Salman Khan Ki Film Maatrubhumi Me Chinese Officer Ke Roll Mein Nazar Aayege Aakash Thapa

Rate this post

Salman Khan Ki Film Maatrubhumi Me Chinese Officer Ke Roll Mein Nazar Aayege Aakash Thapa

 

 

 

Salman Khan Ki Film Maatrubhumi Me Chinese Officer Ke Roll Mein Nazar Aayege Aakash Thapa
Salman Khan Ki Film Maatrubhumi Me Chinese Officer Ke Roll Mein Nazar Aayege Aakash Thapa

 

 

 

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि जल्द ही रिलीज होने वाली है फिल्म में भारत के अलावा पड़ोसी देशों के कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

 

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में चीनी सी बने मेजर अनूप विक्रम के अलावा एक और नाम है जो सुर्खियां बटोर रहा है वह नाम है आकाश थापा का।

 

 

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है ​जिसमें आकाश थापा अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ में एक बेहद सशक्त और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए तैयार हैं, जिसमें वे एक चीनी सैन्य अधिकारी की भूमिका में नज़र आएंगे।”

 

फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही धूम मचा दी है हर कोई इस बहु प्रतीक्षित फिल्म के ट्रेलर की तारीफें करते थक नहीं रहा है।
आकाश मातृभूमि में अनूप विक्रम के साथ चीनी सैन्य ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

 

मातृभूमि के ट्रेलर में अनूप विक्रम के साथ आकाश थापा भी दिखाई दे रहे हैं अपनी दिल छू लेने वाली अदाकारी से उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है

 

फिल्म में सलमान खान,अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया जैसे मजे हुए कलाकार भारतीय सी ऑफिसर की भूमिका में है जिसे आकाश थापा भी बड़े पर्दे पर भिड़ते दिखाई देने वाले हैं।

 

 

बॉलीवुड यात्रा को आकाश थापा ने बताया कि वह पिछले 5 सालों से बॉलीवुड में सक्रिय है और अपनी अभिनय यात्रा जारी रखे हुए हैं।

 

कैसे मिला मातृभूमि में काम करने का मौका
जब कुछ बड़ा होना होता है तो प्रकृति अचानक बदलाव करती है ऐसा ही कुछ आकाश थापा के साथ हुआ उनका कहना है कि अचानक मेरी लाइफ में एक दिन ऑडिशन आया वह ऑडिशन फिल्म मातृभूमि का था।

 

आकाश बताते हैं की मातृभूमि का ऑडिशन अपूर्व लिखिए टीम ने लिया था जिसे पास कर लिया गया और सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने का मौका मिला।

 

 

लद्दाख में किया था शूट
आकाश का कहना है कि वह सलमान खान फिल्म प्रोडक्शन के साथ लद्दाख में शूटिंग करने के लिए गए थे इस फिल्म के महत्वपूर्ण सीक्वेंस को लद्दाख में फिल्माया गया है जो बहुत ही दिलचस्प और धमाकेदार होने वाले हैं। हालांकि उन सींस को अभी ट्रेलर में नहीं दिखाया गया है।

 

सलमान खान के साथ काम करना और उन्हें करीब से काम करते देखना यह मेरे लिए बहुत ही अद्भुत पल था हर एक अभिनेता का सपना होता है कि जीवन में एक बार सलमान खान के साथ उनकी फिल्म में काम करने का मौका जरूर मिले।

 

मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे सलमान खान सर की फिल्म में काम करने का मौका मिला मैं दिल से शुक्रगुजार हूं एक सलमान फैन के रूप में भी यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है मैं सलमान खान का बचपन से फैन हूं मैं उनकी जिम उनकी फिटनेस को भी फॉलो करता हूं।

 

सलमान खान का दिलदार रवैया
आकाश थापा बताते हैं कि सलमान फिल्म में शूटिंग के दौरान कभी भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मैं किसी इतने बड़े प्रोडक्शन की फिल्म में काम कर रहा हूं सलमान खान का कि सेट पर माहौल इतना सकारात्मक होता है और सलमान खान और उनकी टीम के द्वारा इतना सम्मान दिया जाता है कि आपको ऐसा महसूस ही नहीं होता कि भारत के सबसे बड़े फिल्म प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं।

 

छोटे-छोटे किरदारों से की शुरुआत
एक्टर आकाश थापा ने बॉलीवुड में छोटे-छोटे किरदारों को निभाते हुए अपने अभिनय सफर की यात्रा शुरू की उन्होंने यह रिश्ता क्या कहलाता है दिल्ली क्राइम सीरीज जैसे टीवी सीरियल में भी काम किया है।

 

विज्ञापनों में भी दिखाया अपने अभिनय दम
अभिनेता आकाश थापा कई बड़े ब्रांड के विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं जिनमें विंक्स इंडिया, वीवो, मुथूट फाइनेंस, टोयोटा कार के नाम शामिल है।

 

नोट – यदि आप भी बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं और या फिर आप बॉलीवुड में काम कर रहे हैं तो ऑडिशन की अपडेट पाने के लिए आप नीचे दिए गए आइकन पर क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप चैनल ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं।