Alpha Box Office Collection Day 2 आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा ने पकड़ी रफ्तार दो दिनों में कमाए इतने करोड़

आलिया भट्ट अनिल कपूर शर्वरी और बॉबी देओल अभिनीत फिल्म अल्फा शुक्रवार को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी हैं जिसमें दो लीड एक्ट्रेस किरदारों को फ्रंट पर रखा गया है।
यशराज बैनर (YRF) के मशहूर स्पाई यूनिवर्स (SPY UNIVERSE) की एक्शन थ्रिलर फिल्म अल्फा शुक्रवार को यानी 3 जून 2026 को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है जिसमें आलिया भट्ट बॉबी देओल अनिल कपूर और शरवरी बाघ लीड रोल में नजर आए हैं इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है स्पाई यूनिवर्स की यह सातवीं फिल्म है पहली फिल्म साल 2012 में आई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म एक था टाइगर है। आईए जानते हैं आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कैसा है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Alpha Box Office Collection Day 2)- शिव रवैल के निर्देशन में बनी स्पा यूनिवर्स की फिल्म अल्फा ने पहले दिन 9.5 करोड रुपए की बंपर ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला है दूसरे दिन शनिवार को 11.50 करोड रुपए का जबरदस्त बिजनेस किया है डबल डिजिट का फायदा लेते हुए भारत में 24.90 करोड़ का सकल कलेक्शन किया है वही 20.75 करोड़ का शुद्ध कलेक्शन अब तक कर लिया है।
Alpha Movie Worldwide Box Office Collection Day 2
आलिया भट्ट और शर्वरी बाग की दमदार अदाकारी बड़े पर्दे पर प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म ने दो दिनों में 37.90 करोड़ का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
Alpha Movie Budget (बजट)– खबरों की माने तो महिला प्रधान फिल्म अल्फा का बजट लगभग 100 करोड रुपए हैं यशराज फिल्म्स (YRF)ने इसके बीएफएस VFX)और इंटरनेशनल स्तर के एक्शन सींस पर काफी बड़ा खर्च किया है।
कहानी- आलिया भट्ट का किरदार एक ऐसी लड़की सीता का है जिसके शरीर में जन्म से ही एक खास सीरम मौजूद है जो उसे असाधारण ताकत और रीजनॉरेटिव पावर देता है सीता को एक बेहद खतरनाक हत्यारे और जासूस के रूप में पाला जाता है बड़े होने पर सब सीता को अपने अतीत और इस प्रोग्राम के पीछे की सच्चाई पता चल जाती है तो वह इसे बनाने वालों के खिलाफ खड़ी हो जाती है कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब उसका सामना अपनी अलग हो चुकी जुड़वा बहन दुर्गा(शरवरी) से होता है इसके बाद एक्शन धोखे और मिशन की एक हाई ऑक्टेन कहानी शुरू होती है इसके आगे की कहानी जानने के लिए आप अपने नजदीकी सिनेमाघर में जाकर पूरी फिल्म देख सकते हैं।
फिल्म की खास बातें और चर्चा
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस फिल्म के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रेनिंग ली है फिल्म में उनके और शर्वरी के बीच फिल्म के एक्शन सींस और केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।
रितिक रोशन का कैमियो- फिल्म अल्फा में रितिक रोशन का मेजर कबीर के रूप में आना थिएटर्स में दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हुआ है जिस कारण इस फिल्म की चर्चा और भी अधिक बढ़ गई है।
मिक्स रिस्पांस- फिल्म के बीएफएक्स (VFX) और तकनीकी पक्ष की तारीफ हो रही है हालांकि कुछ दर्शकों और समीक्षकों ने इस कहानी मिली जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ ग्लैमर सीन को लेकर मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं YRF के पिछले बड़े प्रोजेक्टस पठान या वार के मुकाबले इसकी ओपनिंग थोड़ी धीमी जरूर मानी जा रही है लेकिन महिला केंद्रित एक्शन जोनर और आलिया भट्ट शरवरी की जोड़ी के चलते आने वाले दिनों में इसके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है भी की जा रही है।
नोट – आपको आलिया भट्ट और शरवरी बाघ का अभिनय कैसा लगा कमेंट बॉक्स में अपना रिव्यू जरूर दें आपको हमारा यह लिख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बनी रही है आपके अपने न्यूज़ ब्लॉक बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज मिलती हैं।