो मेंबरशिप बात के बारे में बता रहे हैं।

 

 

सभी की प्रक्रिया सेम है केवल Membership Type और मेंबरशिप की फीस अलग-अलग होगी या डिपेंड करता है आप कौन सी वाली मेंबरशिप ले रहे हैं फिलहाल हम नए प्रेशर लेखक के लिए बता रहे हैं।

 

 

फिर आप अपनी प्रोफेशनल डिटेल भरेंगे नए हैं आपने कुछ लिखा है या फिर आप पहले से कुछ लिख रहे हैं या आपका कोई टीवी सीरियल या आपकी कोई फिल्म आ चुकी है तो उसमें उसके हिसाब से टाइप चुन लेंगे आप।

 

 

इसके बाद Documents Upload करना है यानी आपका आधार कार्ड आधार कार्ड का नंबर फार्म में भरा जाएगा और एक फोटो पासपोर्ट साइज जो आपने पहले से मोबाइल में रखा है उसे Upload कर दीजिए। अपना पूरा एड्रेस पिन कोड सहित भरेंगे।

 

 

उसके बाद Next पर क्लिक करेंगे तो आप अपनी सभी जानकारी चेक कर लेंगे और Screenshot लेकर रख लेंगे उसके बाद आप पेमेंट करेंगे UPI Phonepay ,Google pay से आप Online पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट का भी स्क्रीनशॉट लेकर रख लेंगे।

 

 

फिर आपके दिए गए एड्रेस पर आपका मेंबर कार्ड भेज दिया जाएगा साथ में एक फॉर्म भी आएगा जिसमें Screen writers Association के नियम लिखे होंगे।

 

 

SWA में मेंबरशिप मिलने के बाद आप SWA में अपनी फिल्म पटकथा या स्क्रिप्ट,गाने ,शॉर्ट फिल्म स्क्रिप्ट,कहानी रजिस्टर कर सकेंगे। Online एक दिन में एक ही script, song, & story रजिस्टर कर सकेंगे।

 

 

फेलो मेंबरशिप की वैधता 3 वर्ष की होती है आप जो फीस 3250 रूपए देंगे वह 3 साल के लिए है तीन साल में जब आप Active मेंबर हो जाएंगे तो आप अगली लेबल की मेंबरशिप ले पाएंगे जो हर एक नये लेखक का सबसे बड़ा सपना होता है।

 

 

SWA में Membership लेने के फायदे

 

 

1. फिल्म ,गाने SWA  में कॉपीराइट कर सकते हैं-: आप अपनी कहानी स्क्रिप्ट गाने रजिस्टर कर पाएंगे जो चोरी होने से बचा पाएंगे आपको एक पक्की रसीद के साथ कॉपीराइट नंबर मिल जाता है।

 

2.अपनी फिल्म पटकथा (Film script) का मूल्य मानक तय करने में सहायता:- 

जब आप SWA के सदस्य बन जाते तों आपको कितने रूपए में अपनी फिल्म की कहानी,पटकथा, गाने बेचने चाहिए यह SWA के द्वारा पता चलता है आपके काम की बाजार मूल्य आपको पता चलेगा।

 

 

3.फिल्म सेट पर जाने के लिए मददगार SWA कार्ड:- SWAका मेंबरशिप कार्ड का बनवाने का सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि आप फिल्म सिटी और फिल्म के सेट पर जा पाएंगे फिल्म के सेट पर यदि आपको किसी प्रोड्यूसर डायरेक्टर से परिचित हो उन्होंने आपको फिल्म के सेट पर मिलने बुलाया है तों यह SWA कार्ड आपको फिल्म सेट पर जाने घूमने बहुत बड़ा मददगार साबित होगा।

 

 

4.फिल्म निर्माता निर्देशक से संपर्क करने के लिए मददगार -: यदि आपका सेट पर कोई परिचित नहीं भी हैं और आप खुद से स्टोरी सुनाने के लिए फिल्म स्टूडियो, फिल्म के सेट पर जाने का प्रयास करते हैं तो भी SWA का मेंबरशिप कार्ड आपको मददगार साबित होगा।

 

 

5.SWA की स्क्रिप्ट प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर:- SWA में मेंबरशिप लेना नए लेखकों के लिए एक सुनहरा अवसर यह होता है कि आप फिल्म डायरेक्टर ,प्रोड्यूसर , निर्माताओं को कहानी स्क्रिप्ट सुनने का मौका पा सकते हैं इसके लिए SWA हर वर्ष एक प्रतियोगिता आयोजित करता है।

 

 

6.SWA के सेमिनार के जरिए निर्माताओ को अपना आइडिया सुनाने का मौका:- SWA नये लेखकों के लिए उनकी फिल्म के अच्छे बेहतरीन आइडिया को प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तक पहुंचाने के लिए एक ब्रिज का कार्य करता है इसके लिए कार्यक्रम आयोजित करता है प्रोड्यूसर डायरेक्टर ,फिल्म निर्माता और नए लेखकों को एक मंच पर आमंत्रित करता है।

 

 

7.नये लेखकों के लिए प्रशिक्षण में भाग लेने का मौका -: SWA नये लेखकों को फिल्म लेखन की प्रोफेशनल तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए फिल्म बाजार से जोड़ने के लिए वर्कशॉप आयोजित करता है जिसमें नए लेखकों को मार्केट में स्क्रिप्ट बेचने स्टोरी सुनने और निर्माता, डायरेक्टर्स ,प्रोड्यूसर की डिमांड पसंद का सुझाव भी देता है।

 

 

8.नये लेखकों के लिए SWA एक अनुभवी मार्गदर्शन है:- नए लेखकों को SWA के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए इससे बड़े-बड़े फिर निर्माता फिल्म प्रोड्यूसर फिल्म डायरेक्टर का मार्गदर्शन प्राप्त होता है जिससे आप अपनी लेखन क्षमता में और प्रोफेशनल लेखन को आगे बढ़ाने में सहायता पा सकते हैं निखार ला सकते हैं।

 

 

9. बड़े-बड़े प्रोफेशनल फिल्म निर्देशक निर्माता और लेखकों से मिलने का अवसर -:

SWA के कार्यक्रम में नए पुराने छोटे-बड़े सभी प्रकार के प्रोफेशनल डायरेक्टर लेखक लेखिका फिल्म निर्माता पहुंचते हैं ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर आप नए-नए फिल्म निर्माता, नये डायरेक्टर ,नए प्रोड्यूसर से मिलकर संपर्क स्थापित कर खुद की फिल्म और गाने लॉन्च कर सकते हैं जो सोशल मीडिया के द्वारा आपके काम को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।

 

 

नोट 1. – यह लेख लेखक ने अपने अपने अनुभव पर लिखा है आप SWA में मेंबरशिप अवश्य लें और सीधे तौर पर ले इसके लिए आपको किसी तीसरे व्यक्ति की सहायता या किसी प्रकार का अत्यधिक कमीशन देने की आवश्यकता नहीं है आप अपने कहानी, फिल्म स्क्रिप्ट , गाने कॉपीराइट करके चोरी होने से बचा सकते हैं। अगले लेख में हम आपको कॉपीराइट करने का तरीका बताएंगे।

 

 

नोट 2.- यदि आप नये फिल्म लेखक हैं या फिर आप फिल्म स्क्रिप्ट लेखन में स्ट्रगल कर रहे हैं तो आप Bollywood Yatraa के WhatsApp Group से जुड़े लेखकों के लिए freelance और फिल्म निर्माता कंपनी फिल्म लेखक Job  update हम उपलब्ध कराते हैं तो नीचे दिए गए आइकन पर क्लिक करके अभी Join करें यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं। हमारा संपर्क नंबर 9406959953।