Bollywood Casting Scams Exposed: मुंबई में नए एक्टर के लिए Audition Fraud से बचने की Complete Survival Guide”

माया नगरी मुंबई में हर साल हज़ारों युवा आँखों में बड़े-बड़े सपने और हाथों में पोर्टफोलियो थामे ‘हीरो’ या ‘आर्टिस्ट’ बनने आते हैं। फ्रॉड और स्कैम सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री या मुंबई तक सीमित नहीं हैं, ये हर शहर और हर क्षेत्र में होते हैं। लेकिन जब आप एक नए शहर में बड़े सपने लेकर आते हैं, तो स्कैमर्स की नज़र आप पर सबसे पहले पड़ती है।
यदि आप मुंबई आ रहे हैं या आ चुके हैं, तो मुंबई में कदम रखने से लेकर कैमरे के सामने खड़े होने तक, खुद को धोखाधड़ी और चोरी से कैसे बचाएं? पेश है सीधे ग्राउंड-रिसर्च और मुंबई के कलाकारों से बातचीत पर आधारित एक बेहद ज़रूरी गाइड।
1. मुंबई आते ही न दिखें ‘अलग’: बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें
जब आप मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) या चर्चगेट स्टेशन पर उतरते हैं, तो आपकी बॉडी लैंग्वेज ही चोरों और स्कैमर्स को बता देती है कि आप नए हैं।
भीड़ का हिस्सा बनें: मुंबई की भीड़ बहुत तेज़ चलती है। अगर आप स्टेशन से बाहर निकलकर ऊंची इमारतों को सिर उठाकर देखेंगे, जगह-जगह रुककर तस्वीरें खींचेंगे, तो जेबकतरे और फ्रॉड समझ जाएंगे कि आप टूरिस्ट या नए स्ट्रगलर हैं।
माहौल में घुलें-मिलें: शहर को देखना बुरा नहीं है, लेकिन इस तरह देखें कि आप यहाँ के माहौल का हिस्सा लगें, न कि कोई आसान शिकार।
अलर्ट जोन: जोगेश्वरी, धारावी, बांद्रा और कुर्ला जैसे भारी भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर जेबकतरे और पॉकेटमार सबसे ज़्यादा सक्रिय रहते हैं। यहाँ विशेष सावधानी बरतें।
2. लोकल ट्रेन, बस और ऑटो में सामान गुम जाए तो क्या करें?
मुंबई की एक अच्छी बात यह है कि यहाँ के सरकारी कर्मचारी और आम जनता अक्सर बहुत ईमानदार होते हैं। अगर आपका सामान छूट जाए, तो घबराने की बजाय तुरंत एक्टिव हों:
सरकारी बसों (BEST) के लिए: अगर बस में पर्स या बैग छूट जाए, तो तुरंत नजदीकी बस डिपो पर जाएं। उन्हें बस का नंबर, रूट और समय बताएं। अगर आप देर करेंगे, तो सामान वर्ली स्थित हेड ऑफिस भेज दिया जाता है। वहाँ बकायदा कैरेट्स (क्रेट्स) भर-भरकर छूटा हुआ सामान महीनों तक हिफाजत से रखा रहता है। वहाँ एक फॉर्म भरकर और अपने सामान की सही जानकारी (जैसे पर्स में कितने पैसे थे या बैग में क्या था) देकर आप उसे वापस पा सकते हैं
लोकल ट्रेन के लिए: ट्रेन में भी चेकिंग के दौरान छूटा हुआ सामान सुरक्षित रख लिया जाता है। इसके लिए आपको तुरंत रेलवे पुलिस या स्टेशन मास्टर के पास शिकायत दर्ज करानी होगी।
ऑटो रिक्शा के लिए: मुंबई में ऑटो स्टैंड्स पर अक्सर एक लॉकर या कलेक्शन सिस्टम होता है। कई बार ईमानदार ऑटो वाले छूटा हुआ सामान स्टैंड पर जमा कर देते हैं। वहाँ जाकर पूछताछ करें।
यात्रा के दौरान खुद को ऐसे सुरक्षित रखें:
लोकल ट्रेन में सफर करते समय लड़के अपना पर्स और मोबाइल पैंट की आगे वाली जेब में रखें।
अपने पिट्ठू बैग (Backpack) को पीछे टांगने के बजाय आगे छाती की तरफ टांगें। मुंबई लोकल में आपको ज़्यादातर मुसाफिर ऐसा करते ही दिखेंगे।
3. शूटिंग सेट पर चोरी और धोखे से कैसे बचें?
चाहे आप मुख्य कलाकार हों या जूनियर आर्टिस्ट, शूटिंग सेट पर भी आपको बेहद सतर्क रहने की ज़रूरत है।
महंगी ज्वेलरी और कीमती सामान: खासकर महिला कलाकार ध्यान दें कि सेट पर भारी या महंगी ज्वेलरी पहनकर न जाएं। पीरियड ड्रामा या किसी खास सीन के लिए अगर आपको अपनी अंगूठी या गहने उतारने पड़ते हैं, तो उनके गुम होने का खतरा रहता है।
स्मार्ट ड्रेसिंग (हाफ पैंट/कैपरी ट्रिक): लड़के और लड़कियां, दोनों ही सेट पर जाने के लिए अंदर एक ज़िप (चैन) वाली कैपरी या हाफ पैंट पहन सकते हैं। इसके ऊपर आप अपनी शूटिंग की कॉस्ट्यूम (जैसे धोती, साड़ी या भारी कपड़े) पहन लें। इससे आपका मोबाइल और पर्स हमेशा आपके पास सुरक्षित रहेगा।
फालतू सामान न लाएं: जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करते समय अपने बैग में कोई भी ऐसा फालतू या कीमती सामान न रखें जिसकी सेट पर ज़रूरत न हो।
4. रूम, पीजी (PG) और ब्रोकर स्कैम से सावधान
मुंबई में पैर जमाने के लिए घर की तलाश सबसे बड़ा टास्क है और यहीं सबसे ज्यादा फ्रॉड होता है।
लिखित एग्रीमेंट: जब भी कोई रूम या पीजी लें, तो बिना ‘रूम एग्रीमेंट’ के एडवांस न दें। एग्रीमेंट की शर्तों को लाइन-बाय-लाइन ध्यान से पढ़ें।
डिजिटल पेमेंट: डिपॉजिट या रेंट हमेशा ऑनलाइन माध्यम से दें और उसका स्क्रीनशॉट संभाल कर रखें।
क्रॉस-वेरिफिकेशन: ब्रोकर या जिसके साथ आप रूम शेयर कर रहे हैं, उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। उनके डॉक्यूमेंट्स (आधार कार्ड आदि) ज़रूर चेक करें।
5. फर्जी कास्टिंग डायरेक्टर्स और ऑफिस का मायाजाल
अंधेरी, आराम नगर और म्हाडा (Mhada) जैसे इलाकों में कई असली प्रोडक्शन हाउस हैं, तो वहीं कई फर्जी दुकानें भी खुली हुई हैं।
दिखावे पर न जाएं: कई फ्रॉड लोग किराए पर आलीशान ऑफिस सेटअप लेते हैं। दीवारों पर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के साथ अपनी तस्वीरें लगाकर रखते हैं और दावा करते हैं कि वे ‘लीड रोल’ कास्ट कर रहे हैं।
पैसे की मांग = फ्रॉड: अगर कोई आपसे आर्टिस्ट कार्ड (Artist Card), एक्टिंग पोर्टफोलियो, या प्रोफाइल जनरेशन के नाम पर 5,000 या 10,000 रुपये मांगता है, तो तुरंत समझ जाइए कि वह फ्रॉड है।
इंडस्ट्री का सुनहरा नियम: फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के पैसे मिलते हैं, काम पाने के लिए पैसे देने नहीं पड़ते। कोई भी असली प्रोड्यूसर या कास्टिंग डायरेक्टर आपसे एक रुपया भी नहीं मांगेगा।
6. ऑनलाइन ग्रुप्स और पेमेंट की सुरक्षा: ‘इनवॉइस’ है आपका सबसे बड़ा हथियार
व्हाट्सएप ग्रुप्स या सोशल मीडिया पर आने वाले ऑडिशन कॉल्स से सावधान रहें। अगर आपको कोई काम मिलता है, तो अपनी पेमेंट सुरक्षित करने के लिए ये कदम उठाएं:
पूरी डिटेल मांगें: कॉल आने पर प्रोडक्शन हाउस का नाम, शूटिंग का समय और लोकेशन स्पष्ट रूप से पूछें।
इनवॉइस (Invoice) ज़रूर भरें: सेट पर काम पूरा होने के बाद इनवॉइस भरा जाता है। उसका तुरंत अपने फोन में स्क्रीनशॉट या फोटो ले लें। इनवॉइस में निम्नलिखित बातें साफ होनी चाहिए:
- आपका सही नाम
- आपका निभाया गया कैरेक्टर
- तय किया गया बजट/अमाउंट
चेक या ट्रांसफर के लिए आपका बैंक नाम और साइन
डॉकेट (Docket) में डायलॉग लिखवाएं: यदि आप जूनियर आर्टिस्ट हैं और आपको सेट पर कोई डायलॉग (संवाद) बोलने को मिला है, तो डॉकेट में उस डायलॉग को दर्ज करवाना न भूलें। माइक के साथ या सेट पर अपनी फोटो सबूत के तौर पर रख लें। इसी के आधार पर आपका पेमेंट स्केल बढ़ता है।
पेमेंट का समय: इंडस्ट्री के नियम के अनुसार पेमेंट आमतौर पर 30 से 90 दिनों (वर्टिकल या स्टैंडर्ड कॉन्ट्रैक्ट के तहत) के भीतर आती है। यदि प्रोडक्शन हाउस देरी करे, तो आपका इनवॉइस ही आपका कानूनी सबूत होगा।
निष्कर्ष: आप खुद एक एक्टर हैं, सामने वाले की एक्टिंग पहचानिए!
फ्रॉड करने वाले लोग भी बहुत शातिर ‘एक्टर’ होते हैं, तभी वे अपनी बड़ी-बड़ी बातों से लोगों को बेवकूफ बना लेते हैं। लेकिन याद रखिए, आप भी एक एक्टर हैं! आपका काम ही इंसानी स्वभाव और बॉडी लैंग्वेज को समझना है।
जब भी कोई आपसे अजीब बातें करे या पैसे मांगे, तो सीआईडी (CID) की तरह हर किसी पर शक न करें, लेकिन सजग ज़रूर रहें। सामने वाले से क्रॉस-क्वेश्चन (सवाल-जवाब) करें। जैसे ही आप गहराई से सवाल पूछेंगे, झूठ बोलने वाले घबरा जाएंगे।
यह शहर जितना बड़ा है, यहाँ सतर्कता ही उतनी बड़ी सुरक्षा है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने सपनों को सच करें!
MASK MAN की महत्वपूर्ण एक्टिंग टिप्स ( se Hindi) की गई एक्टिंग आपको भीड़ से अलग ( banaegi Hindi main likhna ) है। इन टिप्स को आज ही अपनी AUDITION ( aur Hindi ) SHOOTING ( main ) में आजमाएं ( aur Hindi ) अपने हुनर को निखारें और हर शॉट को यादगार बनाएं। ऑल द बेस्ट!
Acting से संबंधित सवालों के लिए आप कमेंट में लिख दें mask man आपके सवाल का जवाब जल्द देगा।
डायरेक्ट बात करने के लिए व्हाट्सएप पर मैसेज कर सकते हैं हमारी टीम आपको संपर्क करेगी WhatsApp -9406959953