फिर लौटेगा हंसी का हंगामा ऊटी में शुरू हुई ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो 

Rate this post

फिर लौटेगा हंसी का हंगामा ऊटी में शुरू हुई ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो 

 

 

 

Fir lautega Hansi Ka Hungama Ooty mein shuru Hui Golmaal5 ki shooting Ajay Devgan Ne share Kiya videoAjay Devgn sharing Golmaal 5 shooting start video from Ooty.
Fir lautega Hansi Ka Hungama Ooty mein shuru Hui Golmaal5 ki shooting Ajay Devgan Ne share Kiya video

 

 

 

 

अजय देवगन की बहु प्रतीक्षित फिल्म गोलमाल 5 की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जानिए क्या है इस फिल्म का अपडेट।

 

 

गोलमाल 5 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की शूटिंग शुरू कर दी है अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म गोलमाल 5 को लेकर एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है अजय देवगन ने इसके शेड्यूल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेर की है जिसमें उनके साथी कलाकार साथ नजर आ रहे हैं इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

 

 

 

अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गोलमाल 5 स्टार कास्ट की एक झलक शेयर की है और फ्रेंड्स को जानकारी देते हुए बताया है कि गोलमाल सीरीज की पांचवी किस्त गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है अजय देवगन ने ऊटी से एक मजेदार वीडियो मोटाज शेयर किया है जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और शरमन जोशी के कंधे पर श्रेयस तलपड़े हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं। यह सारे दिग्गज 6 स्टार एक बड़ी लंबी 5 सीटर बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं यह बाइक इस फिल्म का एक अहम हिस्सा है।

 

 

 

अजय देवगन, तुषार कपूर अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े की कॉमेडी फिल्म गोलमाल 5 पहले से भी अधिक मजेदार होने वाली है इस बार इस फिल्म की शूटिंग ऊटी में की गई है और सभी कलाकार मजाकिया मूड में नजर आ रहे हैं उनका मस्ती मजाक एक फिर दर्शकों को बड़े पर्दे पर गुदगुदाने वाला है फैंस इस फिल्म को लेकर पहले से ही इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गोलमाल 5 की वीडियो शेयर करते हुए लिखा इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा गोलमाल 5 का ऊटी शेड्यूल लड़कों के साथ।

 

 

 

साल 2006 में सबसे पहले 14 जुलाई को रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म गोलमाल रिलीज हुई थी इस फिल्म में अजय देवगन, परेश रावल, अरशद वारसी, तुषार कपूर शर्मन जोशी और रिमी सेन जैसे सुपर से सितारे नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी 15 करोड रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 46 करोड़ रुपए से भी अधिक का कारोबार किया था। इस फिल्म का दूसरा भाग गोलमाल रिटर्न साल 2008 में रिलीज हुआ था गोलमाल रिटर्न्स का बजट 35 करोड रुपए था वही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 82 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

 

 

 

गोलमाल सीरीज के तीसरे भाग गोलमाल 3 साल 2010 में रिलीज हुई थी इस फिल्म का बजट 40 करोड रुपए का था वही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 162 करोड रुपए की बंपर कमाई की थी।साल 2017 में गोलमाल 4 रिलीज हुई थी गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 308 करोड रुपए का कारोबार किया था इस फिल्म का बजट 142 करोड रुपए बताया गया।

 

 

 

सैक्निल्क के मुताबिक अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल सीरीज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  

 

फिल्म का नाम बजट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गोलमाल 15 करोड़ रुपए 46 करोड़ रुपए
गोलमाल 2 35 करोड़ रुपए 82 करोड़ रुपए
गोलमाल 3 40 करोड़ रुपए 162 करोड़ रुपए
गोलमाल 4 142 करोड़ रूपए 308 करोड़ रूपए
गोलमाल 5 -------- -----------

 

 

 

 

 

 

नोट – आप अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 के लिए कितने उत्साहित है कमेंट करके जरूर बताएं क्या आपने रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल सीरीज की पिछली चार फिल्में देखी है इनमें से कौन सी फिल्म आपकी फेवरेट है कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमें हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं यदि आपको हमारा यह लिख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूले बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज़ ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर।

Prabhat

प्रभात उमंग एक लेखक है उन्होंने सहायक लेखक के तौर पर दैनिक स्वदेश ,नव स्वदेश, और स्वदेश ज्योति न्यूज पेपर में अपनी सेवाएं 10 वर्षो तक दी है प्रभात इंडियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं

View all posts by Prabhat

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now