जानें सलमान खान की स्टार पावर का असली राज और अनसुने रोचक फैक्ट्स

भारतीय सिनेमा का 100 से अधिक वर्षों का इतिहास है इस 100 वर्षों में कई सुपरस्टार आए और चले गए लेकिन सलमान खान जैसी स्टार पावर हासिल करने का सौभाग्य कभी किसी को भी प्राप्त नहीं हुआ है सलमान खान का प्रभाव सबसे अलग है सलमान खान कई विवादों से भी गिरे रहे इसके बावजूद भी सलमान खान के फैंस में उनके प्रति दीवानगी काम नहीं हुई बल्कि और ज्यादा बढ़ गई जितना ज्यादा सलमान खान का विरोध होता है उतनी ज्यादा लोकप्रियता उनकी बढ़ जाती है जितनी ज्यादा सलमान खान की तारीफें की जाती हैं उनकी उतनी ही अधिक लोकप्रियता बढ़ जाती है ऐसा सौभाग्य किसी और स्टार के पास ना है और ना कभी होगा आइए विश्लेषण करते हैं और उदाहरण से समझते हैं।
फैक्ट्स नंबर 1 .सलमान खान की स्टार पावर किसी से छिपी नहीं है साल 1989 में जब सलमान खान की फिल्म मैने प्यार किया रिलीज हुई तो सलमान खान को इतनी अधिक लोकप्रियता मिली की फिल्म निर्माताओं ने उन्हें अमिताभ बच्चन के समान भारतीय सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सितारा मान लिया था उन दिनों अखबारों की सुर्खियां थी कि यदि किसी निर्माता की फिल्म में अमिताभ बच्चन नहीं है तो सबसे मजबूत विकल्प सलमान खान हैं सलमान खान फिल्म सुपरहिट होने की गारंटी हैं अमिताभ बच्चन उन दिनों यानी 90 के दशक में सबसे बड़े सुपरस्टार थे उनकी कई फिल्में सुपरहिट थी ऐसे में जब सलमान खान की फिल्म मैने प्यार किया सुपरहिट हुई तो सलमान खान फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन गए।

फैक्ट्स नंबर 2- सलमान खान की जब सूरज बढ़ जाती है के साथ अगली फिल्म साल 1994 में हम आपके हैं कौन रिलीज हुई तो सबके हो छोड़ गए सलमान खान की यह फिल्म पारिवारिक रोमांटिक फिल्म भारत की पहली 100 करोड रुपए से भी अधिक का कारोबार करने वाली फिल्म बन गई इस फिल्म में सलमान खान की स्टाइल डायलॉग को खूब कॉपी किया गया ऐसा कहा जाता है कि ज्यादातर देवरो ने अपनी भाभी की बहनों के साथ रोमांस किया कुछ ने विवाह भी किया अब सलमान खान भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके थे फिल्म हम आपके हैं कौन की सफलता सलमान खान के स्टार पावर को साफ-साफ बयां करती है।
फैक्ट्स नंबर 3- सलमान खान की लोकप्रियता- सलमान खान की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस सबसे चर्चित घटना से भी लगा सकते हैं जोधपुर के राजस्थान में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान सलमान खान हिरण शिकार के आरोप लगे थे सलमान खान पर कर केस दर्ज हुए इस घटना से सलमान खान को विवादों का सामना करना पड़ा था जेल भी जाना पड़ा था मीडिया में सलमान खान की नकारात्मक छवि को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया था चारों तरफ सलमान खान की आलोचना होती रही लेकिन 5 नवंबर 1999 को जब सलमान खान की फिल्म हम साथ साथ हैं रिलीज हुई दर्शकों ने इस फिल्म को स्वीकार कर लिया और और सलमान खान पर अपना खूब सारा प्यार लौटते हुए इस फिल्म को बड़ी सुपरहिट बना दिया।
फेक्ट्स नंबर 4 – सलमान खान के जीवन में एक ऐसा कठिन दौर आया जब विवाद का दूसरा नाम सलमान खान को दिया गया विवाद और सलमान यह अखबारों की हेडलाइन हुआ करती थी 28 सितंबर 2002 को सलमान खान की कार का एक्सीडेंट हो गया फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों पर गाड़ी चढ़ाने का सलमान खान पर आरोप लगा था इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सलमान खान की चारों तरफ आलोचना हो रही थी हर टीवी चैनल अखबारों की सुर्खियों के साथ सलमान खान को लोगों ने भर भर कर आलोचना की थी। बड़ी घटना के अंगारे अभी ठंडा भी नहीं हुए थे कि साल 2003 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ ब्रेकअप की खबरें आ गई और विवेक ओबरॉय ने सलमान खान पर 41 बार कॉल करके उन्हें धमकी देने और गालियां देने का आरोप लगाया था । इन सभी घटनाओं के बाद भी 15 अगस्त 2003 को सलमान खान की फिल्म तेरे नाम रिलीज हुई तो सलमान खान के फैंस ने इस फिल्म को सहर्ष स्वीकार कर लिया जबकि यह फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई थी। फिल्म रिलीज से पहले ही लोगों ने इस फिल्म को डीवीडी और सीडी प्लेयर में देख लिया था इसके बावजूद सलमान खान की यह फिल्म देखने के लिए युवाओं का भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा इस फिल्म ने सलमान खान को ऐसे फैन्स दिए जो सलमान के लिए अपनी जान तक देने को तैयार हो जाते हैं फ्रेंड्स की दीवानगी ऐसी दिखाई दी कि युवा अपनी सारी चरम सीमाएं लांघ गए थे इतना सब होने के बावजूद भी लोग सलमान खान को दीवानों की तरह चाहते हैं उनसे प्रेम करते हैं उनकी पूजा करते हैं उनके लिए दुआएं मांगते हैं उनके लिए व्रत रखते हैं उनके लिए किसी से भी बढ़ जाते हैं लड़ जाते हैं यहां तक की थाना कचहरी में भी सलमान खान के समर्थन में पहुंच जाते हैं यह है सलमान खान का असली स्टार पावर जो कभी भी किसी स्तर को आज तक नसीब तक नहीं हुआ है।
फैक्ट्स नंबर -5 बॉक्स ऑफिस का अटूट रिकॉर्ड 100 करोड़ के क्लब के सुल्तान सलमान खान- सलमान खान भारत के पहले ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने 90 के दशक में भारत को पहली 100 करोड़ कमाने वाली सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म दी है 5 अगस्त 1994 को सलमान खान और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म हम आपके हैं कौन हैं उस दौर की गोल्डन जुबली फिल्म दी इस फिल्म ने सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे खास बात यह है कि उसे दौर में सोशल मीडिया नहीं था सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में चार से पांच शो दिखाए जाते थे और टिकट भी 5 से 10 रूपए और अधिकतम 20 से 30 रुपए तक हुआ करती थी फिर भी इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी इसके बाद सलमान खान ने कई सुपरहिट फिल्में भारतीय सिनेमा को दी जिनमे कहीं प्यार ना हो जाए, हर दिल जो प्यार करेगा ,चोरी चोरी चुपके चुपके, तुमको ना भूल पाएंगे, हम तुम्हारे हैं सनम ,तेरे नाम ,बागवान ,मुझसे शादी करोगी, मैंने प्यार क्यों किया ,नो एंट्री ,पार्टनर के नाम शामिल है। सलमान खान बॉलीवुड की इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिनकी पिछली 15- 16 फिल्मों ने लगातार 100 करोड रुपए का आंकड़ा पार किया है जिनमें वांटेड ,दबंग, रेडी, बॉडीगार्ड,बजरंगी भाईजान ,सुल्तान, भारत, एक था टाइगर, दबंग 2,जय हो ,किक ,प्रेम रतन धन पायो टाइगर जिंदा है, दबंग 3,टाइगर 3,सिकंदर के नाम शामिल है।
ईद पर सलमान खान का ट्रेडमार्क- फिल्म इंडस्ट्री में यह कहावत बेहद मशहूर है क्रिसमस आमिर खान का दिवाली शाहरुख खान की और ईद बाप ऑफ बॉलीवुड सलमान खान की। सलमान खान ने ईद को सिर्फ छुट्टी नहीं बल्कि एक ग्लोबल बॉक्स ऑफिस इवेंट बना दिया है साल 2009 में जब फिल्म वांटेड रिलीज हुई तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह एक नया इतिहास रचेगी। सलमान खान और ईद का रिश्ता बॉलीवुड इतिहास में एक ऐसा टर्निंग पॉइंट है जिसने फिल्म रिलीज करने के तरीकों को ही बदल दिया सलमान खान की फिल्म वांटेड ने सिंगल स्क्रीन थिएटर को पुनर्जीवित किया इसके बाद दबंग बॉडीगार्ड एक था टाइगर बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों ने ईद पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए।
हमारा अनुभव -मुझे याद है वांटेड देखने के लिए सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में एडवांस बुकिंग के लिए लोगों की लंबी-लंबी करें लगी थी ऐसा ही बजरंगी भाईजान के समय हुआ था सिनेमा हॉल के बाहर सुबह 6:00 से ही लंबी कटारे लगी थी सलमान के फैंस बड़ी संख्या में फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे जब फिल्म के अंत में मुन्नी मां कहती है तो पूरा थिएटर सिसकियां और तालिया से गूंज उठा था यही सलमान का असली स्टार पावर है वह सिर्फ एक्शन नहीं दिखाई सलमान इमोशन से देश को जोड़ देते हैं।
सलमान खान की स्टार पावर का ताजा उदाहरण- सलमान खान की स्टार पावर का ताजा उदाहरण अभी हाल ही में देखने को मिला है मौका था जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस ने 100 साल पूरे करने के उपलक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन मुंबई में किया था जहां संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सलमान खान के स्टार पावर उनकी अभिनय के प्रभाव की सराहना करते हुए कहा सलमान खान जो पहनते हैं कॉलेज के युवा उसे तुरंत फॉलो करने लगते हैं ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि सलमान खान ने पहना है उन्होंने आगे कहा समाज में लोग फैशन ट्रेड सेट करते हैं वे विश्वस्त ,श्रेष्ठ और कीर्तिमान लोग होते हैं जब मोहन भागवत मंच से पहली बार यह बात कह रहे थे तब सलमान खान सामने दर्शक बनकर बैठी थी भागवत की इस तारीफ को सुनकर सलमान खान मुस्कुराते हुए और ध्यान से उनकी बातें सुनते हुए नजर आए हैं इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है सलमान खान के स्टार पावर को RSS ने भी माना है कि सलमान खान अति प्रभावशाली अभिनेता है।
सलमान खान की ब्रांड वैल्यू ओर बीइंग ह्यूमन- दुखियों के लिए मदद की संजीवनी लेकर आए सलमान खान बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के जरिए मसीहा बनकर उभरे हैं 14 जनवरी 2007 को सलमान खान ने एक आत्मनिर्भर गो की स्थापना की थी जो मदद पहुंचाने के साथ-साथ खुद के कपड़े और अन्य उत्पाद मार्केट में बेचता है और अर्जित लाभ से गरीबों की मदद करता है आज बीइंग ह्यूमन के कपड़े और एक्सेसरीज दुनिया के 15 से ज्यादा देशों में बिकते हैं यह बॉलीवुड के किसी भी सितारे द्वारा शुरू किया गया सबसे सफल रिटेल ब्रांड है।
हमारा व्यक्तिगत अनुभव- जब हम सड़क पर किसी युवक को बीइंग ह्यूमन की शर्ट पहने देखते हैं तो वह केवल फैशन स्टेटमेंट नहीं होता है बल्कि सलमान खान के प्रति उसकी दीवानगी और भरोसे का प्रतीक होता है।
नोट – आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं क्या आप मानते हैं सलमान खान की स्टार पावर को सलमान खान सबसे बड़े मेगास्टार है अभी कमेंट करके जरूर बताएं सलमान खान से जुड़ी सभी दिलचस्प अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको मिलती है सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं।