Bigg Boss 17 Winner 2024 बने मुनव्वर फारूखी

2/5 - (20 votes)

Bigg Boss 17 Winner 2024 बने मुनव्वर फारूखी

 

 

 

 

Bigg Boss 17 Winner

 

 

अपडेट मई 2026-  सलमान खान के बहुचर्चित रियालिटी टीवी शो बिग बॉस 17 ने अपना विजेता चुन लिया है मुनव्वर फारूखी ने Bigg Boss 17 Winner का खिताब जीत लिया है बिग बॉस शो के होस्ट मेगास्टार Salman Khan ने उनके नाम की घोषणा की। टीवी कलाकार अभिषेक कुमार शो के रनर अप बने हैं और बिग बॉस 17 के सफर को अब विराम लग चुका है टाॅप 5 सदस्यों में सबसे पहले अरुण माशेट्टी बेघर हुए। फिर अंकिता लोखंडे बाहर हुई और अंत में मन्नारा चोपड़ा को बिग बॉस के घर से बाहर किया गया। इन तीन सदस्यों के बाद मुनव्वर फारूखी और अभिषेक कुमार घर से बाहर आये अंतिम मुकाबला इन दोनों के बीच ही था।

 

 

 

होस्ट सलमान खान ने 10 मिनट के लिए लाइव वोटिंग शुरू करवाई और फिर वोटिंग के आधार पर मुनव्वर फारूखी को विजेता घोषित किया गया और बिग बॉस 17 के खिताब से सम्मानित किया गया।मुनव्वर को साथ में 50 लाख रुपये और एक कार भी मिली है जैसे सलमान खान ने मुनव्वर फारूखी का नाम एनाउंस किया मुनव्वर खुशी से उछल पड़े। गौरतलब है कि बिग बॉस शो से पहले मुनव्वर फारूखी ने कंगना रनौत के टीवी शो लॉकअप की ट्रॉफी भी जीती थी।

 

 

 

भारती हर्ष की बिग बॉस फिनाले में गुदगुदाती परफार्मेंस 

कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जबरदस्त कॉमेडी परफार्मेंस ने ‘बिग बॉस 17’ के फिनाले के और मजेदार बनाया चारों कलकारो ने दर्शकों को खूब हंसाया।सलमान खान ने अंकिता की सासू मां के साथ मस्ती करते हुए उन्हें ‘बिग बॉस’ में आने का ऑफर दिया हंसी मजाक करते हुए उन्होंने सासू मां से पूछा कि वह अंकिता और विक्की के लिए क्या करेंगी। अंकिता और उनकी सास को सात वचन दिलवाते हैं। सलमान खान उन्हें ‘सासू मां’ बोलते हैं और पूछते हैं कि क्या उनकी लव मैरिज हुई थी? उन्हें समझाकर बोलते हैं अंकिता और विक्की के बीच दखल न दें और इनकी जोड़ी लंबी चलेगी। सासू मां ने सात वचन बतायें।

 

 

 

राहुल कनल ने मुनव्वर फारुखी का बर्थडे सेलिब्रेट किया 

मुनव्वर फारूखी का जन्मदिन भी सेलीब्रेट किया गया राहुल कनल भी बिग बॉस 17 के सेट पर मौजूद रहे। राहुल कनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो फोटो शेयर की है। जिसमें मुनव्वर फारूखी राहुल कनल को केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं।

 

 

 

 

ट्रॉफी जीतने के बाद मुनव्वर फारुखी अपनी जीत पर बोले

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी ने कहा कहा बेशक यह जीत बहुत महत्वपूर्ण थी इंसान की जिंदगी में जो भी एक खेल होता है काम होता है एक सिचुएशन होती है उसमें से उसे इंसान को बाहर निकलना बहुत जरूरी होता है जब आप बाहर इज्जत के साथ निकलते हैं तो पूरी जर्नी लायक लगने लगती है।

 

 

आरोपो का जबाब-

अपने ऊपर आरोपों का जवाब देते हुए कहा फैमिली दोस्त चाहने वाले सबको अंदर जो चीज हुई वह परेशान की होगी लेकिन मैं बहुत सारी लड़कियों के साथ काम किया है और वह जानती है कि मैं उनके साथ कितनी इज्जत के साथ रहा हूं मैं उन्हें अपने आसपास कितना कंफर्टेबल फील कराया है ।

 

 

 

सलमान खान का यह 14वा शो जिसे होस्ट किया 

बिग बॉस 17 खत्म हो चुका है सलमान खान का यह 14 वां शो था जिसे उन्होंने होस्ट किया है सलमान खान बिग बॉस 4 के जरिए पहली बार बिग बॉस टीवी शो में कदम रखा और उनकी टीआरपी में भारी उछाल आ गया इसके बाद से लगातार सलमान खान ही इस टीवी शो को होस्ट कर रहे हैं हालांकि बीच-बीच में संजय दत्त सहित अन्य स्टारों ने भी इसे होस्ट किया लेकिन सलमान खान के आते ही इस शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल आ जाता है सलमान खान की बिग बॉस सफर के इस दौरान ऐसे कई मौके आए जब उन्होंने इस शो को छोड़ने की बात कही लेकिन इस शो के निर्माता ऐसा नहीं चाहते। और वह किसी न किसी तरीके से सलमान खान को मना कर वापस लेकर आते हैं।

 

 

FAQ.

 

 

1.बिग बॉस 17 2024 का विनर कौन है?
सलमान खान के बहुचर्चित रियालिटी शो बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी विजेता बने इस सीजन का ग्रैंड फिनाले का प्रसारण 28 जनवरी 2024 को हुआ।

 

 

2.Who is the 3 finalist of Bigg Boss 17?
We witnessed Bigg Boss 17 grand finale, where one of the five finalists Ankita Lokhande, Munawar Faruqui, Mannara Chopra, Abhishek Kumar, and Arun Mashetty will emerge as the winner

 

 

 


3.What is the TRP of Bigg Boss 17?
bigg boss 17 season Trp Last week Finale Week TRP : 2.6 Grand Finale TRP : 3.1 And bigg boss 17 is one of the Top 5 Most Successful Season of Bigg Boss

 

 

 

4.बिग बॉस सीजन 17 का रनर अप कौन है?
बिग बॉस 17 के पहले रनर-अप अभिषेक कुमार मनारा चोपड़ा दूसरे रनर-अप का खिताब लेकर घर गईं। मुनव्वर फारूकी ने बाकी चार प्रतियोगियों को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

 

 

 

 

5.बिग बॉस 17 का दूसरा फाइनलिस्ट कौन है?
सलमान खान का रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 17 का फाइनलिस्ट मुनव्वर फारूकी बने जिन्होंने इस लोकप्रिय सीजन का खिताब जीता।

 

 

 

नोट – आप सलमान खान के सबसे बड़े फैन हैं और आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा हो तो हमें कमेंट करके जरूर बतायें और सलमान खान से जुड़ी ताजा दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए Bollywood Yatraa.com से।