सिकंदर का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे सलमान खान फैंस क्लब जबलपुर अंगदान जागरूकता का संदेश दिया
-
Sikandar ka first day first show Dekhne pahucha Salman Khan Fans Club Jabalpur Angdaan
सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हो चुकी है ऐसे में सलमान खान के फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो फिल्म देखने पहुंचे सलमान खान फैंस क्लब जबलपुर भी आज पहले दिन पहले शो फिल्म सिकंदर देखने शहर के समदड़िया सिनेमा पहुंचा। क्लब के सदस्यों ने एडवांस बुकिंग शुरू होते ही पूरा सिनेमा हॉल बुक कर लिया था।राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात बर्मन ने बताया कि सिनेमा घर में बैनर पोस्टर के माध्यम से हमने अंगदान जागरूकता का संदेश दिया खास बात यह है कि फिल्म सिकंदर की कहानी भी अंगदान का संदेश देती है यह पूरी फिल्म अंगदान प्रक्रिया पर बनी है जिसमें सलमान खान रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में है इस फिल्म की कहानी बहुत बेहतरीन तरीके से फिल्माई गई है जिसमें रश्मिका मंदाना ने राजकोट की महारानी साई श्री का किरदार निभाया है। साइन श्री की मृत्यु हो जाने पर उनका अंगदान किया जाता है और पीड़ित गरीब जरूरतमंदों को जीवन दान मिलता है । सलमान खान यानी संजय उन लोगों की सहायता के लिए आगे आ जाते हैं जिन्हें उनकी पत्नी के अंग दान किए गए हैं।
सलमान खान फैंस क्लब जबलपुर का अंगदान जागरूकता अभियान – सलमान खान फैंस क्लब जबलपुर इंडिया देश भर में अंगदान जागरूकता अभियान चला रहा है स्कूल कॉलेज सार्वजनिक स्थलों पर जाकर आमजन को अंगदान की जानकारी प्रदान कर प्रेरित करता है अंगदान जागरूकता पर कार्य करने वाला यह पहला सलमान खान फैंस क्लब है जों भारत सरकार नोटो आर्गनाइजेशन दिल्ली और मोहन फाउंडेशन के साथ मिलकर अंगदान जागरूकता अभियान चला रहा है सलमान खान की अंगदान जागरूकता के प्रति यह पहल बेहद सराहनीय है सलमान खान रियल लाइफ के बीइंग ह्यूमन हैं वह हर किसी के बुरे वक्त में साथ खड़े रहने वाले इंसान हैं इतने बड़े दिग्गज सुपरस्टार होने के बावजूद सलमान खान आम लोगों की पीड़ा को समझते हैं और सहायता करते हैं।
सलमान की पहली फिल्म से हैं अखबारों का कलेक्शन – शहर के सबसे बड़े सलमान खान फैन प्रभात बर्मन के पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी 1988 से आज तक के अखबारों का कलेक्शन है इतना ही नहीं प्रभात बर्मन अपना समस्त जीवन लिखित तौर से अपना संपूर्ण जीवन सलमान खान को समर्पित कर चुके हैं साल 2011 में प्रभात बर्मन ने प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी वसीयत की जानकारी दी जिमसे कहा कि मेरी समस्त चल अचल संपत्ति बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन को जनहित में दान करता हूं। मैंने अंगदान के साथ साथ देहदान का संकल्प लिया है प्रभात बचपन से ही सलमान खान के सबसे बड़े फैन हैं प्रभात सलमान खान और उनके माता-पिता का नाम अपने सीने में गुदवा रखा है इतना ही नहीं प्रभात ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी वह 10 वी फेल हो गए थे लेकिन सलमान खान के कहने पर दोबारा पढ़ाई शुरू की और आज वह पोस्ट ग्रेजुएट हैं उन्होंने सेवा कार्य करने के उद्देश्य से मास्टर आफ़ सोशल वर्क की डिग्री हासिल की है।
सलमान खान फैंस को दिया सबसे बड़े फैन का सार्टिफिकेट – सलमान खान फैंस क्लब जबलपुर संभवत ऐसा पहला फैंस क्लब है जिसने सेवा कार्य कर रहे सलमान खान फैंस को सबसे बड़े सलमान खान फैन का सार्टिफिकेट प्रदान किया इसके लिए बाकायदा सर्वेक्षण किया गया इस सर्वेक्षण के कारण सलमान खान फैंस ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में हिस्सा लेना शुरू किया सलमान खान के फैंस मानवीय सेवा के लिए सबसे आगे रहते हैं।
सलमान खान की फिल्म रिलीज पर पूरा सिनेमा हॉल बुक किया जाता है- सलमान खान की फिल्म सिकंदर देखने के लिए बड़ी संख्या में सलमान खान के जबलपुरिया फैंस समदड़िया सिनेमा पहुंचे थे जबलपुर में सलमान खान के फैंस की कोई कमी नहीं है जबलपुर में सलमान खान के चाहने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है सलमान खान की हर फिल्म में सिनेमाघर बुक किया जाता है। इस दौरान लकी, किरन महराज, बीइंग समीर, कपिल बर्मन,अहफाज खान आदि बड़ी संख्या में सलमान खान के फैंस उपस्थित थे ।