सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया (1989): के असली अखबारों के संग्रह से एक रिपोर्ट

Rate this post

सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया (1989): के असली अखबारों के संग्रह से एक रिपोर्ट

 

 

Salman Khan ki Film maine pyar Kiya (1989)ke asali akhbaron ke sangrah se ek report
Salman Khan ki Film maine pyar Kiya (1989)ke asali akhbaron ke sangrah se ek report

Salman Khan ki Film maine pyar Kiya (1989)ke asali akhbaron ke sangrah se ek report

 

 

आज से 30 साल पहले इस फिल्म को देखने के लिए थियेटर्स के बाहर लगी थी 2 किमी लंबी लाइन ” 1989 के असली अखबारों के संग्रह से एक रिपोर्ट

 

आज जब हम इंटरनेट पर सलमान खान की फिल्म मैने प्यार किया के बारे में सर्च करते हैं तो हमें वही घिसी पिटी जानकारी मिलती है लेकिन मेरे पास उस दौर के असली दस्तावेज मौजूद है चलिए वक्त की सुई को पीछे घूमाते हैं और देखते हैं कि दिसंबर 1989 में अखबारों ने इस फिल्म का स्वागत कैसे किया था।

 

 

अक्सर हम इतिहास को दूसरों की जुबानी सुनते हैं लेकिन जब इतिहास आपके सामने पुराने पीले पड़ चुके अखबारों के पन्नों में दर्ज हो तो उसकी बात कुछ और होती है दिसंबर 1989 का वह दौर मुझे आज भी उन सुरक्षित रखे हुए अखबारों के जरिए याद आता है जब राजश्री प्रोडक्शन की एक फिल्म ने पूरे देश के युवाओं को प्रेम और सुमन का दीवाना बना दिया था। मेरे पास मौजूद 1989 के उन खास अखबारों के पन्नों को पलटते हुए आज मैं आपको मैंने प्यार किया कि उसे दौर में ले जाना चाहता हूं जहां न इंटरनेट था और ना ही इस सोशल मीडिया। बस थे तो बड़े-बड़े विज्ञापनों वाले अखबार और सिनेमाघरो के बाहर लगी लंबी कतारें।

 

 

Salman Khan ki Film maine pyar Kiya (1989)ke asali akhbaron ke sangrah se ek report
Salman Khan ki Film maine pyar Kiya (1989)ke asali akhbaron ke sangrah se ek report

 

 

जब फिल्म की दीवानगी सुबह 9 बजे ही थिएटर खींच लाती थी- साल 1989 यह वह दौर था जब सलमान खान की पहली फिल्म सिनेमाघर में मैंने प्यार किया लगी थी उसे दौर में चार शो सिनेमाघरों में हुआ करते थे फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म का एक और शो बढ़ा दिया जाता था फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघर में टूट पड़ती थी आज के दौर में हम देखते हैं कि एक ही फिल्म मल्टीप्लेक्स में 5 -6 स्क्रीन्स पर चलती है और सुबह 7 बजे से लेकर रात तक 15 से 20 शो होते थे लेकिन 1989 में मैंने प्यार किया रिलीज हुई थी तब कहानी बिल्कुल अलग थी। सलमान खान की फिल्म मैने प्यार किया 29 दिसंबर 1989 को रिलीज हुई थी। जिसमें सलमान खान और भाग्य श्री ने मुख्य भूमिका निभाई।

 

 

लिमिटेड शो और अनलिमिटेड भीड़
उसे दौर में सिंगल स्क्रीन का राज था नियम फिक्स थे दिन भर में केवल 4 शो सिनेमाघरों में चला करते थे। इन 400 में फिल्म देखना किसी जंग जीतने जैसा होता था क्योंकि शो कम थे इसलिए हर शो के लिए मारामारी होती थी आज शो मिस हो जाए तो हम एक घंटे बाद वाला शो देख लेते हैं लेकिन तब अगर टिकट नहीं मिली तो आपको अगले शो के लिए 3 घंटे या अगले दिन का इंतजार करना पड़ता था।

 

 

 

Salman Khan ki Film maine pyar Kiya (1989)ke asali akhbaron ke sangrah se ek report
Salman Khan ki Film maine pyar Kiya (1989)ke asali akhbaron ke sangrah se ek report

 

 

 

सुबह 9 बजे का वो स्पेशल शो
मैंने प्यार किया की लोकप्रियता का आलम यह था कि सुबह 12:00 की शो से पहले ही थिएटर के बाहर हजारों की भीड़ जमा हो जाती थी जब भीड़ बेकाबू होने लगती तब थिएटर मालिक मजबूरन सुबह 9:00 से 11:30 बजे का शो शुरू करते थे यह शो आधिकारिक नहीं होता था बल्कि फिल्म की भारी डिमांड को देखते हुए खास तौर पर जोड़ा जाता था सोचिए लोग सुबह 7 बजे ही घर से निकल जाती थी ताकि 9:00 बजे वाले शो की टिकट मिल सके आज सुबह के शो अक्सर खाली रहते हैं लेकिन तब यह सबसे ज्यादा हाउसफुल रहने वाला शो था।

 

 

मल्टीप्लेक्स बनाम सिंगल स्क्रीन का रोमांच
आज हम आरामदायक रिक्लानर सीटों पर बैठकर फिल्म देखते हैं लेकिन उस अपर क्लास की लकड़ी की कुर्सियां और बालकनी की लोहे की रेलिंग पर टिककर फिल्म देखने का अपना ही मजा था ।

 

 

  • आज का क्रेज :- मल्टीप्लेक्स में लोग चुपचाप पॉपकॉर्न खाते हुए फिल्म देखते हैं।
  • तब का क्रेज:- जैसे ही प्रेम सलमान खान की एंट्री होती थी या आज शाम होने आई,दिल लेके दर्द मोहब्बत लिया है, दिल दीवाना बिन सजना के माने ना गाने शुरू होते थे पूरा थिएटर सीडीओ और सिक्कों की गूंज से भर जाता था वह चार शो का शोर आज के बीच शोज पर भारी पड़ता था।

 

 

Salman Khan ki Film maine pyar Kiya (1989)ke asali akhbaron ke sangrah se ek report
Salman Khan ki Film maine pyar Kiya (1989)ke asali akhbaron ke sangrah se ek report

 

 

मैंने प्यार किया के सिनेमाघरों में शो टाइम
सलमान खान की पहली फिल्म मैंने प्यार किया जैसे ही सिनेमा घरों में रिलीज हुई लोकप्रिय हो गई फिल्म देखने लोगों की लंबी लंबी कतारें देखी गई उस दौर में सिनेमाघर में केवल चार शो हुआ करते थे सुबह 12 बजे से 2:30बजे तक, 3 बजे से 5:30 बजे तक,6 बजे से 8:30 तक और 9 बजे से 12 बजे तक आज मल्टीप्लेक्स के कारण चार अधिक शो होते हैं लेकिन तब ऐसा नहीं था लेकिन हां फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए एक शो बढ़ा दिया जाता था जो सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक होता था सिनेमाघरों में बॉक्स, बालकनी, और अपर क्लास की टिकट मिलती थी 10 रूपए अपर क्लास का टिकट, 15 रूपए का बालकनी का टिकट, 20 रूपए का बॉक्स ऑफिस का टिकट मिला करता था।

 

 

 

Salman Khan ki Film maine pyar Kiya (1989)ke asali akhbaron ke sangrah se ek report
Salman Khan ki Film maine pyar Kiya (1989)ke asali akhbaron ke sangrah se ek report यह अखबार मैंने प्यार किया रिलीज से पहले का 22 दिसंबर 1989 का है फिल्म का विज्ञापन छपा था अखबार के पूरे पेज में ।

 

 

टिकट की कीमत और ‘ब्लैक’ का कारोबार
फिल्म मैंने प्यार किया की दर्शक श्रीमती रक्षा सोनी (57 वर्ष)बताती है कि उन दिनों टिकिट की कीमत 10 रुपए, 15 रुपए और 20 रुपए की टिकट होने के बावजूद, उन 4 शोज की सीमित सीटों के कारण ‘ब्लैक’ में टिकट बेचने वालों की चांदी हो जाती थी। 20 रूपए का बॉक्स ऑफिस टिकट लोग 100 रुपए में भी खरीदने को तैयार रहते थे, सिर्फ इसलिए कि उन्हें उस दिन की ‘टॉकीज की हलचल’ का हिस्सा बनना होता था।

 

मैंने प्यार किया का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सलमान खान की सुपरहिट पहली फिल्म मैंने प्यार किया ने उस वक्त लगभग 23 करोड रुपए का कारोबार भारत में किया था और विदेश में लगभग 4.50 करोड रुपए का कारोबार किया था सलमान खान की पहली फिल्म ने ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई कर ली थी खास बात यह है कि उसे दौर में सिनेमा घर की टिकट अपर क्लास 10 रूपए बालकनी 15 रुपए और बॉक्स की टिकट 20 रूपए हुआ करती थी लीड एक्टर के तौर पर सलमान खान की पहली फिल्म की सफलता उसके कारोबार से पता चलती है आज जहां सोशल मीडिया का दौर है हर फिल्म का प्रचार प्रसार किया जाता है उसे दौर में अखबारों में छपे केवल बड़े पोस्टर हुआ करते थे जिसके माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाता है। अगर हम Investment और Economic Value की दृष्टि से देखें, तो 1989 में 20 रूपए का बॉक्स ऑफिस टिकट आज के 800 रुपए के बराबर है। मेरे पास सुरक्षित 1989 के मूल समाचार पत्रों (Original Archives) के अनुसार, उस समय ‘मैंने प्यार किया’ ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स को जो मुनाफा दिया, वह आज की 500 करोड़ी फिल्मों से कहीं अधिक प्रभावशाली था। जो सलमान खान के रूतबे को भी दर्शाता है ।

 

 

मेरे संग्रह में मौजूद अखबारों के विज्ञापन आज भी उस दौर की गवाही देते हैं जब फिल्म का हिट होना ट्विटर के ट्रेंड्स से नहीं, बल्कि थिएटर के बाहर लगी लंबी कतारों से तय होता था।

 

 

मध्य प्रदेश फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर बसंत खरे (70) ने बताया कि जब सलमान खान की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए युवाओं में एक अलग तरह का क्रेज था खास बात यह है कि उसे दौर में सोशल मीडिया नहीं था ना हीं पी आर टीमें हुआ करती थी उस दौर में केवल हमारे में विज्ञापन छाप करते थे और मैगजीन में खबरें आया करती थी लाउडस्पीकर द्वारा अनाउंसमेंट कराया जाता था रिक्शे में घोड़ा गाड़ी में फिल्म का पोस्टर लगाकर एलान कराया जाता था पब्लिसिटी का मात्र यही एक साधन था सभी सिनेमाघर में इसी पद्धति से फिल्म का प्रचार प्रसार किया जाता था इतना ही नहीं छोटे शहरों के सिनेमाघर में तो फिल्म जब बाद महानगरों में एक दो माह चल जाती थी उसके बाद छोटे शहरों में आया करती थी इसलिए एक फिल्म रिलीज होकर साल भर सिनेमाघर में चला करती थी आज तो फिल्म एक हफ्ते में ही उतर जाती है लेकिन उसे दौर में ऐसा नहीं था।

 

 

नोट -आपको हमारा यह लेख कैसा लगा क्या आपने सलमान खान की यह फिल्म देखी है आपकी भी इस फिल्म से जुड़ी कोई पुरानी याद है कमेंट करके जरूर बतायें यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर करना ना भूलें सलमान खान की लोकप्रियता फिल्मो का इतिहास जानने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां आपको सलमान खान से जुड़ी सभी अपडेट्स मिलती है। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं।

 

Prabhat

प्रभात उमंग एक लेखक है उन्होंने सहायक लेखक के तौर पर दैनिक स्वदेश ,नव स्वदेश, और स्वदेश ज्योति न्यूज पेपर में अपनी सेवाएं 10 वर्षो तक दी है प्रभात इंडियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं

View all posts by Prabhat

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now