Mumbai Actor Survival Guide नए एक्टर के लिए रहने, खाने और ऑडिशन का पूरा सच

5/5 - (1 vote)

Mumbai Actor Survival Guide नए एक्टर के लिए रहने, खाने और ऑडिशन का पूरा सच

 

 

 

Mumbai Actor Survival Guide naye actor ke liye Rahane khane aur audition ka pura sach
Mumbai Actor Survival Guide naye actor ke liye Rahane khane aur audition ka pura sach

 

 

 

 

​हर दिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) या मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर जब कोई ट्रेन आकर रुकती है, तो उसमें से दर्जनों आंखों में एक ही सपना उतरता है—रुपहले पर्दे पर चमकने का सपना। लेकिन मुंबई कदम रखते ही सबसे पहला सामना ‘ग्लैमर’ से नहीं, बल्कि ‘रियलिटी’ से होता है। यहाँ का महंगा किराया, लोकल ट्रेन की भागदौड़ और ऑडिशन की अंतहीन लाइनें किसी भी नए कलाकार के हौसले को आजमाने के लिए काफी हैं।

 

 

​अगर आप भी मुंबई में अपनी जगह बनाने की सोच रहे हैं, तो यह गाइड किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह काल्पनिक नहीं है, बल्कि यह उन कलाकारों के जमीनी अनुभवों (Ground Research) पर आधारित है जो आज इस शहर में जी रहे हैं, लड़ रहे हैं और अपने सपनों को सच कर रहे हैं।
​क्या बिना गॉडफादर और भारी बैंक बैलेंस के मुंबई में टिकना मुमकिन है?

 

 

​”हाँ, बिल्कुल मुमकिन है।” लेकिन इसके लिए आपको सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक ‘सर्वाइवर’ बनना होगा।

 

 

​मुंबई का सबसे बड़ा सच यह है कि यह शहर किसी को भूखा नहीं सुलाता, बशर्ते आप काम करने को तैयार हों। यहाँ ऐसे सैकड़ों उदाहरण हैं जो सुबह ऑडिशन की लाइनों में खड़े होते हैं और बाकी समय अपनी जीविका चलाने के लिए छोटे-छोटे काम या पार्ट-टाइम जॉब्स करते हैं। वे जानते हैं कि एक्टिंग का सफर एक मैराथन है, कोई 100 मीटर की रेस नहीं; और इस मैराथन में दौड़ते रहने के लिए जेब में पैसों का बैकअप होना कितना जरूरी है।

 

 

सर्वाइवल के लिए ‘साइड जॉब्स’ (The Breadearning Hustle)
​यहाँ आप उन कलाकारों के उदाहरण डालिए जो पार्ट-टाइम काम (जैसे- जोमैटो डिलीवरी, फ्रीलांसिंग, बीपीओ, या instamart )करके ऑडिशन का खर्च निकालते हैं।

 

यदि आपके पास बाइक( bike) नहीं है तो बाइक 200 रूपए प्रतिदिन के लिए किराए से मिल जाती है वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक बाइक रेंट पर मिलती है इसमें आप 2000 रुपए जमा करके आप आराम से काम कर सकते हैं और प्रतिदिन 1000 रुपए कमा सकते हैं।

 

 

 

यह सुविधा छोटे-छोटे शहरों में भी उपलब्ध होती है हो सकता है जिस छोटे शहर से आप मुंबई आए हो अभी यह सुविधा पहले से उपलब्ध हो तो अपने सुविधा को देखा हो आजमाया हो। लेकिन छोटे शहरों की अपेक्षा मुंबई में अधिक पैसे मिल जाते हैं और एक दिन में 1000 रूपए से भी अधिक की कमाई आराम से की जा सकती है।

 

 

तो अर्निंग (Earning)करने के हिसाब से आप यह काम भी मुंबई में कर सकते हैं ताकि आप अपना खाने का खर्च ,रहने का खर्च उठा सकते हैं सबसे अच्छी बात यह ऑनलाइन सुविधा होती है इसलिए कभी भी दिन या रात में आप यह काम कर सकते हैं जिस क्षेत्र में आप रह रहे हैं इस क्षेत्र में रहकर काम कर सकते हैं जहां अपने रूम ले रखा है।

 

बिगनर्स आर्टिस्ट बारिश में सरवाइव कैसे करें (Beginners Artist How to Survive in The Rain )
अगर आप मुंबई में लगातार रह रहे हैं तो आप बारिश के समय दो माह के लिए आप सरवाइव करने के लिए कोई भी जॉब पकड़ सकते हैं पार्लर में ,जिम में , सिनेमा हॉल में और सुरक्षा गार्ड की जॉब पकड़ सकते हैं इससे क्या होगा कि आप मुंबई में बने रहेंगे और आपको फाइनेंशली समस्या नहीं आएगी जैसे ही शुरुआती दो मां बारिश के खत्म हो जाएं आप वापस शूटिंग का काम शुरू कर दें क्योंकि शुरुआती बारिश के बाद शूटिंग का काम बहुत अधिक आता है बारिश के दिनों में शूटिंग का काम कम हो जाता है।

 

Example- जिम का जॉब कर सकते हो डांस का जॉब कर सकते हो यदि आपके भीतर एक्टिंग के अलावा और कोई क्वालिटी या टैलेंट है तो आप उसके माध्यम से भी फिल्म जगत में एंट्री ले सकते हैं जैसे आपको डांस आता है तो आप डांसिंग ग्रुप ज्वाइन कर सकते हो। आप सोसाइटी में जाकर बच्चों और युवाओं को डांस की ट्रेनिंग भी दे सकते हो मुंबई में बहुत सारे डांसिंग ग्रुप हैं जिनमें से आप किसी एक अच्छे ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं आप फ्रीलांसर भी डांस को सिखा सकते हैं सोशल मीडिया के जरिए काम पाने के लिए अपना नंबर वायरल कर सकते हैं जिससे आपको डांस सिखाने वाला कम पाने में आसानी होगी। यदि आप किसी के घर में डांस सीखने जाते हो तो 500 रूपए से लेकर 1000 रूपए या उससे अधिक तक का चार्ज आप ले सकते हो।

 

Event company mein job kar sakte ho- इवेंट कंपनी में जाते हो या आपको एंकरिंग आती है तो एंकरिंग करने जा सकते हो इवेंट में वॉलिंटियर का काम कर सकते हो हर शनिवार और रविवार मुंबई में इस तरह की बहुत सारी एक्टिविटीज होती हैं जैसे म्यूजिक कॉन्सेप्ट होते हैं मैच होते हैं जिनमें बहुत सारे वॉलिंटियर्स की जरूरत पड़ती है आप इसमें ट्रैफिक मास्टर क्रू मेंबर बन सकती हूं अगर आपको फिल्म से जुड़ा AD का काम आता है तो आप AD का काम कर सकते हैं फिल्म के सेट पर रहने का और सीखने का एक अच्छा विकल्प है और पैसा भी अच्छा मिलता है प्रतिदिन लगभग 2000 रूपए से 2500 रूपए तक मिल जाता है।

 

 

PG Room से जुड़ी जानकारी- अगर आपको पीजी में रहना है या पीजी रखना है तो आप व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं ऐसे बहुत सारे व्हाट्सएप ग्रुप होते हैं जिनमें रूम और रूम में रखना और रूम पीजी रहने की जानकारी आती है आप हमारे बॉलीवुड यात्रा के भी व्हाट्सएप ग्रुप चैनल को ज्वाइन करके ग की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 

फिटनेस का ध्यान रखें (Take Care of Fitness-)- आपको अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखना पड़ेगा एक कलाकार के तौर पर आपको अपनी फिटनेस पर भी बहुत ज्यादा ध्यान देना होगा इसके लिए आप अच्छा खाना खाइए भले ही कम खाइए लेकिन हेल्दी फूड जरूर खाइए हो सके तो बाहर का खाना ना खाएं आप अपने रूम पर ही खाना बनाएं बहुत अधिक जरूरत पड़े तो ही बाहर का खाना खाएं। लड़के और लड़कियां दोनों अपने चेहरे पर ग्लो बरकरार रखें और अपनी एक्टिंग प्रैक्टिस भी जारी रखें।

 

कपड़े– आपको अपने कपड़े भी अच्छे रखने होंगे कैजुअल फॉर्मल कपड़े के लिए मुंबई में बहुत सारे ऐसे मार्केट हैं जैसे द्मार्ट से आप सस्ते टिकाऊ और लंबे चलने वाले कपड़े खरीद सकते हो आप दादर के मार्केट में जा सकते हो और कपड़े खरीद सकते हो।

 

फैशन स्ट्रीट से शॉपिंग करें(Shopping From Fashion Street) – मुंबई के फैशन स्ट्रीट से भी शॉपिंग कर सकते हैं। मलाड स्टेशन के पास अंधेरी स्टेशन के पास फ्राइडे को ग्राउंड रोड के पास चोर बाजार है वहां जाकर भी आप खरीददारी कर सकते हैं यह बाजार सुबह टाइम लगता है और दोपहर तीन से कर के लगभग तक खुला रहता है। इस बाजार से आप 50 -50 रूपए में शर्ट और 100 रूपए में पेंट ,जूते खरीद सकते हैं तो आपको स्ट्रीट शॉपिंग भी करनी पड़ेगी बड़े-बड़े फिल्म प्रोडक्शन स्ट्रीट शॉपिंग करके कॉस्ट्यूम के लिए कपड़े खरीदने हैं और अपने कलेक्शन में कपड़ों की संख्या बढ़ाते हैं बस थोड़ा सा आप सोच समझ कर देखकर अच्छे कपड़े खरीदे।

 

 

कॉस्टयूम कलेक्शन (Costume Collection)- -व्हाइट शर्ट ,ब्लैक पेंट ,व्हाइट पेंट, वाइट टी-शर्ट कैजुअल में अच्छे कपड़े रखने पड़ेंगे, कुर्ता पजामा ,कुर्ता धोती, गमछा, आदि आपको रखने पड़ेंगे जो लंबे चलें टिकाऊ रहे। आपका लुक आपका जितना अच्छा रहेगा दिखने में आप उतने ही अच्छे रहोगे । अच्छे कपड़े रखने काआपको मीटिंग के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा आगे चलकर आप अच्छे कपड़ों में ऑडिशन दिखते हो मीटिंग करते हो तो आपका फर्स्ट इंप्रेशन बहुत इंपॉर्टेंट रहता है।

 

फीमेल कपड़े की शॉपिंग यहां से करें (Shop For Female Clothes From Here )-यदि आप लड़की हैं तो उनको कोलाबा के मार्केट में बहुत सस्ते और अच्छे टॉप्स मिल जाएंगे मुंबई में फैशन स्ट्रीट है आप वहां से भी शॉपिंग कर सकती हैं।

 

 

चश्मा रखना पड़ेगा -आपके कुछ अलग-अलग चश्मा रखना पढ़ेंगे आप अपने लुक के हिसाब से चाहे आप लड़का हो या लड़की हो चश्मे का कलेक्शन तैयार करके रखें यह भी आपके काम आएगा।

 

 

 

कैजुअल वॉच (Casual Watch)- आपको वॉच भी रखना चाहिए लड़का हो या लड़की दोनों के लिए अनिवार्य इससे आपके लुक डिजाइन करने में आसानी होगी आपका लुक बहुत इंपॉर्टेंट(Important) है।

 

 

मुंबई मैप को दिमाग में रखें (Keep Mumbai Map in Mind) –फिल्म स्टूडियो और बंगले मुंबई में बहुत सारे हैं इसलिए आप मुंबई मैप को दिमाग में रखकर काम करें आपको मुंबई मैप को दिमाग में रखना होगा ऐसा करने से आपको शूटिंग पर जाने में बहुत आसानी होगी।

 

मनी मैनेजमेंट( Money Management)- यदि आपको काम मिलेगा तो आप अपने ऊपर खर्च करोगे आप जितना ज्यादा और अच्छा अपनी मनी का मैनेजमेंट रखोगे अपना पैसा सोच समझ कर सही जगह खर्च करें। जरूरी नहीं है कि आपके पास बहुत ज्यादा पैसा है तो आप बहुत ज्यादा खर्च कर रहे हो। क्या होगा जब आपको काम नहीं मिलेगा चलिए आप शुरू में बहुत सारा पैसा लेकर घर से मुंबई आए हैं। तो आप ऑटो से ट्रैवल करने लगे आपने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग बंद कर दिया। लेकिन जब आपको काम नहीं मिलेगा तब क्या होगा। अगर आपको 6 महीने तक काम नहीं मिला फिर क्या करोगे आपका जमा पैसा जैसे-जैसे खर्च होगा तो मेंटल प्रेशर बढ़ेगा इसलिए आप डिवीजन करके चलिए बचत करके चलें। क्योंकि मुंबई शहर को समझने और यहां खुद को स्थापित करने में थोड़ा वक्त लगता है।

 

 

पैसा यूटिलाइज करें (Utilize The Money) –
मुंबई में जब कोऑर्डिनेटर आपको काम देते हैं तो 3 महीने बाद पैसा आता है तुरंत पैसा नहीं मिलता है। ,वर्टिकल में 30 दिन में पैसा आता है तुरंत पैसा नहीं मिलता है। तू ध्यान रखें पैसा खत्म होने से पहले आप रोजगार तलाश करके रखो रोजगार का यहां मतलब है कि अगले दिन शूटिंग का काम आप तलाश करके रखें ताकि आपके पास पैसा आते रहे। यदि पैसा कम हो जाता है तो बोझ बढ़ जाता है। यदि आप इन सब बातों का ध्यान रखोगे तो आप डिप्रेशन (Depression) में नहीं जाओगे डिमोटिवेट (Demotivate) नहीं होंगे।

 

 

आपका लुक- आप आर्टिस्ट को एक पार्टिकुलर लुक में भी रहना चाहिए। मुंबई में अगर आप विलन में जाना चाह रहे हैं तो दाढ़ी रखो अगर आपको हीरो में जाना है तो क्लीन सेव रखो ,बाल बड़े रखना चाहते हो तो बाल बड़े रखो ताकि आप चलते-फिरते कैरेक्टर लगोगे जब आप चलते-फिरते कैरेक्टर लगोगे तो आप एक ही नजर में सिलेक्शन का चांस बढ़ जाता है इसका इंप्रेशन बहुत अच्छा पड़ता है।

 

 

Audition Updates-ऑडिशन अपडेट के लिए आप नीचे दिए गए आइकन पर क्लिक करके बॉलीवुड यात्रा के व्हाट्सएप ग्रुप (Whatsapp Group) और टेलीग्राम ग्रुप (Telegram Group)ज्वाइन कर सकते है यहां आपको ऑडिशन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट मिलती रहेगी।

 

 

नोट – यह लेख हमने मुंबई के लोकल स्थापित आर्टिस्ट से जानकारी एकत्रित कर लिखा है आपको हमारा यह लेख कितना उपयोगी लगा कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो ऊपर स्टार पर क्लिक करके स्टार रेटिंग अवश्य दें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा (Bollywood Yatraa)पर जहां आपको मिलती है बॉलीवुड करियर से जुड़ी सभी अपडेट्स। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com भेज सकते हैं।

Prabhat

प्रभात उमंग एक लेखक है उन्होंने सहायक लेखक के तौर पर दैनिक स्वदेश ,नव स्वदेश, और स्वदेश ज्योति न्यूज पेपर में अपनी सेवाएं 10 वर्षो तक दी है प्रभात इंडियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं

View all posts by Prabhat

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Translate »