सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इतना हो गया कि रिकॉर्ड बन गया

Rate this post

सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इतना हो गया कि रिकॉर्ड बन गया

 

 

Sunny Deol aur Varun Dhawan ki film border 2 ka box office collection itna Ho Gaya ki record ban gaya
Sunny Deol aur Varun Dhawan ki film border 2 ka box office collection itna Ho Gaya ki record ban gaya

 

 

 

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह फिल्म रिलीज हुई थी 12 दिन बीत जाने के बाद यह फिल्म दर्शकों के बीच भारी मात्रा में लोकप्रिय बनी हुई है डायरेक्टर अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वार ड्रामा फिल्म में सनी देओल ,वरुण धवन ,दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं फिल्म में सनी देओल की वापसी और उनका गरजता, बरसता, दमदार डायलॉग तुम जहां से घुसने की कोशिश करोगे आसमान से जमीन से समुद्र से सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे दर्शकों को सिनेमाघर तक पहुंचाने के लिए सनी देओल का डायलॉग ही कॉफी है।

 

 

 

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- सनी देओल और वरुण धवन के दमदार अभिनय से सजी की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर तावड़तोड़ कमाई कर रही है। फिर ने अब तक 300 करोड रुपए से भी अधिक की कमाई कर ली है बॉर्डर 2 का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन लगभग 310 करोड रुपए से भी अधिक का हो गया है 11वीं दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन टी-सीरीज ने जारी किया है जिसमें 308.41 करोड रुपए की कुल कमाई बताई गई है सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 11 वे दिन 5.75 करोड रुपए और 12वे दिन 5.75 करोड रुपए का टिकट काउंटर पर बिजनेस किया है बॉर्डर तूने अपने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए 224.25 करोड रुपए का कलेक्शन किया है दूसरे हफ्ते में अब तक 286.275 करोड रुपए का कारोबार कर लिया है।

 

 

 

Sunny Deol aur Varun Dhawan ki film border 2 ka box office collection itna Ho Gaya ki record ban gaya
Sunny Deol aur Varun Dhawan ki film border 2 ka box office collection itna Ho Gaya ki record ban gaya

 

 

 

बॉर्डर 2 की कहानी- साल 1972 में जंग सिर्फ लोंगेवाला नहीं बल्कि जल, थल और वायु तीन मोर्चों पर लड़ी गई थी पाकिस्तान ने भारत पर तीनों तरफ से हमले किए थे उससे निपटने की जिम्मेदारी तीन लोगों की है मेजर होशियार सिंह दहिया, फाइटर पायलट निर्मलजीत सिंह सेखों और कमांडर महेंद्र सिंह रावत जो की नेवी ऑफिसर हैं इनके ट्रेनर और सीनियर ऑफिसर फतेह सिंह कलेर (सनी देओल) हैं। अचानक जंग का ऐलान हो जाता है और जवानों की छुट्टी रद्द कर वापस बुला लिया जाता है निर्मलजीत सिंह (दिलजीत दोसांझ) को शादी के तुरंत बाद ड्यूटी पर बुला लिया जाता है मेजर होशियार सिंह दहिया ( वरुण धवन)अपने बच्चों की जन्म का इंतजार कर रहे होते हैं तभी युद्ध के ऐलान की सूचना मिलती है और तुरंत ड्यूटी पर बुला लिए जाते हैं। इसी तरह से कमांडर महेंद्र रावत (अहान शेट्टी) अपनी पत्नी और एक नन्ही बेटी को अलविदा कह कर देश की सुरक्षा के लिए निकल पड़ते हैं इन तीनों के प्रशिक्षक फतेह सिंह कलर (सनी देओल) जम्मू के मुनावर तभी क्षेत्र में मोर्चा संभालते हैं इस बार चुनौतियां और भी बड़ी हैं पाकिस्तान सुना राजस्थान पंजाब और जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की तैयारी में है। भारत और पाकिस्तान के युद्ध की इस कहानी को जानने के लिए आपको अपने नजदीकी सिनेमाघर में बॉर्डर 2 देखनी होगी।

 

 

 

बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट- बॉर्डर 2 साल 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर का सीक्वल है फिल्म में सनी देओल ,वरुण धवन,दिलजीत दोसांझ ,अहान शेट्टी ,मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं इस फिल्म का निर्माण निधि दत्ता ने किया है जो उनकी बतौर निर्माता डेब्यू फिल्म है।

 

 

नोट – देशभक्ति की भावना से भरी फिल्म बॉर्डर 2 आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं आपको हमारा यह लिख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए बने रहिए आपके अपने न्यूज़ ब्लॉग बॉलीवुड यात्रा पर जहां पर आपको मिलती है बॉलीवुड से जुड़ी सभी अपडेट्स सबसे तेज। यदि आप हमें किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या फिर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप हमें ईमेल Bollywoodyatraa@gmail.com पर भेज सकते हैं। आप हमसे सीधे तौर पर जुड़ने के लिए नीचे दिए गए आईकॉन पर क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं।

Prabhat

प्रभात उमंग एक लेखक है उन्होंने सहायक लेखक के तौर पर दैनिक स्वदेश ,नव स्वदेश, और स्वदेश ज्योति न्यूज पेपर में अपनी सेवाएं 10 वर्षो तक दी है प्रभात इंडियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं

View all posts by Prabhat

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now